Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » 2018 (page 215)

Yearly Archives: 2018

बच्ची को अस्पताल में छोड़ कर माॅ डयूटी करने गयी…..

माॅ को अस्पताल से गायब देख बच्ची का हुआ बुरा हाल पुलिस ने बच्ची को बिठाया अपने पास
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल में एक बच्ची को उसकी माॅ छोड कर निकल गयी। जिसको रोता देख पुलिस ने अपने पास बिठा लिया। लगभग कई घण्टों तक बच्ची बिना माॅ-बा के अस्पताल में बैठी रही। पुलिस ने घटना की जानकारी चाइल्ड लाइन के लोगो को दी।

Read More »

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव बिहारी मौहम्मदपुर निवासी 32 वर्षीय छोटेलाल उर्फ मुन्ना पुत्र दलवीर सिंह उर्फ रनवीर को रात्रि में गस्त के दौरान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जामा तलाशी लेने पर पुलिस ने अवैध चाकू बरामद करने के बाद सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। वही दूसरी घटना में थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र मडूआ गांव निवासी 28 वर्षीय फोदल सिंह पुत्र नवल सिंह 25 वर्षीय गुडडू पुत्र भगवान सिंह को दीवार लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दबोच लिया। दोनेा लोगो के खिलाफ शान्ति भग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के मौहल्ला राही नगर गली नम्बर छः निवासी 25 वर्षीय रूखसाना बेगम पत्नी मौहम्मद रिजवान को परिवारिक कलह के चलते उसके देवरानी नाज उसकी माॅ अफरोज भाई कल्लू आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल रूखसाना ने उक्त लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को डाक्टरी परीक्षणप उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र गालिब नगर निवासी 50 वर्षीय पप्पू पुत्र अब्दुल सत्तार को नाजिम रजेबाबू आदि लोगो ने पानी भरने को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण का भेजा।

Read More »

संदिग्ध हालत में बीमारी के चलते विवाहिता की मौत

मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के नगला रामा में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही , वही मायका पक्ष हत्या की आशंका जाहिर कर रहा है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला रामा निवासी 25 वर्षीय पूनम पत्नी इन्द्रपाल की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर जनपद मैनपुरी के थाना घिरौर क्षेत्र इन्दू निवासी मृतकार की माॅ सुनीता देवी परिजनों के साथ बेटी के घर पहुची। जहां मृतका के ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जाहिर की है। माॅ सुनीता की माने तो अतिरिक्त दहेज की खातिर उसकी हत्या की गयी है। पति बाइक व नगदी माॅग कर रहा था। वही मृतका के ससुराल के लोग बीमारी के चलते मौत होने की बात कह रहे थे। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Read More »

जोधपुर की नन्ही ब्लॉगर अक्षिता यादव ’’मैं हूँ बेटी अवार्ड’’ से होंगी सम्मानित

जोधपुर, राजस्थान, जन सामना ब्यूरो। बेटियाँ अपनी मौजूदगी से पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता एवं जोधपुर की नन्ही ब्लॉगर अक्षिता यादव (पाखी) को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में ’’मैं हूँ बेटी अवार्ड’’ से 5 जुलाई को सम्मानित किया जायेगा। हैप्पी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर में कक्षा 6 की छात्रा अक्षिता के पिता कृष्ण कुमार यादव राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ पद पर पदस्थ हैं और मम्मी श्रीमती आकांक्षा एक कॉलेज में प्रवक्ता रही हैं। अक्षिता सहित तमाम बहुमुखी प्रतिभा की बेटियों को यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी द्वारा प्रदान किया जायेगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक राम प्रकाश वर्मा ने दी।
गौरतलब है कि अक्षिता को इससे पूर्व विज्ञान भवन नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा ’राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’, अन्तराष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मलेन, नई दिल्ली में ’वर्ष की श्रेष्ठ नन्ही ब्लॉगर’ एवं ”हिंदी साहित्य निकेतन परिकल्पना सम्मान-2010” अवार्ड और अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन, श्री लंका में ”परिकल्पना कनिष्ठ सार्क ब्लॉगर सम्मान” से सम्मानित किया जा चुका है।

Read More »

पत्रकार सम्मेलन में 4 जुलाई को सम्मिलित होंगे जनपद के प्रभारी मंत्री

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा 4 जुलाई को दोपहर 12ः30 बजे विकास भवन सभागार, मुख्यालय माती, कानपुर देहात में इण्डियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा मण्डलीय पत्रकार सम्मेलन समारोह में सम्मलित होगे। महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसपी राधेश्याम, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह आदि अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण भी भाग लेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दी है।

Read More »

बृहद रोजगार मेला आगरा, कानपुर एवं अलीगढ़ मंडल में 5 जुलाई को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। टूरिज्म एवं होस्पिटेलिटी सेक्टर स्किल काउन्सिल के सहयोग से 5 जुलाई को आगरा, कानपुर एवं अलीगढ़ मंडल हेतु बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला का आयोजन प्रातः 10 बजे से आनंद इंजीनियरिंग कालेज, कीथम, आगरा में किया जायेगा। मेला में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला सेवायोजन कार्यालय, माती एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन कार्यालय माती, कानपुर देहात दूरभाष 7991200204/205 में अपना पंजीकरण करा सकते है। रोजगार मेले में पांचवी पास से लेकर उच्च शिक्षा उत्तीर्ण व्यक्तियों के रोजगार की संभावनाये है। इच्छुक व्यक्ति सीधे भी उक्त रोजगार मेले में भाग ले सकते है। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर प्रधानाचार्य ज्योति किरन टोप्पो ने दी है।

Read More »

जनपदीय अधिकारी शिकायतों को गंभीरता व समयवद्ध तरीके से करें निस्तारण: सीडीओ

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने तहसील अकबरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर समस्यों, शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त समयवद्ध तरीके से निराकरण के निर्देश दिये। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या को सुनते हुए मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस को गंभीरता से लेकर तथा प्राप्त फरियादियों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण रूचि लेकर गंभीरता से करना सुनिश्चित करे। उच्च अधिकारियों द्वारा लगभग 50 से अधिक फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना।

Read More »

लेखपालों की हड़ताल पर लगा 06 माह के लिये प्रतिबंध

हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध एस्मा के तहत
होगी कड़ी कार्रवाईः अपर मुख्य सचिव, राजस्व
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश की जनता के हितों एवं प्रदत्त अत्यावश्यक सेवाओं को उपलब्ध कराने में हड़ताल से उत्पन्न हो रही बाधाओं को दृष्टिगत रखते हुये राजस्व लेखपालों की हड़ताल में आगामी 06 माह के लिये प्रतिबंध लगाते हुये हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध एस्मा के तहत कार्रवाई कराने के निर्देश दिये गये हैं।
उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उ0प्र0 अधिनियम संख्या-30 का सन् 1966) की धारा-03 की उपधारा-01 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये आगामी 06 माह की अवधि के लिये राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश के लेखपाल सेवा में हड़ताल को निषिद्ध करने के आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।

Read More »

नशेबाज ने चौकीदार की पत्नी से की मारपीट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। रेवना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम दुरौली में नशेबाज ने घर में घुसकर चौकीदार की पत्नी व भाई संदीप को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने चौकीदार के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। चौकीदार ने बताया कि आज दोपहर मेरा भाई संदीप दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोसी मोनू उसे नशे में आकर गाली गलौज करने लगा विरोध पर मोनू ने उसे खदेड़कर घर के अंदर घुसकर पीटा बचाने आई मेरी पत्नी को भी हमलावर ने मारपीट कर घायल कर दिया है।

Read More »