Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिकाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कई दलों के लोग भाजपा में शामिल

पालिकाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कई दलों के लोग भाजपा में शामिल

विधायक माहौर व प्रत्याशी आशीष शर्मा द्वारा कार्यालय का उद्घाटनःगुंजा शर्मा ने घर-घर मांगे वोट
हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की रीति एवं नीतियों से प्रभावित होकर एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा ने चुनाव कार्यालय अलीगढ रोड पर आज कुशवाहा समाज एवं ब्राह्मण समाज के लोग सपा-बसपा एवं महान दल को छोडकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इस सभी शामिल होने वाले लोगों का भारतीय जनता पार्टी के निकाय श्री अनिल पाराशर विधायक कोल अलीगढ, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा, हाथरस के निकाय के जिला प्रभारी चै. नत्थी सिंह, हाथरस विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं निकाय के समन्वयक रमेश चन्द्र आर्य, हाथरस के पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष शर्मा के समक्ष अपनी निष्ठा भाजपा रखते हुए उक्त सभी शामिल हुए लोगों ने संकल्प लिया कि स्थानीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने हेतु अपना समस्त समर्पण करेंगे और भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा जनता से अन्य दलों का सफाया इस निकाय चुनाव में करके भाजपा का परचम फहरायेंगे।
आज भाजपा में शामिल होने वालों में प्रेमसिंह कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा हाथरस, डा. रामू कुशवाहा, लालबहादुर सिंह कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, अशोक कुमार, वीरेन्द्र कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, जयपाल सिंह कुशवाहा, निहाल सिंह कुशवाहा, लोकेश कुशवाहा, डा. प्रभू दयाल कुशवाहा, डैनी ठाकुर, डा. के.पी. सिंह, राजपाल कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, दीवान सिंह कुशवाहा, मंगल सिंह कुशवाहा, श्याम सिंह कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, भूपेन्द्र उपाध्याय, जगदीश गुलाठी, सोनू भारद्वाज, मदन फौजी आदि हैं।
भाजपा से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा के साथ सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा वार्ड सं. 24 के सभासद प्रत्याशी आशीष गोयल के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक हरीशंकर माहौर व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि पहली बोर्ड बैठक में ही बढे हुए टैक्स को खत्म कर दिया जायेगा।
इस मौके पर भूरी भाई अपना वाले, मदन मोहन अपना वाले, विकास गोयल, मनोज पंडित, कन्हैयालाल, लाला जैन, बसंता गुरू, संजू अग्रवाल, विस्सो लाला, अतुल अग्रवाल, हरीशंकर वाष्र्णेय, राजीव चैधरी, श्याम पहलवान, श्याम वाष्र्णेय, राकेश वाष्र्णेय, दीपक वाष्र्णेय, राजेन्द्र वर्मा, राकेश अग्रवाल, वीरेन्द्र जैन, सौरभ वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।
इधर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा की पत्नी श्रीमती गुंजा शर्मा द्वारा वार्ड 18 में घर-घर जाकर वोट मांगे गये और लोगों व महिलाओं से आशीर्वाद लिया वहीं क्षेत्रीय लोगों द्वारा उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान उनके साथ श्रीमती अखिलेश गुप्ता, बीना जैन, ममता शर्मा, धीरज जैन, अमन जैन व सभासद प्रत्याशी संजय सक्सैना आदि साथ थे।