Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » 2018 » February (page 26)

Monthly Archives: February 2018

आदर्श ग्रामों में श्रमिक पंजीयन कैम्प के आयोजन की तिथि निर्धारित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मनरेगा योजनान्तर्गत पंजीकृत जांबकार्ड धारकों/प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों जिनके द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 90 दिवसों का कार्य किया गया है, ऐसे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण, श्रमिक के रूप में पंजीकरण कराया जाना है जिसके उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके, जिसके तहत जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं सांसद आदर्श ग्रामों में श्रमिक पंजीयन कैम्प का आयोजन किया गया है।

Read More »

भूमि विवाद शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध तरीके से करें निस्तारण: डीएम

राजस्व व पुलिस विभाग की गठित संयुक्त टीम थानावार/ग्रामों में उपस्थित होकर भूमि विवाद आदि संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध तरीके से करें निस्तारण: डीएम
19 फरवरी को तहसील अकबरपुर, भोगनीपुर, डेरापुर, सिकन्दरा, मैथा, रसूलाबाद के निर्धारित गांवों का संयुक्त गठित टीम ग्रामों का करेंगी निरीक्षण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राजस्व व पुलिस विभाग की गठित संयुक्त टीम तहसील, थानावार/ग्रामों में उपस्थित होकर भूमि विवाद आदि संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध तरीके से निस्तारण जनपद के सभी तहसीलों में निस्तारण कराया जा रहा है। विभिन्न तहसीलों के विभिन्न थानों के विभिन्न ग्रामों में गठित टीम जिसमें राजस्व टीम व पुलिस टीम का भ्रमण 19, 22 तथा 26 फरवरी तिथियों का कार्यक्रम जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा नियत कर दिया गया है।

Read More »

बन्द मकान के ताले चटके पुलिस ने पड़ोसी से मकान में लगवाया ताला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के पैमेश्वर गेट गोपीनाथ रोड पर एक मकान में रात्रि में पुलिस ने ताला लगवाया। क्षेत्र में चर्चा थी कि पुलिस ने ही रात्रि में मकान का ताला तोड कर तलाशी ली है। पुलिस ने कहा कि गस्त पर आने पर चोर भाग निकले चोरो ने मकान का ताला चटकाया था। बताते चले कि थाना दक्षिण क्षेत्र पैमेश्वर गेट गोपीनाथ रोड पर बौबी राजपूत पुत्र स्व0 रामकिशन का मकान बना हुआ है। जहां वह कभी कभी आकर परिवार के साथ रहता है। अधिकांश वह आगरा अपने मकान में रहता है। विगत रात्रि में आधा दर्जन लोगो ने घर का ताला तोड कर उसमें अन्दर प्रवेश कर गये। कुछ समय बाद पडोसियों को पुलिस ने आवाज दी कि उक्त मकान में चोरी हो गयी है। पडोसी कुशल पाल के घर से ताला लगावाया गया। ग्रह स्वामी जबकि वाहर रहता है। उक्म मामले में थाना प्रभारी दक्षिण विनोद कुमार ने बताया कि रात्रि में मौके पर चैकी प्रभारी ओमपाल सिंह हमराहियों के गस्त के रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग उस मकान से निकल कर भागे जिसको देख मकान में प्रवेश कर देखा गया। कमरे के ताले टूटे थे पुलिस ने खुद ताले लगवाये।

Read More »

कब्रस्तान जाने के रास्ते पर अवैध कब्ज क्षेत्रीय लोगों में रोष

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव निर्भय गढ़ी में दबंगों द्वारा क्रबस्तान पर अवैध कब्जा करने का क्षेत्रीय लोगो ने आरोप लगाते हुए मुख्यमन्त्री व जिला प्रशासन से शिकायत कर जमीन को मुक्त कराने का आग्रय किया है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव निर्भय गढ़ी में बहुत पुराना कब्रस्तान बना हुआ था। कुछ दबंग किस्त के लोगो ने दीवार लगाकर कब्रस्तान पर कब्जा कर लिया है। जिससे कब्रस्तान तक मयैत को ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। मामला दो समुदायों का होने के कारण क्षेत्र में शान्ति भंग की आशंका के चलते लोगो ने मुख्यमन्त्री तक उक्त मामले की शिकायत की है। आक्रोशित लोगो में बालकिशन आसिफ, रहमान, पूरन गोपाली, जगदीश, साहिल, रहीशखाॅन, जगदीश अंकुल आदि लोग थे।

 

Read More »

चक्कर आने से छात्रा अचेत परीक्षा छूटी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। परीक्षा कक्ष में चक्कर आने से गिरी छात्रा की परीक्षा छूट गयी। छात्रा को परिजनों से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना नारखी क्षेत्र नारखी खास निवासी रवि शंकर तिवारी की पुत्री कु0 दिव्यांश नारखी क्षेत्र बछगांव स्थित आर0आर0एम इण्टर कालेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने मंगलवार की सुबह पहली पारी में देने गयी थी। उसी दौरान कक्ष में अचाकन वह अचेत होकर जमीन पर गिर गयी। जिससे परीक्षा कक्ष में हडकम्प मच गया। छात्रा को कक्ष से निकाल कर उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। परिजनों ने मौके पर पहुच कर छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। छात्रा के पिता की माने तो छात्र विगत कई दिनों से परेशान चली रही है बीमारी के चलते उसका हिन्दी का पेपर भी छूट चुका है। फिलहाल छात्रा का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

Read More »

विकलांग व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत कुछ दिनों से रोडबेज बस स्टैण्ड के शौचालय पर कार्य कर रहे एक विकलांग व्यक्ति की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक कई वर्षो से जिला अस्पताल में भर्ती कह कर जीवन यापन भी करता रहा है। थाना मटसैना क्षेत्र के बिलैहना गांव निवासी 45 वर्षीय शिवराज विगत कई वर्षो से जिला अस्पताल में रहकर दोनो पैर कटने के कारण उपचार करा रहा था। जिसके परिजनों ने भी उसके पास आना-जाना छोड दिया था। उक्त व्यक्ति को अस्पताल में रहते- रहते श्वांस की बीमारी से ग्रस्त हो गया। जो कि अस्पताल छोड कर कहीं नही जाता था। आप-पास के लोगो से पैसे माॅग कर जीवन यापन कर रहा था। कुछ दिनों से वह बस स्टैण्ड शौचालय पर भी कार्य करने लगा। जहां बैठकर लोगो से पैसे लेता था। विगत रात्रि में उपचार के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया।

Read More »

गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव अध्यापक नगर में एक महिला ने स्वयं को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना सिरसागंज क्षेत्र के श्रीराम मन्दिर के बगल वाली गली निवासी 32 वर्षीय नेहा शर्मा पत्नी सौरभ शर्मा ने विगत रात्रि में गृह कहल के चलते स्वंय को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका का पति कम्प्यूटर सेन्टर पर कार्य करता था। महिला आरोपी प्रत्यारोपों से परेशान चल रही थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे सात वर्षीय सत्यम्, तीन वर्षीय उदित को छोड कर चली गयी। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।

 

Read More »

दो लोगों ने किया विषाक्त सेवन अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगो ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गये, जिनको परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना एका क्षेत्र कस्वा निवासी 30 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी 29 वर्षीय बब्लू पुत्र दौजीराम ने भी परिजनों की कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

 

Read More »

करंट लगने से युवक अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के जमुना नगर में एक युवक करंट लगसे से अचेत हो गया। जिसको निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। थाना उत्तर क्षेत्र के जमुना नगर निवासी 21 वर्षीय विश्नू पुत्र रमेश अपने घर पर विद्युत तार लगा रहा था। उसी दौरान करंट लगने से वह अचेत हो गया। जिसको परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More »

संदिग्ध हालत में माॅ-बेटा आग से झुलसे महिला की हालत नाजुक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के पीपल नगर में संदिग्ध हालत में महिला अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ आग से बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको पति द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया । जहां से उसको हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए आगरा भेजा गया। थाना उत्तर क्षेत्र के पीपल नगर निवासी शिवम् की 30 वर्षीय पत्नी सन्तोषी अपने दो बर्षीय पुत्र मोहित के साथ आज सुबह संदिग्ध हालत में आग से बुरी तरह से झुलस गये। जिसको पति शिवम् द्वारा झुलसे माॅ-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। महिला के शरीर से मिट्टी के तेल की महक आने से मामला चिकित्सक ने संदिग्ध बताया। पति की माने तो वह बच्चे को लेकर जुडाई का कार्य कर रही थी। मिट्टी का तेल फैलने से आग लग गयी। जिससे दोनो लोग झुलस गये। महिला बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने दोनो लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा दिया।

 

Read More »