Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय के लिए मुकुल, रामेश्वर व कल्पना ने घर-घर मांगे वोट

बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय के लिए मुकुल, रामेश्वर व कल्पना ने घर-घर मांगे वोट

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। नगर पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती रितु उपाध्याय के लिए आज पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व श्रीमती कल्पना उपाध्याय शहर के रामलीला मैदान सहित कई इलाकों में जाकर घर-घर जाकर आशीर्वाद व वोट मांगे तो बसपा प्रत्याशी के पति मुकुल उपाध्याय ने शहर के ओढपुरा व दलित बस्तियों में घर-घर जाकर वोट मांगे तथा क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती रितु उपाध्याय के लिए आज पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय ने बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय के साथ शहर के रामलीला मैदान, गली बख्तावर, गली तबेला, चमन गली, होली वाली गली आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं व लोगों से आशीर्वाद लेकर वोट मांगे और बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय को जिताने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया।
इस मौके पर दिनेश दीक्षित, सत्यप्रकाश दादा, शैलेन्द्र लवानियां, प्रदीप सविता, मुवीन खां, बसपा शहराध्यक्ष आनन्द गुप्ता गुड वाले, गुड्डा पाठक, शिवकुमार कौशिक, सुधीर पचैरी, आशीष दीक्षित, कुलदीप शर्मा, भगवती श्रोती, आशीष वाष्र्णेय, मुनेन्द्र उपाध्याय, पवन पाठक, साकेत पाराशर, नेता शर्मा, राहुल देव शर्मा, लखन शर्मा आदि साथ थे।
इधर बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय के लिए उनके पति एवं पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय ने मुस्लिम बस्ती मधुगढी, इगलास रोड, नगला तुन्दला, ओढपुरा आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर वोट मांगते हुए रितु उपाध्याय को जिताने की अपील की। इस दौरान मुकुल उपाध्याय ने कहा कि शहर के विकास के लिए रितु उपाध्याय को जिताना बहुत जरूरी है और शहर की पुरानी व मुख्य समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा और टैक्स को भी खत्म किया जायेगा।
जनसम्पर्क अभियान में मुकुल उपाध्याय के साथ गिरीश गौड एड., जग्गी गुलाठी, अभिषेक उपाध्याय, श्याम अग्निहोत्री, साकेत पाराशर, दीपक शर्मा कोल्ड वाले, प्रदीप दीक्षित एड., राकेश उपाध्याय, सुरेश ग्रोवर, प्रदीप पचैरी, प्रदीप शर्मा, जे.पी. शर्मा आदि तमाम लोग साथ थे।