Saturday, March 7, 2026
Breaking News

महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ को मिला ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’

हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ स्थित ‘विकास दृष्टि’ संस्था द्वारा आयोजित श्रीमती शीतल-प्रभा शुक्ल स्मृति सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती रेनू गौड़ ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करेगा।

Read More »

किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने जसराना तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। किसानों की खाद, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जसराना चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और इसके बाद तहसील जसराना पहुंचकर उपजिलाधिकारी राजेश शुक्ला को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार किसानों को धान की रोपाई के समय आवश्यक यूरिया खाद, सिंचाई के लिए पानी और बिजली तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार ने किसानों से मुफ्त बिजली देने और आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

Read More »

व्यापार मंडल की बैठक में जाम की समस्या को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक विनायक कॉम्प्लेक्स स्थित महानगर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से जाम की विकराल होती समस्या को लेकर चिंता जताई गई। व्यापारियों ने इस संबंध में प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि नगर में ट्रैफिक जाम की स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। जैन मंदिर चौराहा, गांधी पार्क चौराहा, सेंटर टॉकीज चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, नगला बरी चौराहा, पूर्व बड़ा डाकखाना चौराहा जैसे स्थानों पर दोपहर से लेकर रात 8 बजे के बाद तक भीषण जाम लगा रहता है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के संचालन में अनियमितता, नंबरिंग और रूट निर्धारण के अभाव में यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। चौराहों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सदर बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र में तो स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

Read More »

श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव मंदिर में विधि-विधान से हुई नर्मदेश्वर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा

फिरोजाबाद। मंगलवार को लेबर कॉलोनी स्थित श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर में नर्मदेश्वर महाराज एवं नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर तीन दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई। मंदिर समिति के सदस्य पंकज भारद्वाज ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस मास में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, ऐसे में संपूर्ण सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ के द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि पहले पूजा-अर्चना को रोका जाता था, कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगाई जाती थी। लेकिन जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार आई है, तब से शिवभक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली जा रही है। प्रशासन द्वारा भक्तों को मार्ग में हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More »

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अपना विदाई भाषण देने तक की इजाजत नहीं दी गई…

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जिस बेरुखी के साथ विदा किया गया, उस पर से परदा उठना अभी बाकी है। उन्हें अपने विदाई भाषण की अनुमति तक नहीं दी गई। टॉप सोर्सेज के अनुसार, धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए कहा गया। वह सरकार की रणनीति के विपरीत निर्णय लेने का साहस कर रहे थे। पिछले दिनों एक न्यायाधीश के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद उन्हें हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा स्वीकार किया गया, तो यह घटना भाजपा सरकार को पच नहीं पाई। धनखड़ सरकार की योजना के खिलाफ चले गए। सभापति सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, धनखड़ के इस निर्णय से सरकार बेहद नाराज़ हो गई। नतीजतन, वह भाजपा सरकार के निशाने पर आ गए। आज उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिए जाने से सत्ता के गलियारों में खलबली मच गई है। धनखड़ को विदाई भाषण की अनुमति भी नहीं दी गई। किसी संवैधानिक पद पर बैठे पीठासीन अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार अभूतपूर्व है।

Read More »

सेल ने ज़ोजिला सुरंग परियोजना में 31,000 टन से अधिक स्टील की आपूर्ति की

नई दिल्ली। भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), ज़ोजिला सुरंग परियोजना के लिए सबसे ज़्यादा स्टील आपूर्ति करने वाली कंपनी बनकर उभरी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना, जो अभी निर्माणाधीन है, भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी दो-तरफ़ा सुरंग बनने के लिए तैयार है। सेल “ज़ोजिला सुरंग परियोजना” में एक बेहद ज़रूरी पार्टनर है। सेल ने इस परियोजना में 31,000 टन से ज़्यादा स्टील दिया है, जिसमें टीएमटी री-बार, स्ट्रक्चरल स्टील और प्लेट्स शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है और सेल लगातार स्टील सप्लाई कर रहा है, जो कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। ज़ोजिला सुरंग जैसी बड़ी परियोजनाओं में सेल का योगदान देश के निर्माण में उसकी भूमिका को और मजबूत करता है। ज़ोजिला सुरंग जैसी मेगा परियोजनाएं सेल स्टील की गुणवत्ता और मजबूती पर हमेशा से भरोसा करती आई हैं, जो कंपनी की गुणवत्ता के प्रति समर्पण और भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है।

Read More »

मोदी का संसद में एकता का संदेश: “ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत का प्रतीक”

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों और संसद सदस्यों से एकता का संदेश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सत्र देश की सैन्य, अंतरिक्ष और वैश्विक उपलब्धियों का उत्सव होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की एक बड़ी सफलता है, जिसने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई में लक्ष्य 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक हासिल किया गया।

Read More »

सीआईएसएफ ने रचा नया इतिहास – विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों में रिकॉर्ड पदक जीत

May be an image of 6 people, dais and textभोपाल। अमेरिका के बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वर्ष 2024-25 के दौरान सी आई एस एफ के एथलीटों ने कुल 159 पदक जीतकर बल की अब तक की सर्वाधिक पदक संख्या का रिकॉर्ड भी बनाया है।
भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ नीति के तहत सी आई एस एफ ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें खेल बजट में छह गुना वृद्धि, विशेष आहार भत्ता, आधुनिक खेल सुविधाएं, चोट प्रबंधन सेवाएं और वार्षिक टूर्नामेंट कैलेंडर जैसे प्रावधान शामिल हैं। मुख्यालय में खेल गतिविधियों की निगरानी के लिए सहायक महानिरीक्षक स्तर का अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

Read More »

एडीएम फाइनेंस द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने की फरियाद लेकर आई महिला का बनवाया गया अंत्योदय कार्ड

रायबरेली। तहसील डलमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस के दौरान ग्राम आंबा की निवासी रोहिणी सिंह, पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह, ने अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने की मांग की। अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read More »

आबकारी विभाग ने 330 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया, पांच पर की कार्रवाई

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार, रोबिन आर्य एवं संबंधित थानों की पुलिस टीम द्वारा थाना गुरूबक्शगंज, शिवगढ़ एवं खीरो क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। थाना शिवगढ़ के हरिहरपुर, ओसाह; थाना गुरूबक्शगंज के बसीगवा तथा थाना खीरो के शेमरी कछियारा और कमालपुर गांवों में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अड्डों और संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 330 किलोग्राम महुआ लहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। साथ ही पांच व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।

Read More »