Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 626)

मुख्य समाचार

शहर में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने भरी हुंकार

फिरोजााबद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के तत्वाधान में घंटाघर चौराहा पर शहर में चरमराती यातायात व्यवस्था व जाम की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण कर चलवायें जाने की मांग। वहीं व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को एक ज्ञापन सौपा हैं।
गुरूवार को महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकरियों ने शहर की यातायात व्यवस्था एवं शहर में हर रोज लगने वाले जाम से निजाद दिलाये जाने के लिये घंटाघर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। जाम की समस्या से निजाद दिलाये जाने के लिये नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार एवं सीओ सिटी हरिमोहन सिंह को ज्ञापन सौपा कर शहर में लगने वाले जाम से निजाद दिलाये जाने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि शहर की जनता को प्रतिदिन हर चौराहे पर जाम की समस्या का सामना करना पड रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियोे के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होने धरना स्थल पर उपस्थित अधिकारियो से शहर की जाम की समस्या से निजाद दिलाये जाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा शहर में सेंट्रल चौराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा को पूर्णतह बंद किया जाये। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि रोडबेज बस स्टेंड के समीप जिस तरह अवैध तरीके से टैक्सी स्टैं बना रखा है।

Read More »

धर्म की खातिर गुरु गोविंद सिंह ने किया सर्वस्व बलिदान

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्र नगर महानगर के तत्वावधान में संपूर्ण चंद्रनगर महानगर नगर में शिक्षण संस्थानों में जगह-जगह गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा गुरु गोविंद सिंह जी सच्चे देशभक्त थे और उन्होंने धर्म की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। वैसे तो गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु रहे हैं, लेकिन गोविंद सिंह ने भारतीय संस्कृति को बनाए रखने में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया व समाज को एक संदेश दिया धर्म से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है। वक्ताओं ने बताया किस प्रकार से उनके पुत्र जौरवर सिंह और फतेह सिंह को मात्र 6 और 9 वर्ष की अवस्था में जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया। दोनों पुत्रों ने भी धर्म की खातिर मुस्कुराते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी और सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर सिंह अर्थात गुरु गोविंद सिंह के पिता गुरु तेग बहादुर सिंह भी धर्म की खातिर चांदनी चौक पर अपना बलिदान किया।

Read More »

धूमधाम से मनाया गया गुरू गोविद सिंह जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। नगर में सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरूदारें में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। रागी जत्था ने शबद-कीर्तन सुना कर साध संगत को निहाल कर दिया।
गुरूवार को सुहागनगरी में गुरू गोविंद सिंह जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। आगरा से आए ज्ञानी गुरशरण सिंह, ज्ञानी हरमिंदर सिंह एवं ज्ञानी करनैल सिंह के रागी जत्था द्वारा गुरूदारे में शबद कीर्तन किया। गुरूदार कमेटी के प्रधान सरदार हरबंस सिंह मल्होत्रा ने गुरू गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। दोहपर बाद गुरूदारे में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों गुरू का लंगर चखा। कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह मल्होत्रा, सरदार बलबंत सिंह सलूजा, सरदार गुरूचरण सिंह, सरदार कुलजीत सिंह बग्गा, सरदार जितेन्द्र पाल सिंह भाटिया, सरदार कमलजीत सिंह होरा, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, विक्की मलहोत्रा, इंद्रजीत सिंह होरा आदि सिक्ख समाज के लोग मौजूद रहे।

Read More »

गर्भनिरोधक साधनों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए केमिस्टों से मांगा सहयोग

फिरोजाबाद। परिवार नियोजन कार्यक्रम में अब स्वास्थ्य विभाग केमिस्टों व फार्मासिस्टों का भी सहयोग लेगा। समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता, स्वीकार्यता व पहुँच बढ़ाने के लिए गुरुवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. नरेंद्र ने कार्यशाला में कहा कि केमिस्ट के जरिये गर्भ निरोधक साधनों के लिए ग्राहकों को परामर्श देने और साधनों के प्रति समझ बढ़ाने के लिए यह अच्छी पहल है। स्थानीय लोग केमिस्ट से अपने लिए आए दिन दवाएं लेते हैं। कई लोग परिवार नियोजन के साधन भी खरीदते हैं। ऐसे में केमिस्ट यदि उन्हें सही साधन लेने के लिए प्रेरित करें, तो परिवार नियोजन कार्यक्रम और बेहतर तरीके से चलेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आलम ने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार 50 परसेंट से अधिक लोग निजी क्षेत्र से परिवार नियोजन के साधन लेना पसंद करते हैं। ऐसे में केमिस्ट परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति लोगों को और ज्यादा जागरुक कर सकते हैं।

Read More »

कोहरे में सड़क पर न मचे कोहराम, विभाग हुआ सक्रिय

⇒62 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए
⇒शीत ऋतु में सड़क यात्रा कोहरा बनता है बड़ी मुसीबत
मथुरा। कोहरे में सड़क पर न मचे कोहराम इसके लिए विभाग सक्रिय हो गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आगरा कपिल देव सिंह ने बस यूनियन के पदाधिकारियों साथ बैठक की। तदोपरान्त प्रवर्तन दलों द्वारा महुअन टोल प्लाजा पर 62 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गए। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आगरा कपिल देव सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कोहरे से बचाव की जानकारी से संबंधित पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया। शीत ऋतु में सड़क यात्रा करने में कोहरा एक बड़ी समस्या साबित होता है। कोहरे में दृश्यता कुछ ही मीटर रह जाती है और प्रायः सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कुछ सावधानियां बरत कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

Read More »

गाय के गोबर से बनेंगे उत्पाद

⇒राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाये गए है समूह
⇒महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग, खरीदी जाएंगी मशीन
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इसके लिए महिलाओं के समूहों को गाय के गोबर से सजावट और पूजा के सामान, सामग्री आदि उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। जनपद में सरकारी और जिनी गौशालाओं की संख्या सैकड़ों में है। एक गौशाला में दो से तीन समूह जोडे जा रहे हैं, इन समूहों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये समूह गाय के गोबर से उत्पाद तैयार करेंगी। वर्तमान में मथुरा जनपद में 60 महिलाओं के पहले बैच की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। उत्पादन को बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा जिससे लागत मूल्य और श्रम के सिद्धांत को साध कर बाजार की प्रतिस्पर्धा में समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पाद टिक सकें, इसके लिए मशीन खरीदी जाएंगी। इसी तरह दूसरे ब्लॉक की महिलाओं को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रथम फेज में अगरबत्ती, धूप बत्ती, सजावटी सामान, दीवार पर होने वाला पेंट आदि बनाने का काम किया जाएगा।

Read More »

हम महात्मा गांधी की सीख पर चलते हैं भाजपा की स्क्रिप्ट पर नहींः खुर्शीद

⇒भारत जोडो यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मथुरा आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सीख पर चलते हैं भाजपा या किसी और की लिखी हुई स्क्रिप्ट पर नहीं। राहुल गांधी और भगवान राम को लेकर कांग्रेस के केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का बयान सुर्खियों में है। इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही यह सवाल भी चल रहा है। खुर्शीद लगातार अपने बयान पर सफाई दे रहे हैं वहीं यह बयान उनका पीछा नहीं छोड रहा है। गुरुवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले तैयारियों का जायजा लेने मथुरा पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक बार फिर अपने इस बयान का बचाव किया और सफाई दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सीख दी कि भगवान सबके हैं हम उनकी सीख पर चलते हैं न कि भाजपा, आरएसएस की लिखी स्क्रिप्ट पर। मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन सभी मजहब समान हैं। उन्होंने भगवान राम का नाम लिया सम्मान दिया उनको ठेस क्यों लग रही है।

Read More »

वृंदावन पहुंचे तेजप्रताप यादव, निधिवन राज मंदिर में किया दर्शन और पूजन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भ्रमण करने पहुंचे। बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव परिजनों के साथ ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल की प्राकृतिक स्थल धनराज मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही इस मौके पर निधिवन राज मंदिर के सेवायतो के द्वारा तेज प्रताप यादव का माला व पटुका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वही इस मौके पर बोलते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें वृंदावन आने पर एक अलग ही ताकत प्राप्त होती है। वह यहां आकर भगवान श्री कृष्ण के रंग में रंग जाते हैं और मोह माया को छोड़कर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में राधा नाम सुमिरन करते हुए प्रभु का स्मरण करते हैं।

Read More »

रस्सी पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा कस्बे में डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित कब्रिस्तान के पास एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि खेकड़ा पुलिस को आज सुबह सब्जी मंडी के पास स्थित कब्रिस्तान में एक युवक के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर खेकड़ा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पाई है और मृतक के पास से एक सुसाइड नोट व एक मोबाईल मिला है।

Read More »

युवक – युवतियों में बढ़ रहा है जिम का क्रेज

कानपुर: स्वप्निल तिवारी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पिछले कई सालों में जिम का क्रेज युवक व युवतियों में काफी बढ़ा है। शहर में युवाओं में इसका खासा क्रेज देखा जा रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण शहर के जिमों में सुबह शाम लगने वाली भीड़ है। खास बात यह है कि युवकों के साथ युवतियों में भी अपने शरीर को फिट रखने की चाहत काफी बढ़ी है। वे भी घर के कामों को निपटाकर जिम की ओर रुख कर रहीं हैं।काकादेव स्थित नीर क्षीर चौराहा पर टाइटन क्रिव फिटनेस के आनर संचालक हर्षित सिंह व साहिबा गुप्ता ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन करीब सौ से अधिक लोग जिम व योगाभ्यास के लिए आते हैं।इनमें करीब 60 फीसद युवा वर्ग, 25 फीसद अधेड़ उम्र के लोग व 15 फीसद वृद्ध भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि उनके यहां सभी प्रकार के एक्सरसाइज, एरोबिक्स, बाल एक्सरसाइज, मेट एक्सरसाइज, एबीएस एक्सरसाइज उपलब्ध है। वजन कम करने के लिए स्लिमिंग, टक थेरेपी, मसाज भी लोग पसंद करते हैं। इसके अलावा जिम के उपकरणों में क्रास ट्रेनर, हार्स राइडर, ट्रेड मिल जोगर, मल्टी फ्लैक्स, ट्वीस्टर, बाइब्रेटर, साइकलिंग भी उपलब्ध है।

Read More »