Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » 2017 » March » 26

Daily Archives: 26th March 2017

मानवाधिकारों के बारे में दी जानकारी

2017.03.26.2 ssp manavadhikarकानपुर, जन सामना संवाददाता। स्थित छावनी गोलाघाट नई बस्ती में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की तरफ से छावनी मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार बाल्मीकी द्रारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि कानपुर नगर प्रभारी विनोद कुमार वर्मा व कानपुर नगर उपाध्यक्ष विजय निगम का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक का संचालन जितेन्द्र कुमार बाल्मीकी ने किया। विनोद वर्मा ने उपस्थित लोगों को मानवाधिकार के विषय जानकारी दी।व मानवाधिकार के पदाधिकारियों के विषय में भी बताया वर्मा जी ने लोगों को अपने अधिकार के विषय में जानकारी देते हुए लोगो को जागरूक किया। उपाध्यक्ष कानपुर नगर विजय निगम ने बैठक में आये हुये लोगों जानकारी दी कि गरीब व्यक्तियों जबरदस्ती कोई भी अधिकारी आप का शोषण व परेशान करता है तो आप किसी आलाधिकारी व मानवाधिकारियों के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

Read More »

पुलिस ने शांति भंग में चार को किया बंद

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सासनी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा करने पर शांति भंग के आरोप में न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार गांव बांधनू निवासी उल्फत पुत्र सियाराम की अपने पडौसी बेनामी पुत्र विजेन्द्र से कहासुनी हो गई जिसे लेकर दोनों झगडने लगे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। 

Read More »

क्षत्रियों ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

2017.03.26.1 ssp holi milan⇒होली मिलन के अवसर पर बुजर्ग भी किए गए सम्मानित
⇒कवियों ने भी रसीली रचनाओं से बांधा समां
कानपुर, जन सामना संवाददाता। क्षत्रिय जागरण समिति, उप्र के तत्वावधान में आज होली मिलन समारोह बर्रा-8 स्थित आजाद पार्क में आयोजित किया गया। इस मौके पर हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले मेधावियों को सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सर्वोच्च अंक पाने वाले एक छात्र व एक छात्रा को एक एक साईकिल भेंट की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह चन्देल, अभिजीत सिंह सांगा, अमरजीत सिंह जन सेवक एवं अन्य गणमान्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अश्विनी सिंह, अनुरूद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह, अमन सिंह परिहार सहित लगभग दो दर्जन छात्रों को सम्मानित किया गया।होली मिलन के अवसर पर सुरेश गुप्ता व अजीत राठौर ‘लुल्ल कानपुरी’ ने अपनी रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरी।

Read More »

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा है नकली सामान का खेल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर में तमाम काॅल सेण्टर इस समय खुले हुये हैं और निरन्तर नये काॅल सेण्टर खोले भी जा रहे हैं। इन काॅल सेण्टरों से नामचिन कम्पनियों के नाम से हर प्रकार का सामान बेचा जा रहा है वह भी बहुत मंहगे रूपयों में । षहर में चल रहे अवैध काॅल सेण्टरों पर ना तो कोई ऐसा रजिस्टेªषन है कि जिससे यह नामचीन कम्पनियों का सामान बेच सके और ना ही इन पर उस नामचीन कम्पनी का सामान होता है। यह तो बस नकली माल को काॅल करके बेचते है। इन काॅल सेण्टरों की बाढ सी इस शहर में देखने को मिलती है।

Read More »

बैंक प्रबन्धक पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप

2017.03.26 11 ravijansaamna⇒धरने देने वालों ने बताया कि लोन देने के नाम पर प्रबन्धक मांग रहा कमीशन
रसूलाबाद, कानपुर देहात, दीपू राजपूत। रसूलाबाद कस्बे में झींझक रोड पर स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया में प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और आरोप लगाने वाले धरना देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। धरना देने वाले लोगों ने बैंक प्रबन्धक पर आरोप लगाया कि बेरोजगार व किसानों को ऋण देने के नाम पर वह 5 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। दुर्गेश पुत्र परशुराम निवासी शहबाजपुर व आरती देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी मऊ ने बताया कि सरकारी घोषणाओं को सुनकर ऋण लेने की सोंची और सोंचा कि आर्थिक स्थिति ठीक हो जायेगी लेकिन जब बैंक में कर्ज लेने के लिए गये तो शाखा प्रबन्धक ने हम दोनों को टरका दिया। ज्यादा आरजू मिन्नत करने पर प्रबन्धक ने कहा कि लोन तो दे दूंगा लेकिन कमीशन देना होगा।

Read More »

स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रभारी डीएम ने लगाई झाड़ू

2017.03.26 12 ravijansaamnaरसूलाबाद, कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। स्वच्छ भारत अभियान के तहत रसूलाबाद विकास खण्ड के ग्राम में एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। इस दौरान प्रसाशनिक अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू थामकर साफ़ सफाई की। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत रसूलाबाद के प्रथम ओडीएफ ग्राम आलमपुर खेड़ा ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।

Read More »

28से नगर में रहेगी मां के जयकारों की धूम

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने की तैयारियां
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की होने वाली भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन ने पहले से ही तैयारी कर ली है। वैष्णों देवी धाम पर 28 मार्च से 5 अप्रैल तक रामनवमी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आगामी 28 मार्च से हिन्दू पंचाग के हिसाब से नव वर्ष का शुभारम्भ होगा। इसी दिन से नवरात्र का पवि़त्र पर्व भी आरम्भ होगा। वही इस पर्व को लेकर हिंदू समुदाय के साथ साथ अन्य धर्म और जातियों की अगाध आस्था का प्रतीक नवरात्र में देवी पंडपों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मंदिरों को आर्कषक प्रकाश व्यवस्था आदि से सुसज्जित किया गया है। नगर निगम की ओर से भी प्रमुख मंदिरों के इर्द-गिर्द चूने का छिडकाव और रंगोली की व्यवस्था की जाती है।

Read More »

चाकू सहित युवक को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी टूण्डला ने एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज कर जेल भेजा। जीआपी टूण्डला ने बीती रात चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से जनपद आगरा के थाना एत्माददौला निवासी 19 वर्षीय शिवा पुत्र नन्ने को चाकू सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।

Read More »

बचाब में आये युवक का ईट से फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव नगला अमान में दो पक्षो में हो रहे विवाद के दौरान बीच बचाब कराना एक युवक को महंगा पड गया। एक पक्ष ने युवक के सिर में ईट मार दी। जिससे उसका सिर फट गया। परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। थाना नारखी के गांव नगला अमान निवासी शिम्मू व उसके पडोसी रामवीर, तलबो बंजारों में किसी बता को लेकर मारपीट हो रही थी। 

Read More »

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप महिला ने गटका विशाक्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करनसिंह निवासी एक महिला ने पुत्र के खिलाफ पुलिस कार्यवाही से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गयी, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह निवासी 50 वर्षीय शान्तिदेवी पत्नी सावन्त सिंह ने विगत रात्रि में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। अचेत महिला को रात्रि में ही उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। 

Read More »