Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June » 16

Daily Archives: 16th June 2018

ईदगाह से लेकर सड़कों पर गूंजा अखिलेश यादव जिंदाबाद

लखनऊ, राम प्रकाश वरमा। अखिलेश यादव 10 बजे प्रातः ईदगाह, लखनऊ गये, उसके बाद टीले वाली मस्जिद जाकर सभी को ईद की बधाई दी।
श्री यादव नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन सहित एक दर्जन लोगों, जिनमें कुछ स्थानीय पार्षद भी शामिल थें, उनके घर जाकर ईद की मुबारकबाद और भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। सबसे दिलचस्प वाक्या ईदगाह का रहा जहाॅ श्री यादव के पहुॅचते ही अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगने लगे। इमाम फिरंगी महली ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव का इस्तकबाल किया। अखिलेश यादव ने कहा कि ईद सद्भाव, भाईचारा और सुख-शांति का संदेश देता हैं। हमारे देश में ईद, दिवाली, बड़ा दिन और नये साल के उत्सव हर्षोल्लास से मनाये जाते हैं।

Read More »

नगर निगम की मेयर ने ईदगाह स्थल को सजवाया दुल्हन की तरह

अमन चैन की दुआ करते हुए सम्पन्न हुई ईद की नमाज
जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस की चौकसी दिखी सर्तक
शिकोहाबाद, सिरसागंज में भी दिखा ईद का उत्साह
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शनिवार की सुबह ईदगाह के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गयी। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ समाज सेवियों ने कैम्प लगाकर ईद की शुभकामनाये गले मिलकर लोगो को दी। सुबह से ही गाॅधी पार्क स्थित ईदगाह पर नवाजियों को हुजूम लगाना शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में नमाजियों ने शान्ति सौहार्द्र के साथ ईद की नमाज को अता किया। पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम ने ईदगाह के साथ शहर में कडी सुरक्षा के साथ साफ-सफाई पर ध्यान रखा। शनिवार को इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान के अन्तिम दिन ईद की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों के साथ ईदगाह में पढ़ी गयी। ईदगाह स्थल पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के साथ राजनेता, हिन्द एकत्रित हुए ईद की नमाज मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा शान्ति और सौहार्द्र के साथ अमन शान्ति के लिए अल्ला से दुआ करते हुए अता की।

Read More »

युवक की दिल्ली में मौत के बाद थाने में शिकायत जाॅच में जुटी दक्षिण पुलिस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण पुलिस एक युवक की मौत दिल्ली में होने पर घटना की जाॅच में छानवीन कर रही है। मृतक के परिजनों ने ससुराल के लोगो के खिलाफ जहर देकर हत्या करने की तहरीर थाने में दी है।
बताते चले कि विगत 13 जून 2018 को थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर निवासी प्रेमसिंह पुत्र गोवर्धन द्वारा 28 वर्षीय धीरज पुत्र प्रदीप निवासी निजाफगढ़ दिल्ली को सरकारी ट्रामा सेन्टर में बुखार होने की जानकारी देते हुए भर्ती कराया गया था। जिसको चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देते हुए हालत नाजुक होने की बात कह अस्पताल में भर्ती कर दिया। जिसको दो दिन बाद परिजन जिला अस्पताल आकर दिल्ली ले गये। जहां धीरज की पुलिस की माने तो मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने ससुराल के लोगो पर जहरदेकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उक्त व्यक्ति के बार में अस्पताल के दस्ताबेजों को खंगालने का पुलिस कार्य कर रही है।

Read More »

शान्ति भंग की धारा में आधा दर्जन को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अम्बेनगर निवासी बलवीर उर्फ टूण्डा पुत्र सुजानसिंह को इलाका पुलिस ने विगत रात्रि में गस्त के दौरान दबोच लिया। जिससे पास चाकू बरामद करते हुए सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में हिमायूपुर क्षेत्र अशर्फी नगर निवासी सत्यपाल राठौर पुत्र शिवचरनलाल, विजय राठौर पुत्र शिवचरन , मनोज पुत्र अमर सिंह पिक्की यादव पुत्र मनोज कुमार को आपस में मारपीट होने पर गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। वही पत्नी से मारपीट होने के कारण भीमनगर निवासी सन्जू पुत्र ब्रज मोहन को भी गिरफ्तार करने क बाद जेल भेजा गया।

Read More »

नगर निगम के खत्ते में मिला अज्ञात युवक का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा स्थित नगर निगम के कूड़ा घर में एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र. चनौरा स्थित नगर निगम के कूडा घर में लगभग 27 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो ने पडा देखा जिसको देखने के बाद क्षेत्र में हडकम्प मच गया। मौके पर काफी लोगो की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रामगढ़ ने बताया कि मृतक के शव को संभवतः खत्ते में फैका गया है। जिसके शरीर पर चोट के निशान है, वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More »

करंट लगने से गाय की मौत आक्रोशित लोगों ने मार्ग किया जाम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला कोटला में विद्युत करंट से एक गाय की मौत हो गयी। आक्रोशित लोगो ने स्टेशन रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला कोंटला निवासी पप्पू की गाय उसके दरबाजे के पास खडी थी। उसी दौरान हाईटैंसन का तार टूटने से करंट लगने के कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। गाय की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मार्ग को जाम कर दिया। स्टेशन रोड मार्ग को जाम करने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझाने के बाद जाम को खुलवाया। लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग को शिकायत करने के बाद भी काफी देर तक लाइट को चालू रखा। समय से लाइट को काट दिया जाता तो गाय की जान बच सकती थी।

Read More »

ट्रक ने भूसा से भरी बुग्गी को मारी टक्कर बुग्गी चालक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच पर भूसे से भरी बुग्गी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी चालक की मौत हो गयी। जबकि ऊॅट का पेर टूट गया, मृतक के शव को मौके पर पहुची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।
थाना नारखी के गांव परिशान्त पुर निवासी 35 वर्षीय महेशचन्द्र पुत्र रामवीरसिंह अपने गांव से ऊॅट गाडी पर भूरा भरकर मण्डी की ओर आ रहा था। उसी दौरान नगला बीच के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने टक्कर मर दी। जिससे बुग्गी पलट गयी जिसके नीचे दबकर चालक महेंशचन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी, बुग्गी पलटने से ऊॅट भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Read More »

गैस सिलेण्डर लीक होने से दम्पति झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव गंगानी में घरेलू गैस सिलेण्डर लीक होने से दम्पति झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बतायी गयी। दोनो लोग पडाके बना रहे थे।
थाना नारखी के गांव गंगानी निवासी 35 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रामसनेही अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के साथ घर पर गैस सिलेण्डर जलाकर पडाके सेकने का कार्य कर रहा ंथा। उसी दौरान अचानक गैस सिलेण्डर लीक होने से घर में आग लग गयी। जिससे दोनो लोग आग के घेरे में आकर बुरी तरह झुलस गये। इतना ही नही परिजनों ने बताया कि उसके घर का सारा सामान झुलस गये। आग से झुलसे दम्पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला की हालत चिन्ताजनक बतायी है।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश

सासनी, जन सामना संवाददाता। दिल्ली टूंडला रेलमार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी देर तक शिनाख्त न होने पर मृतका के शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव हडौली के निकट रेलमार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। जिसे देखकर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी देर तक महिला के शव को पहचान के लिए रख दिया गया। मगर पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More »

हजारों ने किया सदजा सलामती के लिए की दुआ

सासनी, जन सामना संवाददाता। ईद-उल-फितर की नमाज सुबह नौ बजे आगरा अलीगढ रोड स्थित ईदगाह पर की गई। हजारों मुस्लिमों ने सजदा करते हुए मुल्क और कौम की सलामती के लिए दुआ की। इंतजामियां कमेटी ईदगाह कब्रिस्तान द्वारा ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अता कराते हुए 153 साल पुरानी परंपरा को कायम किया। ईदगाह पर हजारों मुस्लिमों ने सजदा किया। नमाज के बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया। ईद की नमाज इमाम हाजी मुबारिक अली ने अता कराई। वहीं नूरी मस्जिद में इमाम उमर नूरी ने नमाज अता कराकर मुल्क और कौम  के सलामती की दुआकी। इस दौरान मौ0 याकूव खाँ, शाहिद खाँ, जवाहर खाँ, यूनिस खाँ, हाजी जफरूद्दीन खाँ, अयजद खाँ, शमीम खाँ, जुम्मन खाँ, इन्तजार खाँ, सुलेमान खाँ, इरफान खाँ, इदरीश खाँ, मुगले आजम, हाजी अनवर, हाजी इस्लाम, हाजी राजू खाँ, इरफान (गर्रा) हाजी बाबू खाँ, वकील अल्वी, साविर खाँ, मेव शकील खाँ, मेव शव्वीर कुरैशी आदि लोग मौजूद थे।

Read More »