रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली में महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा के आह्वान पर जुलाई माह में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, ज्ञानदा बाल मंदिर स्कूल, स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों, यूनियनों एवं महिला संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रीन इनिशिएटिव के तहत टाइप-3 और टाइप-2 आवासीय कॉलोनी एवं तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में आँवला, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए गए। एस एंड टी तथा आईटी विभाग के कर्मचारियों ने आरेडिका आवासीय परिसर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में वृक्षारोपण किया।
वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के संयोजक बने शान्तिदास
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति की बैठक में शोभायात्रा संयोजक का चुनाव हुआ। जिसमें बहुमत के आधार पर शांतिदास शंखवार को संयोजक चुना गया। समाज के लोगो ने उन्हे फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कबीर नगर स्थित महात्मा बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बैठक में संयोजक के चयन के लिए चुनाव अधिकारी केशवदेव शंखवार, सहचुनाव अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। संयोजक के लिए शांतिदास शंखवार, शिवकुमार शंखवार, गुलशन कुमार, संजीव शंखवार ने नामाकंन किया। शिवकुमार शंखवार, संजीव शंखवार के नाम वापिस लेने के बाद दो प्रत्याशी मैदान में रह गए।
पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारीः डीएम
फिरोजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उनका पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। 47 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील शिकोहाबाद में आयोजित समाधान दिवस में डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जनता की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकतर मामले राजस्व, कानून व्यवस्था, रजिस्ट्री, शिक्षा, पंचायत, चिकित्सा, नगर पालिका आदि से संबंधित मामले आए। जिनमें से कुछ का तत्काल निस्तारण किया। बाकी की शिकायतों को अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए। एक फरियादी ने कहा कि उसके कूल्हे का ऑपरेशन होना है, परंतु उसके पिता के नाम से त्रुटि होने के कारण उसका इलाज संभव नहीं हो पा रहा है।
हादसे में शिक्षिका की मृत्यु, परिवार में कोहराम
शिकोहाबाद। स्कूल से घर जा रही एक शिक्षिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आटो चालक उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा है।
शशि जादौंन (58) पत्नी सुभाष चंद्र निवासी मीर खलील माथुर कॉम्प्लेक्स नौशहरा स्थित लालश्री तोमर कन्या विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब विद्यालय की छुट्टी होने के बाद आटो में बैठ कर घर आ रहीं थीं। जब उनका आटो हाईवे पर पहुंचा, तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे आटो में बैठी शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं और उनके गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ने उन्हें ऑटो में रखा और सरकारी ट्रामा सेंटर ले गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बीएस आईटीआई कॉलेज में टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थी के चेहरे
फिरोजाबाद। बीएस आईटीआई कॉलेज स्टेशन रोड पर सरकार की डीजी शक्ति महत्वाकांक्षी योजना के तहत टैबलेट वितरित किये गये। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज संस्थापक ब्रजमोहन यादव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कॉलेज के निदेशक ई.अमित यादव व अजीत यादव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में टैबलेट वितरण छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की और एक पहल हैं। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य का आकस्मिक निधन
रोहनिया, रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक के समसपुर पतौना गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र कुमार मौर्या का शुक्रवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया कि उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिवारजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनिया लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु की खबर से परिवारजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार गोकना घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। परसीपुर ग्राम प्रधान संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी रोहनिया सुनील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद थे।
Read More »स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत ऊंचाहार को मिली बड़ी सफलता, प्रदेश में 362 निकायों को पीछे छोड़ 49वीं रैंक हासिल
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 (2024-25) में नगर पंचायत ऊंचाहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर 252वीं और उत्तर प्रदेश में 49वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस सफलता पर नगर पंचायत की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने नगरवासियों, सभासदों व सफाईकर्मियों का आभार जताते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। नगर पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में ऊंचाहार ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में ऊंचाहार ने पिछली रैंकिंग की तुलना में अभूतपूर्व प्रगति की है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कांवड़ शिविर का किया औचक निरीक्षण
हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा हतीसा भगवंतपुर में लगाए गए शिविर का शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर में चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल, फल वितरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शिविर में कार्यरत कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कांवड़िये को कोई असुविधा न हो।
अभाविप ने शिकोहाबाद तहसील की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तहसील शिकोहाबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “उभरता भारत – नई आशाएं” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन संत जनू बाबा ग्लोबल एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति अंकित पालीवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रामकैलाश यादव, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख अश्वनी ठाकुर, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य पालीवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो. स्नेहलता चतुर्वेदी (पूर्व डीन, आगरा विश्वविद्यालय), जिला प्रमुख अनिल सागर, जिला संयोजक राहुल बघेल एवं कार्यक्रम संयोजक राज पलिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि उद्योगपति अंकित पालीवाल ने कहा कि आज के युवा विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करते हुए देश और समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आचरण को शुद्ध रखते हुए कैरियर में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं हुईं सम्मानित
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कुबेर विद्यापीठ, ककरऊ में बालिकाओं की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार को इन प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं को वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार (प्रधानाचार्य) ने कहा कि “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है।” उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद को अनिवार्य बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं एक स्वस्थ और जागरूक समाज की नींव रखती हैं।
Jansaamna