Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 229)

JAN SAAMNA DESK

महात्मा गांधी राष्ट्रीय फेलोशिप कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य सचिव हुये शामिल

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भारतीय प्रबन्ध संस्थान (आई0आई0एम0-लखनऊ) में आयोजित महात्मा गांधी राष्ट्रीय फेलोशिप कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि हमारे प्रदेश में हर क्षेत्र में हमारे छोटे उद्यमियों की आय में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। हमारे प्रदेश के उत्पाद वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के प्लेटफार्म से दुनिया भर में पहुंच चुके है। ग्रेटर नोयडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी हमारे प्रोडेक्ट्स का पूरी दुनिया में नाम हुआ। उत्तर प्रदेश में निर्यात तेजी से बढ़ा है और यह लगातार तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह समय नवाचार, स्टार्ट अप, स्किलिंग का है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश तथा मा0 मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में हमारा प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश का वातावरण स्टार्टअप, निवेश व बिजनेस आदि के लिये अनुकूल है, इन सभी को प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है। अपनी प्रदेश पूरी दुनिया का बेस्ट इको सिस्टम भारत मे हैं। देश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में सभी लोग अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले युवा बनें।
उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन लाने के लिए समर्पित युवा चेंजमेकर्स की एक पीढ़ी पोषित करने में आईआईएम लखनऊ जैसे देश के प्रमुख संस्थानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Read More »

जन्मदिन मनाने वृंदावन आये परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

♦ नाती सहित बुजुर्ग यमुना के गहरे पानी में डूबे
मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। दिल्ली के नजफगढ़ निवासी परिवार बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन आया था। परिवार में खुशी का माहौल था। शनिवार को परिवार की खुशियां मामत में बदल गईं। परिवार में चीख पुकार मीच है। दरअसल दिल्ली के नजफगढ़ निवासी आशीष त्रिपाठी अपने परिवार के साथ सात वर्षीय पुत्र देव त्रिपाठी का जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। परिवार शुक्रवार को वृंदावन आ गया था। शनिवार को शरद पूर्णिमा का पर्व था। पूरा परिवार खुश था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी खुशियों पर वज्रपात हो जाएगा। सात वर्षीय देव त्रिपाठी को लेकर सुबह बाबा महेंद्र नाथ त्रिपाठी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए केली कुंज स्थित आश्रम पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद बाबा महेन्द्रनाथ नाती को लेकर यमुना स्नान के लिए निकल गये। वह विराह घाट पहुंचे और यमुना में स्नान के लिए उतर गये। महेन्द्र नाथ के साथ उनका सात वर्षीय नाती देव भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाबा नाती यमुना के पानी में उतरते ही किसी गड्ढे में फंस कर डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर जब तक लोग बचाने आते तब तक दोनों गहरे पानी में समां गए। वहां मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरू कर दी।

Read More »

गुरु माँ का पिक्षिका परिवर्तन समारोह संपन्न

फिरोजाबाद। दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु जिनालय में चातुर्मास रत गुरु माँ दिव्य मती एवं गुरु माँ पुराण मती का भव्य पिक्षिका परिवर्तन समारोह भव्यता पूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। जो श्रद्धालु जिन्होंने गुरु माँ की पिछि को लिया और उनको नई पिच्छी भेंट की, उन्होंने अपनी मनुष्य योनि को धन्यवाद दिया।
सर्व प्रथम महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र जैन गप्पू, राजीव जैन रागी, महेन्द्र जैन गुल्ली, संभव प्रकाश जैन, अजय जैन, अनुज जैन तुलसी, अपूर्व जैन तथा अंकित जैन द्वारा गुरु माँ दिव्यमती एवं गुरु माँ पुराणमती को श्री फल भेंट कर समारोह स्थल तक ससम्मान लाया गया। निशा जैन, नीतू जैन, ममता जैन, सुधा जैन, निर्मला जैन, बिटिया जैन, रीता जैन, अन्नू जैन, सुनीता जैन, अनीता जैन, एवं संगीता जैन के सामूहिक मंगलाचारण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। चंद्रप्रभु भगवान के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन अशोक जैन लाले, ललितेश जैन, सतेंद्र जैन सोली, चंद्र प्रकाश जैन ने किया। तत्पश्चात श्रष्टि ग्रुप के बाल कलाकार प्रियंका, अलका, काजल, प्रीती एवं एवं कंचन द्वारा मनोहारी भक्ति नृत्य की प्रस्तुति डी गई। गुरु माँ को शास्त्र भेंट करने सौभाग्य ललितेश जैन दुर्गेश को मिला।

Read More »

मुख्य सचिव ने उ0प्र0 मिलेट्स पुनरुद्वार श्री अन्न महोत्सव में स्टॉलों का किया निरीक्षण

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार श्री अन्न महोत्सव (राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं कार्यशाला) विभिन्न कंपनियों के लगे हुए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त मुख्य सचिव एवं अन्य अतिथियों द्वारा श्री अन्न महोत्सव के कार्यक्रम के कुशल सम्पादन एवं कृषि में श्री अन्न की अधिक उत्पादकता की कामना के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा कृषि विभाग कृषि विश्वविद्यालय, एफ०पी०ओ० स्टॉल लगाने वाले विभिन्न उद्यमी एवं उपस्थित कृषकों को कार्यक्रम हेतु अभिनन्दन व्यक्त किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने श्री अन्न की महत्ता के बारे में अवगत कराते हुये कहा कि प्राचीन काल से यह हमारे भोजन प्रमुख अंग रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज विश्व स्तर पर श्री अन्न को महत्ता दी जा रही है। इन्हीं कारणों से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर श्री अन्नों की माँग बनी हुई हैं। हमारे देश में विश्व की कुल श्री अन्न के उत्पादन का 42 प्रतिशत उत्पादन किया जाता है और भारत तीसरा बड़ा निर्यातक देश है, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर माँग के सापेक्ष उत्पादन के क्षेत्र में अत्यधिक संभावनायें हैं।
उन्होंने कहा कि श्री अन्न में पोषक तत्वों एवं औषधीय गुणों के निहित होने के कारण स्मार्ट फूड कहा जाता है। स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमारी थाली में इसका समावेश अनिवार्य है। श्री अन्न का विकास एवं प्रचार-प्रसार विद्यालय से लेकर आम जनजीवन में समेकित रूप से करने की आवश्यकता है, जिससे कृषकों में आय वृद्धि के साथ-साथ उद्यमियों को भी रोजगार के साधन मिल सकें एवं निर्यात के माध्यम से विदेशी मुद्रा का अर्जन करते हुए विश्व स्तर पर देश अपनी पहचान बना सके।

Read More »

विदेशी महिला से छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। पुलिस ने गुरुवार को विदेशी महिला से हुए छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की मुठभेड़ ग्राम भरतिया को जाने वाले रास्ते पर गौशाला से आगे खंडहर में हुई है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार आरोपी दिन मंे फल की चाट की ढकेल लगाता था और शाम से रात तक ई रिक्शा चलाता था। ई रिक्शा चालक महिलाओं को ई रिक्शा में बिठाकर छेडछाड करता था। इस की शिकायत पुलिस को भी लगातार मिल रही थीं लेकिन पुलिस इस तरह की हरकत करने वाले ई रिक्शा चालक तक पहुंच नहीं पा रही थी। गुरुवार को विदेशी महिला से छेडछाड की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और ई रिक्शा चालक को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।
थानाध्यक्ष जैंत अजय वर्मा के मुताबिक थाना जैंत पुलिस और रिवार्ड्स टीम ने मुठभेड़ के बाद राजेन्द्र पुत्र राजवीर निवासी मडिया ग्राम सिरसा खादर तहसील व थाना जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर को गिरफ्तार किया है।

Read More »

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

ऊंचाहार, रायबरेली। गोकर्ण ऋषि की तपस्थली दक्षिण वाहिनी मां गंगा के गोकना घाट पर शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित गंगा आरती एवं दीपदान में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित हो कर अपने परिवार के कल्याण की कामना की। उपस्थित लोगों ने मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की शपथ ली। आज रात 2रू00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों मे गंगा जल से जलाभिषेक किया। इससे पूर्व हजारों श्रद्धालुओं ने कल्पवास किया। समिति के सचिव वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आज शरद पूर्णिमा पर्व एवं बाल्मिकी जयंती मनाई गई, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। उनके द्वारा लिखित रामायण को अपने घर में रखने की भी बात कही गई। इससे पूर्व समिति द्वारा मंदिरों एवं घाटो की साफ-सफाई भी कराई गई और समिति के लाउडस्पीकर द्वारा आप अपनी व अपने समान की सुरक्षा स्वयं करने ,गहरे जल में स्नान न करने , किसी भी प्रकार का कूड़ा कचरा पॉलिथीन , झिल्ली ,प्लास्टिक गंगा नदी में ना फेंकने की अपील लगातार की जाती रही। स्नानार्थियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे। इस दौरान समिति द्वारा निर्मल गंगा जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी की गई।

Read More »

श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए करना पडा इंतजार !

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा को श्रद्धालुओं का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा था। भीड़ के दबाव से निपटने के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की थी। मंदिर सेवायतों की मनमानी से एकबारगी मंदिर के बाहर भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा बन गया। भीड से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कडी मशक्कत करनी पडी। दरअसल शरद पूर्णिमा पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सेवायत ने मनमानी कर दी। मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन ने जगमोहन में आराध्य को विराजित करने के आदेश दिए थे, लेकिन सुबह 7ः45 पर मंदिर के पट खुलने के साथ ही श्रृंगार सेवा अधिकारी ने गर्भ गृह में ही आरती कर दी। उधर मंदिर प्रबंधन ने जगनमोहन में सिंहासन रखवा दिया था। ऐसे में भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन नहीं हो सके। वहीं जब करीब आठ बजे के बाद सेवा बदली, तब जाकर ठाकुर बांके बिहारी लाल को जगमोहन में विराजित कराया गया। इससे मंदिर के अंदर की व्यवस्था बिगड़ गई। वही भारी संख्या में पुलिस बल मंदिर पहुंच गया। शरद पूर्णिमा पर हर वर्ष ठाकुर बांके बिहारी लाल को जगमोहन पर विराजमान कराया जाता है, लेकिन श्रृंगार सेवा अधिकारी रसिक बिहारी गोस्वामी ने मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गर्भ ग्रह से आराध्या से बाहर न निकले जाने की मांग की थी। इस पर मंदिर प्रशासक ने जगमोहन में ही विराजित करने का आदेश दिया था। सुबह 7ः45 बजे मंदिर के पट खुल गए। इससे पहले ही मंदिर प्रबंधन ने गर्भ ग्रह के आराध्य के लिए सिंहासन रखवा दिया था, लेकिन सेवा अधिकारी ने उन्हें बाहर नहीं निकाला और गर्भ ग्रह में ही श्रृंगार आरती कर दी।

Read More »

उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई सलोन की कार्यकारिणी का गठन

सलोन, रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई सलोन का अधिवेशन एवं निर्वाचन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन में संपन्न हुआ। अधिवेशन एवं निर्वाचन प्रक्रिया में सुनील कुमार यादव दीन शाह गौरा , रमेश सोनकर राही एवं आशीष चौधरी पर्यवेक्षक रहे। इस अवसर पर निर्धारित समय में विभिन्न पदों के कुल 9 नामांकन पत्रों के एक-एक सेट दाखिल हुए। पर्यवेक्षक ने निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान किया। सलोन इकाई की कार्यकारिणी कुछ इस प्रकार रही, जिसमें डॉक्टर साधना शर्मा अध्यक्षश् गया मणिपाल उपाध्यक्ष, सुनीता यादव महिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद आजम मंत्री, मदनलाल वैशय, नेहाल अहमद संयुक्त मंत्री ,कदीर अहमद कोषाध्यक्ष, मोहम्मद कासिम लेखाकार ,पप्पू रमेश ऑडिटर बने। इस अवसर पर मौजूद सेवानिवृत शिक्षक संघ के महामंत्री मोहम्मद अयूब खान, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय एवं संरक्षक राजेश कुमार मिश्रा, पूर्व शिक्षक फैज मोहम्मद एवं संघर्ष समिति के अखिलेश प्रताप सिंह, प्राथमिक संघ के सतनाम सिंह, गौरव शर्मा ने अपने विचार रखते हुए निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त की। पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Read More »

जे0 के0 समूह द्वारा 1001 महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन

♦ मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों द्वारा भेंट की गई सिलाई मशीन
♦ महिलाओं की मदद करने हेतु जे0 के0 समूह बधाई का पात्र है: मुख्यमन्त्री
कानपुर नगरः जन सामना डेस्क। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा आज जे0 के0 मन्दिर में जे0के0 समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 67 लाख की लागत से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1001 सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कानपुर में वंचित महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने हेतु जे0 के0 आर्गेनाइजेशन की तरफ से 1001 महिलाओं को सिलाई मशीन का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शरद पूर्णिमा की इस पावन पर्व एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 1001 परिवारों को जे0 के0 समूह ने जो आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है उसके लिए मैं उन्हें हार्दिक धन्यवाद देता हूं आधी आबादी के सशक्तिकरण से ही समाज सशक्त होगा समाज के सशक्तिकरण से ही राष्ट्र के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज मुझे बेहद हर्ष हुआ इन महिलाओं को सिलाई मशीन सौंपते हुए इन महिलाओं से मैंने जानना चाहा कि क्या आपने इसका प्रशिक्षण लिया है तो महिलाओं ने हर्ष के साथ कहा कि हमने इसका प्रशिक्षण लिया है।
उन्होंने कहा कि कानपुर नगर में रेडीमेड गारमेंट के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं हमें महिलाओं को प्रशिक्षित करके इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर देश के समृद्ध महानगरों में से देश की आजादी के समय एक था, परंतु बीच के समय में उपेक्षा के कारण इसकी प्रगति नहीं हो पाई जैसी होनी चाहिए थी। परंतु अब विकास के कार्यों को तेज गति से चलकर कानपुर महानगर की पहचान को पुनः सुनिश्चित करना है इस दिशा में जे0 के0 समूह द्वारा 1001 महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन देना एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read More »

मुख्यमन्त्री ने करोड़ों रुपये लागत की विकासपरक योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

♦ मीडिया गैलरी में दिखा भाजपाइयों का दबदबा !
♦ रेप पीड़िता नहीं सुना सकी मुख्यमन्त्री को अपना दर्द !
♦ मुख्यमन्त्री का भाषण शुरू होते ही खाली होने लगा था पाण्डाल !
कानपुर नगरः जन सामना संवाददाता। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर किदवई नगर स्थित डॉ0 चिरन्जी लाल इण्टर कॉलेज 501 करोड़ की 153 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये उन्होंने दिव्यांशी, अरनव व मोहक को अन्नप्रासन कराया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत कोरथा के लाभार्थी मनोहर, ज्ञानवती, विष्णुदत्त को आवास की चाबी प्रदान की। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत तीन लाभार्थी कु0 अंशिका दीक्षित को दस हजार, कु0 अंशिका उत्तम, कु0 अर्चिता वर्मा को पांच-पांच हजार रुपये के चेक प्रदान किये। ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत लाभार्थी राशि मेहरोत्रा मेसर्स राधिका होजरी को रुपए 50 लाख, तनुज आहुजा मेसर्स प्रगति ट्रेडर्स को रुपए 49 लाख व कविता टण्डन मेसर्स ब्लेसिंग्स इम्पेक्ट को 1 करोड़ 50 लाख रुपये के चेक वितरित किये। स्वामी विवेकानन्द स्मार्टफोन/टैबलेट के योजनान्तर्गत तीन लाभार्थी अंजली कुशवाहा, अर्पिता शर्मा, बबली देवी को स्मार्टफोन/टैबलेट प्रदान किया।

Read More »