Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November (page 38)

Monthly Archives: November 2017

पालिकाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कई दलों के लोग भाजपा में शामिल

विधायक माहौर व प्रत्याशी आशीष शर्मा द्वारा कार्यालय का उद्घाटनःगुंजा शर्मा ने घर-घर मांगे वोट
हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की रीति एवं नीतियों से प्रभावित होकर एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा ने चुनाव कार्यालय अलीगढ रोड पर आज कुशवाहा समाज एवं ब्राह्मण समाज के लोग सपा-बसपा एवं महान दल को छोडकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इस सभी शामिल होने वाले लोगों का भारतीय जनता पार्टी के निकाय श्री अनिल पाराशर विधायक कोल अलीगढ, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा, हाथरस के निकाय के जिला प्रभारी चै. नत्थी सिंह, हाथरस विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं निकाय के समन्वयक रमेश चन्द्र आर्य, हाथरस के पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष शर्मा के समक्ष अपनी निष्ठा भाजपा रखते हुए उक्त सभी शामिल हुए लोगों ने संकल्प लिया कि स्थानीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने हेतु अपना समस्त समर्पण करेंगे और भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा जनता से अन्य दलों का सफाया इस निकाय चुनाव में करके भाजपा का परचम फहरायेंगे।

Read More »

बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय के लिए मुकुल, रामेश्वर व कल्पना ने घर-घर मांगे वोट

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। नगर पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती रितु उपाध्याय के लिए आज पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व श्रीमती कल्पना उपाध्याय शहर के रामलीला मैदान सहित कई इलाकों में जाकर घर-घर जाकर आशीर्वाद व वोट मांगे तो बसपा प्रत्याशी के पति मुकुल उपाध्याय ने शहर के ओढपुरा व दलित बस्तियों में घर-घर जाकर वोट मांगे तथा क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती रितु उपाध्याय के लिए आज पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय ने बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय के साथ शहर के रामलीला मैदान, गली बख्तावर, गली तबेला, चमन गली, होली वाली गली आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं व लोगों से आशीर्वाद लेकर वोट मांगे और बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय को जिताने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया।

Read More »

बाइक सवार दो सगे भाईयों को मैटाडोर ने रौंदाःदोनों की मौत

सिकन्द्राराऊः जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड पर आज अगसौली चैराहे के पास बाइक सवार दो सगे भाईयों को एक आयशर कैण्टर मैटाडोर ने बुरी तरह से रौंद दिया जिससे दोनों भाईयों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से परिजनों व पूरे क्षेत्र में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी करीब 32 वर्षीय गिर्राज व इसका छोटा भाई करीब 25 वर्षीय धीरज पुत्रगण दुर्ग सिंह आज अपनी एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी कासगंज रोड स्थित अगसौली चैराहा पर तेज रफ्तार में आ रही एक आयशर कैण्टर मैटाडोर के अज्ञात चालक ने बड़ी ही लापरवाही से उक्त बाइक सवार दोनों भाईयों को रौंद दिया जिससे दोनों भाईयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

Read More »

भाजपा महापौर पत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ

फिरोजाबाद, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का आज सुबह हवन पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर नगर विधायक महानगर अध्यक्ष के साथ-साथ सैकडों भाजपा नेता मौजूद रहे। चुनावी जंग के चलते हर कोई अपने -अपने स्तर से चुनाव प्रचार कर रहा है। इसी क्रम में भाजना मेयर पद की प्रत्याशी नूतन राठौर के चुनाव कार्यालय का हवन पूजन करते हुए उद्घाटन किया गया।

Read More »

रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में फिरोजाबाद विजयी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा में किया गया। जिसमें फिरोजाबाद जिले की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर २७ अंक प्राप्त कर विजेता घोषित हुई। आगरा की टीम उपविजेता रही। इसमें प्रहलाद राय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र शशांक यादव, विजय कुमार, अमन शर्मा ने सबसे अधिक अंक बना राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

Read More »

सपा जिलाध्यक्ष पर रूपये लेकर पार्षद टिकट बेचने का आरोप

चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा-कहा हराने वाली पार्टी का देंगे साथ
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी अनु. जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने पार्टी की नीतियों से व सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव से असंतुष्ट होकर पार्टी से त्याग पत्र दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी जिलाध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नये कार्यकर्ताओं को जो पार्टी से नहीं उनको पार्षद की टिकट रूपये लेकर बेचने का कार्य किया है। इसलिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने घर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम फिरोजाबाद के चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।

Read More »

यातायात माह का नहीं दिख रहा असर

सुभाष तिराहे पर आड़े तिरछे लगे रहते हैं आॅटो
दुकानदार भी रहते परेशान-तैनात पुलिस नहीं दिखाती फुर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कहने को यातायात माह शुरू हो गया है लेकिन इस बार यातायात माह की जरा भी सख्ती नजर नहीं आ रही है। लगभग दस दिन बीत चुके हैं पर शहर के किसी भी चैराहे पर यातायात पुलिस का जलवा नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि डग्गेमार वाहन से लेकर आॅटो चालक तक अपनी मनमानी में व्यस्त हैं। अगर यातायात पुलिस की सख्ती दिखती तो कम से कम नवम्बर के इस माह में तो सुभाष तिराहा आड़े तिरछे आॅटो से भरा न रहता।
बताते चलें कि पिछले कई महीनों से शहर का सबसे ज्यादा व्यस्ततम सुभाष तिराहा चारों तरफ आॅटो चालकों से घिरा रहता है। जब यातायात माह का शुभारम्भ हुआ तो आसपास के दुकानदारों ने सोचा अब कुछ राहत मिलेगी, लेकिन दस दिन बीत गये हालात जस के तस है। चैराहे पर जो दुकानें पड़ती हैं उनके आसपास ही सामने ये आॅटो आड़े तिरछे खड़े हो जाते हैं सवारियां मनमाफिक भरते हैं फिर निकल जाते हैं। अभी पिछले माह जब प्रमुख सचिव का यहां दौरा था तब सभी आॅटो चालकों को इसी यातायात पुलिस ने क्रमबद्ध तरीके से लगा दिया था। तब दो दिन ऐसा लगा था अब वाकई सिस्टम बन गया है लेकिन जिले के प्रमुख सचिव का जाना हुआ उसके बाद फिर उसी पुराने ढर्रे पर माहौल आ गया।

Read More »

अन्धेरगर्दीः मतदाता सूची तैयार करने में जमकर हुई लापरवाही

⇒जिला निर्वाचन कार्यालय त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में रहा नाकाम
⇒वरुण विहार के वाशिन्दों को बनाया जरौली 1.2 कालोनी का निवासी
⇒मतदाता सूची से वरुण विहार का नाम गायब
⇒कई मतदाताओं की उम्र व पता अंकित करने में की लापरवाही
⇒निवार्चन चुनाव अधिकारियों की जनता अपने मताधिकार से रहेगी वंचित!
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। निकाय निर्वाचन चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने में लगे कर्मचारियों की भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। मतदाता सूची में किसी की उम्र के साथ खिलवाड़ किया गया तो किसी का पता गलत लिख दिया गया। अन्धेर तो यहां तक देखने को मिल रही कि एक पूरे मोहल्ले के मतदाताओं को दूसरे मोहल्ले का निवासी बना दिया गया। इससे लोग मोहल्ले के आधार पर अपना नाम ही नहीं खोज पा रहे हैं। इससे उस वार्ड के मतदाताओं से प्रत्याशी भी नहीं सम्पर्क कर पा रहे हैं।
शहर के दक्षिणी क्षेत्र में कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2004-05 में वरुण विहार को विकसित किया गया है। यहां लगभग 1500 परिवार निवास कर रहे हैं। उस समय से लेकर तब से लेकर आज तक यहां के वाशिन्दे अपने पार्षद को नहीं चुन पाये हैं और इसका कारण रहे शहर के लापरवाह अधिकारी। अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां की बस्ती को किसी वार्ड में सम्मिलित नहीं किया गया। इतने वर्ष गुजर जाने के बाद यहां के लोगों को अबकी बार लग रहा था कि इस बार उन्हें अपना पार्षद चुनने का मौका मिलेगा, लेकिन सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते मतदाता सूची से वरुण विहार मोहल्ले का नाम गायब कर दिया और उन्हें वार्ड 82 जरौली से जोड़ते हुए उन्हें जरौली 1.2 कालोनी का निवासी बना दिया गया। इस वजह से वरुण विहार के लोग अपने पते के आधार पर अपना नाम मतदाता सूची में नहीं खोज पा रहे हैं।

Read More »

भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए की मानमनौवल

कानपुर: जन सामना ब्यूरो। निकाय चुनाव में बाबूपुरवा मंडल में प्रभारी के रुप में भाजपा जिला मन्त्री दक्षिण संजय कटियार को संगठन द्वारा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी गई। जिम्मेदारी मिलते ही मंडल के सभी वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशीगण और सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ चुनावों को जीतने की रणनीति बनाने का कार्य श्री कटियार ने शुरू कर दिया। श्री कटियार ने पार्टी द्वारा टिकट न मिलने से नाराज सभी कार्यकर्ताओं को भी मानमनोवल करके सभी को चुनाव में मेहनत करके सभी प्रत्याशियों को जिताने को कहा। इस पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है हम सब चुनाव लड़ाने का कार्य करेंगे।

Read More »

धान खरीद में लापरवाही बरतने पर उप निदेशक निलम्बित

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि धान क्रय केन्द्रों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर उपयुक्त स्थान पर साइनेज बोर्डध्बैनर पर धान के निर्धारित समर्थन मूल्य का उल्लेख करते हुये साफ-साफ एवं बड़े अक्षरों में लिखाया जाये कि ‘प्रिय किसान बन्धुओं धान काॅमन का प्रति कुन्तल रू 1550 की दर से तथा धान ग्रेड ‘ए’ का प्रति कुन्तल रू0 1590 की दर से धान का मूल्य प्राप्त करना आपका अधिकार है, इससे कम मूल्य पर धान का विक्रय न करें’ इसके अतिरिक्त उतराई, छनाई हेतु प्रति कुन्तल 15 रूपये अतिरिक्त दिया जायेगा, सम्पूर्ण धनराशि का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जायेगा। उन्होंने रौजा, जिला शाहजहांपुर में धान क्रय हेतु निर्दिष्ट विभिन्न क्रय एजेन्सियों द्वारा धान क्रय में शासन की नीतियों के विरूद्ध कार्य करने तथा कृषकों के हितों की उपेक्षा करने के मामले में उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।  मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रदेश में धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों के प्रस्तुत भ्रमण रिपोर्ट के प्रस्तुतिकरण पर किसानों से सीधे खरीदे जा रहे धान क्रय केन्द्रों पर कतिपय विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करने पर निर्देश देते हुये कहा कि किसानों को धान का निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान प्रत्येक दशा में कराया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों को कतई विवश न किया जाये कि वह किसी भी स्थिति में निर्धारित न्यूनतम मूल्य से कम दर पर आढ़तियों को धान बेचने हेतु विवश हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाये जाने वाले धान में नमी होने पर क्रय केन्द्रों पर ही किसानों को धान सुखाने की सुविधा उपलब्ध कराकर नियमानुसार धान की खरीद सुनिश्चित कराई जाये। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिये कि मण्डी परिषद द्वारा मण्डी क्रय केन्द्रों हेतु किसानों के आने वाले रास्ते पर धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के साइनेज बोर्डध्बैनर लगवाये जायें ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी भली भांति हो सके और वह किसी भी स्थिति में बिचैलियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर अपना धान बेचने हेतु विवश न हो सकें।

Read More »