Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2017 » March (page 10)

Monthly Archives: March 2017

28से नगर में रहेगी मां के जयकारों की धूम

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने की तैयारियां
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की होने वाली भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन ने पहले से ही तैयारी कर ली है। वैष्णों देवी धाम पर 28 मार्च से 5 अप्रैल तक रामनवमी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आगामी 28 मार्च से हिन्दू पंचाग के हिसाब से नव वर्ष का शुभारम्भ होगा। इसी दिन से नवरात्र का पवि़त्र पर्व भी आरम्भ होगा। वही इस पर्व को लेकर हिंदू समुदाय के साथ साथ अन्य धर्म और जातियों की अगाध आस्था का प्रतीक नवरात्र में देवी पंडपों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मंदिरों को आर्कषक प्रकाश व्यवस्था आदि से सुसज्जित किया गया है। नगर निगम की ओर से भी प्रमुख मंदिरों के इर्द-गिर्द चूने का छिडकाव और रंगोली की व्यवस्था की जाती है।

Read More »

चाकू सहित युवक को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी टूण्डला ने एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज कर जेल भेजा। जीआपी टूण्डला ने बीती रात चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से जनपद आगरा के थाना एत्माददौला निवासी 19 वर्षीय शिवा पुत्र नन्ने को चाकू सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।

Read More »

बचाब में आये युवक का ईट से फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव नगला अमान में दो पक्षो में हो रहे विवाद के दौरान बीच बचाब कराना एक युवक को महंगा पड गया। एक पक्ष ने युवक के सिर में ईट मार दी। जिससे उसका सिर फट गया। परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। थाना नारखी के गांव नगला अमान निवासी शिम्मू व उसके पडोसी रामवीर, तलबो बंजारों में किसी बता को लेकर मारपीट हो रही थी। 

Read More »

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप महिला ने गटका विशाक्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करनसिंह निवासी एक महिला ने पुत्र के खिलाफ पुलिस कार्यवाही से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गयी, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह निवासी 50 वर्षीय शान्तिदेवी पत्नी सावन्त सिंह ने विगत रात्रि में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। अचेत महिला को रात्रि में ही उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। 

Read More »

डीआइजी के निरीक्षण से मची खलबली

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज डीआइजी महेश चन्द्र मिश्र द्वारा थानों का औचक निरीक्षण किए जाने की सूचना से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं अन्य थानों पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई।

Read More »

जुआ में हारे रुपए न देने पर लगाया लूट का आरोप

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कराया राजीनामा
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। जुए में हारे रुपए न देने पर युवक ने अपने ही साथी पर लूट का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। जांच में मामला दूसरा ही निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करा दिया। थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी गोमती और फीरोजाबाद निवासी शिवकुमार दोनों दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को दोनों हाइवे किनारे बैठकर ताश खेल रहे थे। जिसमें गोमती 20 हजार रुपए हार गया। 

Read More »

धूम-धाम से मनाया गया जीर्ण माता उत्सव

2017.03.26 06 ravijansaamnaकानपुर, कमल मिश्रा। जीर्ण माता का वर्षिक महोत्सव का शुभारम्भ अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर गणेश वन्दना व माता के आवाहन से करा गया, जिसमें सुबह हजारों भक्तों ने माता का मंगल पाठ किया। माता का मोतियों के महल बनाकर भव्य दरबार सजाया गया तथा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। उत्सव स्थल में सभी महिलाये लाल चुनरी व मेंहदी लगाकर मंगल पाठ से माता को रिझा रही थी। वहीं सिंह पर सवार जीण भवानी के दरबार के साथ ही लक्ष्मी व सरस्वती जी को झूले पर विराजमान किया गया। महाआरती का आयोजन 11 सुसज्जित थालों से किया गया तथा भक्तों ने चुनरी भेंट करी व सभी चुनरी विवाह योग्य कन्याओं को उत्सव स्थल पर ही वितरित की गयी। इस दौरान सुधीर अगवाल, मनीष दारूका, श्याम शर्मा, राजू अग्रवाल, भरत हरि कानोडिया, सूर्य प्रकाश तोषनीवाल, विश्वनाथ कनोडिया, संजय खेतान, आदि उपस्थित रहे।

Read More »

अश्लीलता का अडडा बना पंचायत विभाग

2017.03.26 05 ravijansaamnaमहिला कर्मचारियों का किया जा रहा शारीरिक शोषण
स्वच्छ भारत मिशन जारी रखने की मांग
कानपुर, कमल मिश्रा। उ0प्र0 ग्राम पंचायत सफाई कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर के विकास खण्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के साथ स्वच्छ भारत मिशन अभियान को जारी करने हेतु गांधी प्रतिमा फूलबाग पर धरना प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता आरसी कनौजिया ने की। इस दौरान बीएल गुलाबिया ने बताया कि विकास भवन से लेकर विकास खण्डों के कार्यालयों में सफाई कर्मी कम्प्यूटर चलाकर लिपिक से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी तक का कार्य कर अवैध ढंग से सफाई कर्मी का वेतन प्राप्त कर रहे है, 

Read More »

बढ़ती जा रही मोटापे की समस्या

कानपुर, कमल मिश्रा। आइएमए कानपुर शाखा द्वारा सीएमई के सम्बन्ध में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डा0 आशीष मिश्रा ने की। कार्यक्रम का संचालन डा0 विकास मिश्रा ने किया। वार्ता में बताया गया कि भारत में मोटापे की समस्या लगातार बढ रही है, जो महामारी का रूप ले रही है। जहां देशी की 1.2 अरब आबादी में 13 प्रतिशत लोग मोटापे से पीड़ित है वहीं भारत मतें कुपोषण एक बड़ी समस्या है। 

Read More »

गौ-गौरैया संरक्षण समिति नया दाना पानी स्टैण्ड प्राणि उद्यान को भेंट किये गये

2017.03.26 04 ravijansaamna - Copyकानपुर, जन सामना ब्यूरो। गौ-गौरैया संरक्षण समिति नया दाना पानी स्टैण्ड (अड्डा) कानपुर प्राणि उद्यान को भेंट किया गया जो पूर्णतः प्राकृतिक, लकड़ी व मिट्टी से निर्मित है। उनके द्वारा एक दर्जन स्टैण्ड जू परिसर में लगाये गये और उसमें दाना पानी स्टैण्ड दीपक कुमार वन संरक्षक/निदेशक के कर कमलों के द्वारा डाला गया। कार्यक्रम में गौ-गौरैया संरक्षण समिति के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय व सहयोगी दीपक सिंह, रजीश द्विवेदी, संतोष बरार, प्रमोद अवस्थी एवं सहायक वन संरक्षक केवल प्रसाद आदि उपस्थित रहे। 

Read More »