Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June (page 28)

Monthly Archives: June 2018

राशन डीलर को पीटा मशीन भी तोड़ी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर के नवीपुर खुर्द क्षेत्र में राशन वितरण कर रहे एक राशन दुकानदार के पास राशन लेने आये उपभोक्ता का अंगूठा ईटीएम मशीन से मैच नहीं होने से आक्रोशित उपभोक्ता के नामजद पुत्रों ने राशन डीलर से मारपीट ही नहीं कर दी बल्कि ईटीएम मशीन को भी तोड दिया।
उक्त घटना की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से करते हुए राशन डीलर सोरनलाल निवासी नवीपुर खुर्द ने कहा है कि वह नवीपुर खुर्द विभवनगर कालौनी का राशन दुकानदार है और आज सुबह राशन वितरण कर रहा था तथा सुबह साढे 11 बजे राशन कार्ड धारक एक महिला अपने पुत्र के साथ राशन लेने आयी और उसका 10-15 बार अंगूठा ईटीएम मशीन से मैच न होने पर कार्ड धारक से कहा गया कि 22 जून के बाद राशन मिलेगा लेकिन तभी उसके पुत्र ने उसके साथ मारपीट कर दी और मशीन को जमीन पर मारकर तोड दिया और नाली में फेंक दी। अब राशन वितरण कार्य ठप्प हो गया है।

Read More »

पडोसियों पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

सासनी, जन सामना संवाददाता। गांव नगला ताल में एक व्यक्ति ने अपने ही पडोसी पर एकराय होकर लाठी डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी का अरोप लगाया है। शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में गांव नगला ताल निवासी सतीश दीक्षित पुत्र ओमप्रकाश दीक्षित ने अपने ही पडौसियों को नामजद करते हुए कहा है कि वह सुबह अपने घेर से निकलकर घर की ओर जा रहा था। तभी नामजदों ने एकराय होकर उसे पकड लिया और गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई सतीश्ज्ञ की मां को भी नामजदों ने धक्का मारकर गिरा दिया। जिससे उन्हें चोटें आई। नामजद इतने पर भी शांत नहीं हुए और जान से मारने की नीयत से घर में खींच ले गये। जहां कमरे में बंद कर सतीश के ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया और उसे आग लगाने की कोशिश करने लगे। मगर शोर शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गये और पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सतीश को कमरे से बाहर निकाला। इस दौरान मौका पाकर आरोपी भाग जाने में कामयाब हो गये। पीडित ने अपने ही तीन लोगों को नामजद किया है।

Read More »

डीएम, एसएसपी ने अधिकारियों संग किया फ्लैग मार्च, देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहुल यादुवेन्द्र व मेयर नूतन राठौर ने नालबंद चैकी से लेकर ईदगाह तक फ्लैग मार्च किया। डीएम ने नमाज के समय नमाजियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई का निरीक्षण के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
शुक्रवार की शाम डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी राहुल यादुवेन्द्र संग मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार के साथ नालबंद चैकी से पैदल गस्त की। ईद से पूर्व ही सारी व्यवस्थाऐ दुरस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने नालबंद चैकी, घंटाघर, सदर बाजार व ईदगाह का निरीक्षण किया।

Read More »

आज मनाया जायेगा ईद का त्यौहार

शुक्रवार को खरीददारी के लिये बाजारो में उमड़ी भीड़
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में ईद आज शनिवार को उत्साह के साथ मनाई जायेगी। ईद के चांद की तस्दीक न होने के चलते अब ईद 16 जून को मनाई जायेगी। उधर ईद को लेकर बाजारों में जमकर खरीददारी चली। सुबह दुकानें खुलने से लेकर देर रात तक बाजारों में खरीददारी का दौर चला। हर उम्र के लोगों ने खरीददारी का उत्साह दिखाया। अलावा इसके घरों में ईद के दस्तरख्वान पर विभिन्न व्यंजनों को लेकर तैयारियां चलीं। सेवई, शीर के लिये मेवा तैयार की गई। शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने बताया कि 16 जून को ईद मनायी जायेगी।

Read More »

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई जुमा अलविदा की नमाज

एक दूसरे को गले मिल कर दी ईद की मुबारकबाद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार दोपहर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्थाओं के बीच अल विदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने नमाज पढ़ी और नगर के साथ ही देश में अमन ओ शांति के लिए दुआ की। अल्लाह की इवादत में हजारों सिर झुके। नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।

Read More »

सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का शुभारंभ

सासनी, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव बरसै के निकट कन्या गुरूकुल महाविद्यालय में (जयतु संस्कृतम्। जयतु भारतम्) उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के नियंत्राधीन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय निःशुल्क संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में मौजूद द्वारिकानाथ द्वारा मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में सभी उम्र के प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्यातिथि ने कहा कि संस्कृत हमारी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाने वाली भाषा है। यह भाषा देवताओं को भी अति प्रिय हैं किसी भी श्लोक का उच्चारण सही प्रकार किया जाए तो देवी देवता शीध्र प्रसन्न होकर मनोकामनाओं को पूरा करते है। पूर्वकाल में भी संस्कृत भाषा का ही प्रयोग किया जाता था। संस्कृत से ही सभी भाषाओं का जन्म हुआ है। इस दौरान द्विवेदी प्रसाद त्रिपाठी, मुख्याधिष्ठात्री डा. पवित्रा शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती सविता, रेनू, अन्नू, साक्षी, भावना, कल्पना, उमेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

पुलिस की निगहबानी में हुई अलविदा जुमा की नमाज

सासनी, जन सामना संवाददाता। रमजान के पाक महीने में शनिवार को होने वाली ईद-उ-फितर को लेकर मुस्लिमों में काफी उत्साह है। ईद की तैयारियां भी जोरों पर हैं, बाजरों में कपडों के साथ अन्य सामान की भी खरीदारी की जा रही है। इसी उत्साह के चलते महीने के आखिरी जुमे को नमाज अता और सजदा कर अलविदा किया गया। सैकडों मुस्लिमों ने मस्जिदों में नमाज अता कर मुल्क और कौम की सलामती की दुआ मांगी । शुक्रवार को जामा मस्जिद में मौलाना हाफिज मुबारिक ने नमाज अता कराई। नूरी मस्जिद में मौलाना उमर ने नमाज अता कराकर मुल्क और कौम की सलामती की दुआ की।

Read More »

भाजपा शासन में जनता परेशान है-करूणेश

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सासनी में ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ब्लाक अध्यक्ष विजेन्द्रकान्त पाठक की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि आज देश की जनता भाजपा सरकार के शासन में त्राहि-त्राहि कर रही है। एक भी कार्य जनता के हित में नहीं किया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि आज देश का किसान आत्म हत्या कर रहा है और सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। फिर भी मोदीजी विदेश यात्रा कर रहे हैं। कार्यकर्ता सममेलन के प्रभारी कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है।

Read More »

गृहमंत्री के बयान से कांग्रेसी आक्रोशितः निन्दा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। देश की सीमाओं पर आयेदिन हमारे सैनिक शहादत दे रहे हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री अपने फिटनेस चैलेंज में व्यस्त हैं। वहीं एक ओर निन्दनीय ब्यान देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर दौरे के दौरान देकर देश के युवाओं को अपमानित किया है।
गृहमंत्री का ये कहना कि कश्मीर के युवा देश का गर्व है ये बहुत ही शर्मनाक ब्यान है। जो कल तक आतंकी और पत्थरबाज थे आज वो देश का गर्व हो गये। सत्ता के नशे में चूर भाजपाई नेता इस हद तक अपना स्तर गिराकर देश के युवाओं का अपमान करेंगे ये युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को देश के करोडों युवाओं से सार्वजनिक मांफी मांगते हुए अपने शब्द वापस लेने चाहिये।

Read More »

ट्रेन से महिला लापता परिजन परेशान

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अपने मायके से पुत्र के साथ ससुराल जा रही एक महिला के ट्रेन में से लापता हो जाने से परिजनों में भारी खलबली मच गई है जबकि उसका बच्चा रेलवे स्टेशन पर मिला है। पीडित परिजनों ने पुलिस कप्तान से कार्यवाही कर महिला को बरामद करने की गुहार लगायी है।
पुलिस कार्यालय पर आज पुलिस कप्तान से मिलने अपने तमाम ग्रामीणों व परिजन पिता छोटेलाल निवासी गांव मारहरा सहपऊ ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री बबली की शादी अर्जुन उर्फ टीटू पुत्र मूलचन्द्र निवासी गांव खेरिया थाना हाथरस जंक्शन से की थी तथा उनकी पुत्री गत 9 जून को अपने पुत्र के साथ उनके गांव से अपनी ससुराल ट्रेन द्वारा गई थी लेकिन वह वहां पर नहीं पहुंची और रास्ते में कहीं से लापता हो गई है। ग्रामीणों का कहना था कि उसका पुत्र हा. ज. रेलवे स्टेशन पर मिला है। पीडित परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान से शीघ्र कार्यवाही कराकर महिला को बरामद करने की गुहार लगायी है।

Read More »