Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June (page 24)

Monthly Archives: June 2018

चोरी की बाइकों सहित चोर गिरोह हिरासत में

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान तीन बाइकों से जा रहे पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार घाटमपुर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्होंने घाटमपुर कस्बा चौकी इंचार्ज मोहम्मद आसिफ उप निरीक्षक मोहित चौधरी, रिशब कुमार सिंह कांस्टेबल, मोहन कुमार, राघवेंद्र सिंह, योगेश कुमार, नितिन कुमार की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम राहा से मूसानगर रोड हाईवे की तरफ जाते हुए तीन बाइकों से पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अजय सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिप्रसाद ग्राम भोगीपुर थाना नरवल दूसरे ने जय सिंह पुत्र मनोज निवासी चकेरी कानपुर अगले ने सुभाष चंद पुत्र स्वर्गीय बराती लाल ग्राम बिछी पुर घाटमपुर प्रदीप कुमार पुत्र राम कुमार निवासी यादव नगर चकेरी कानपुर तथा 5 वें युवक ने अपना नाम अंकित पुत्र सुभाष निवासी ग्राम सर्देपुर घाटमपुर बताया पुलिस ने पांचो युवकों को चोरी की तीन मोटर साइकिलों सहित हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कारागार माती भेज दिया है। स्थानीय पुलिस ने बताया अभियुक्तगण कई मुकदमों में वांछित चल रहे हैं। तथा इनके खिलाफ थाना घाटमपुर चकेरी नरवल आदि में वाहन चोरी के मुकदमे पंजीकृत हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य घटनाओं को भी स्वीकारा है। पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम की सफलता पर उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Read More »

छत्रपति शाहू जी महाराज जयन्ती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कानपुरः जन सामना संवाददाता। बुधवार को अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा कानपुर की जिला कार्यकारिणी की कोर कमेटी की बैठक बर्रा निवासी जयनारायण कटियार के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 29 जुलाई दिन रविवार को अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य विशाल शोभायात्रा निकालने की तैयारियों पर चर्चा की गई। शोभायात्रा के संयोजक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुर्मिक्षत्रिय महासभा संजय कटियार ने सभी जिलापदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शोभायात्रा का मार्ग निर्धारित किया जाये। अधिक से अधिक संख्या में वाहनों के साथ लोगों की सहभागिता रहे इसके लिये मुहल्ले वार टोलियां बनाकर घर घर संपर्क किया जायेगा। शोभायात्रा में वाहनों की व्यवस्था और संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिये टीम बनाई जायेगी मार्ग में जगह जगह पीने के पानी की व्यवस्था भी रखी जानी होगी। शोभायात्रा के प्रचार प्रसार हेतु शहर के सभी प्रमुख चौराहे होल्डिंग बैनरों से सजाने की योजना पर भी विचार किया गया। बताते चलें कि शोभायात्रा को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिये संयोजक संजय कटियार की अध्यक्षता में 17 सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया है अगली बैठक में सभी को शोभायात्रा से सम्बंधित जिम्मेदारी दी जायेगी।

Read More »

सर्व धर्म सम्भाव के साथ मनाया जाएगा योग दिवसः डाॅ. आर सी पटेल

कानपुर, जन सामना संवाददाता। मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटिड एवं सरदार पटेल योग व नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टिट्यूट के पदाधिकारियों ने बर्रा शास्त्री चौक पर स्थित मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के आॅफिस में प्रेस वार्ता कर बताया कि 21 जून को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड एवं सरदार पटेल योग व नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूड के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग में विश्व कीर्तिमान बनाने वाले का सम्मान एवं संस्था की छात्र – छात्राओं को प्रेरित करने का कार्यक्रम होने जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक, मिडास मल्टीट्रेड के सीएमडी उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शाम तक प्रायोजित है, कार्यक्रम में सरदार पटेल योग एवं नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक, 3 घंटे 33 मिनट 33 सेकेंड का विश्व कीर्तिमान बनाने वाले डाॅ. आर.सी. पटेल के सानिध्य में संस्था के छात्र – छात्राओं को योग में इसी तरह कीर्तिमान बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
लगभग 70 विशेष अतिथि मंच शोभा बढ़ाएंगे, सभी का स्वागत – सम्मान किया जाएगा। साथ ही पुरष्कार वितरण एवं लकी ड्राॅ भी होगा, उन्होंने बताया कि मिडास इसी तरह समाज के हर अच्छे कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी।
सरदार पटेल योग एवं नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूड के प्रबंधक डाॅ. आर.सी. पटेल ने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम चला रही है, जिसमें कई छात्र – छात्राएं प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं। संस्था का लक्ष्य देश का नाम रोशन करना है, जिसे वह पूरा कर रहे है, उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम कई चरणों मे होगा और सभी धर्मों के योग गुरु एवं सर्व धर्म के गुरु जनो व बु(जीवियो के सानिध्य में सर्व धर्म का आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता (धूम्रपान, नशाखोरी, तम्बाकू निषेध) प्रोत्साहन के साथ ही सर्व धर्म एकीकरण सम्भाव का प्रचार – प्रसार किया जाएगा।

Read More »

प्रोजेक्ट दीदी ने लौटाई सात परिवारों की खुशियां

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रोजेक्ट दीदी ने आठ जोडों को खुशियां लौटा दीं। सदस्यों द्वारा की गयी कवायद के बाद सभी दंपती खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट गए। सलामती के लिए दीदी के सदस्य समय-समय पर खैर खबर लेंगे। इसके साथ ही अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की है। रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक राहुल यादुवेन्द्र के निर्देशन में 86 मामलों से संबंधित दोनों पक्षों को तलब किया था। 23 मामलों में एक पक्ष के लोग उपस्थित हुए, जबकि 14 मामलों से संबंधित दोनों पक्ष आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के सभी जोडों के मामलों की सुनवाई करने के बाद सात जोडों का सुलहनामा कराया गया। जिनमें श्रीमती सोनम पत्नी हुसैनी कोहीनूर रोड रामगढ, श्रीमती आरती पत्नी भोले मटामई मटसेना, श्रीमती रानी देवी पत्नी प्रमोद कुमार कुतकपुर चनौरा रामगढ, श्रीमती शबाना पत्नी गुलशन विलाल नगर, श्रीमती नसरीन पत्नी सिकन्दर ताडो वाली बगिया, श्रीमती कृति मिश्रा पत्नी विपिन मिश्रा अरांव सिरसागंज, श्रीमती मेघा यादव पत्नी सुनील यादव विजयपुरा मटसेना फिरोजाबाद है। इस दौरान प्रोजेक्ट दीदी प्रभारी श्रीमती गीता सिंह, कास्टेवल मिथलेश, ऊषा, सन्तोष कुमार, राजवीर सिंह व काउन्सलर्स नरेन्द्र कुमार राठौर, प्रदीप शर्मा, संजीव वर्मा, राहुल जैन, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

एसपी सिटी कार्यालय बनाया गया नगर नियन्त्रण कक्ष

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी राहुल यादवेन्द्रु द्वारा एसपी सिटी कार्यालय में खोले गये नवनिर्मित नगर नियंन्त्रया कक्ष का फीता काट कर उद्धाटन किया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि एसपी सिटी कार्यालय को 11 थानों से जोडा गया है। जहां से उक्त सभी थानों में तत्काल सम्पर्क किया जा सकता है। दबरई स्थित नियन्त्रण कक्ष से कभी-कभी संचार सेवा में बाधा आती थी। जिससे पीड़ित को तत्काल सेवा मिलने में देरी होती थी। लेकिन अब शहर में नगर नियंत्रण स्थापित होने से सूचनाओ का आदन-प्रदान तत्काल किया जा सकेगा। जिससे उच्चाधिकारियों के आदेश -निर्देशों एव घटनाओं पर शीघ्र कार्यवाही की जा सकेगी। इस मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिह, सीओ डा0 अरूण कुमार एसपी ग्रामीण महेन्द्र सिंह के साथ सभी सीओ मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा नेताओं ब्रहामण महासभा ने फूका शिकोहाबाद विधायक का पुतला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद विधायक द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर देने के अभियोग दर्ज कराने से आक्रोशित भारतीय ब्रहामण महासभा भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जलेसर रोड पर विधायक का पुतला दहन किया।
विगत दिन थाना मटसैना में शिकोहाबाद विधायक डा0 मुकेश वर्मा द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द पचौरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत पत्र देकर मुकद्मा लिखाया था। जिसकी पुलिस जाॅच कर रही है।

Read More »

शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला को जैन मन्दिर से पकड़ा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शादी करने का झांसा देकर लोगो को ठगने वाली एक महिला को पीड़ित द्वारा जनता की सहायता से नगर के जैन मन्दिर के समीप से दबोच लिया गया। महिला पर पीड़ित ने शादी के नाम पर 36 हजार रूपये हडपने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है।

Read More »

भारतीय सवर्ण महासभा करेगी एक जुलाई को मेघावी छात्रों का सम्मान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा एक वार्ता का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पं0 संजीव उपाध्याय, अभिषेक मित्तल चंचल, अनिल लहरी, प0 दिनेश चन्द्र शर्मा ने सयुक्त रूप से बताया कि महासभा द्वरारा आगामी एक जुलाई 2018 की दोपहर दो बजे नगर के पालीवाल हाॅल में जनपद के मेघावी छात्र-छात्राओं समाज सेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहे है।

Read More »

भोजपुरा में नही मिला तीन दिन से पानी रोड किया जाम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड भोजपुरा में विगत कई दिनों से पानी न आने पर आक्रोशित जनता ने स्टेशन को जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस नगर निगम के अधिकारियों ने लोगो को समझाने के बाद जाम को खुलवाया।

Read More »

सड़क हादसों में कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव बरथरा निवासी पशु चिकित्सक डा0 शत्रुघ्न सिंह पुत्र घनश्यामसिंह अपनी बाइक से कोटला की ओर किसी के घर बीमार पशु का उपचार करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान कोटला फरिहा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल चिकित्सक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबााद एलानी नगर निवासी 56 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र हरिभजन को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया। वही टूण्डला क्षेत्र में सड़क हादसा होने पर जालौन किे माधोगढ़ निवासी 75 वर्षीय चन्द्र भटी पुत्र रघुवीर सिंह भी घायल हो गया। जिसका भी जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

Read More »