पालिका प्रशासन ने 29 लाख 62 हजार 806 रुपए में उठाया ठेका
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगर में वाहन चालकों से वसूली को लेकर मच रहे घमासान को लेकर पालिका प्रशासन ने एटा और स्टेशन रोड का ठेका उठा दिया है। इस बार पालिका प्रशासन द्वारा 29 लाख 62 हजार 806 रुपए में एटा और स्टेशन रोड का ठेका उठाया है।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी ठेका वसूली को लेकर टेंडर उठा दिया है। हाल ही में केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीरोजाबाद रोड पर वसूली को गलत ठहराते हुए वाहन चालकों ने ठेका न देने की बात कही थी।
Daily Archives: 15th April 2017
नगर आयुक्त सूचना आयोग में तलब
टूंडला, जन सामना संवाददाता। समय से सूचनाएं उपलब्ध न कराना नगर आयुक्त को भारी पड़ गया। सूचना आयोग ने नगर आयुक्त को तलब किया है। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के जिला चेयरमैन डॉ. बीएस गौतम ने सूचना का अधिकार के तहत तीन बिंदुओं पर नगर आयुक्त फीरोजाबाद प्रमोद कुमार से जानकारी मांगी थी। नगर आयुक्त द्वारा समय से सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। राज्य सूचना आयुक्त गजेन्द्र यादव ने नगर आयुक्त को 20 अप्रैल सुबह 11 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
Read More »सपा के सदस्यता अभियान का श्रीगणेश
जिले में बनाए जाएंगे दो हजार सक्रिय सदस्य
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया। अभियान के तहत जिले में दो हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। सपा कार्यालय पर हुई एक बैठक के दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
शिवली से माती जाने को रोज हांफते सैकड़ों यात्री
शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिवली से माती तक सीधा साधन उपलब्ध न कराये जाने से क्षेत्र के लोगों को माती मुख्यालय तक पहुँचने के लिए भारी समस्या से होकर जाना पड़ रहा है। जिले का मुख्यालय माती होने के साथ साथ न्यायिक अदालत भी माती में संचालन होने के कारण प्रतिदिन हजारो लोगों का आवागमन होता है इतनी समस्या होने के बाद भी राहगीरो को समस्या से निजात नही मिल पा रहा है इसका एक कारण परिवहन विभाग अधिकारियों के उदासीनता का कारण भी दिखाई पड़ रहा है। अधिकारियों ने शिवली माती मार्ग से मुँह मोड़ रखा है इसी वजह से राहगीरो को मुसीबत का सामना करके माती मुख्यालय तक पंहुच पा रहे है। एक खास बात ये भी है कि जिले के सभी विभाग कार्यलय माती में स्थित है इसी के चलते अधिकारियों कर्मचारियों व ग्रामीणों के साथ साथ वादकारी का भी प्रतिदिन माती मुख्यालय तक जाने का आवागमन बना रहता है।
Read More »