Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » 2018 » November (page 38)

Monthly Archives: November 2018

58वें एनडीसी कोर्स के शिक्षकों और सदस्‍यों ने राष्‍ट्रपति से भेंट की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। 58वें एनडीसी कोर्स के शिक्षकों और सदस्‍यों ने आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि आज वैश्विक वातावरण चुनौतीपूर्ण और गतिशील है। एक समय था जब राष्‍ट्र की प्रादेशिक अखंडता बनाये रखने के लिए सुरक्षा और प्रतिरक्षा एक दूसरे के पर्याय थे। आज वह स्थिति नहीं है। आज जब हम सुरक्षा की बात करते है तो उसमें आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, खाद्य, उभरती हुई प्रोद्योगि‍कियां और पर्यावरण जैसे सभी विषय सुरक्षा से संबद्ध हो गये हैं। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया परस्‍पर जुड़ती जा रही है, उसमें हमारी राष्‍ट्रीय सीमा से परे राजनीतिकए सामाजिक और आर्थिक उतार.चढ़ाव का हमारी सुरक्षा पर पहले से अधिक असर पड़ता है।

Read More »

इस्पात मंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एक वक्तव्य में इस्पात मंत्री ने कहा कि अनंत कुमार अच्छी सोच और भावनाओं वाले व्यक्ति थे तथा दयाभाव और सेवा के प्रतीक थे।
चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने श्री कुमार की संगठन क्षमताओं तथा उनके नेतृत्व के गुणों को याद करते हुए कहा कि एक अनुभवी संसदविद के रूप में उन्होंने हमेशा के लिए एक अमिट छाप छोड़ दी है।
इस्पात मंत्री ने कहा कि वे इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ उनकी प्रार्थनाओं में शामिल हैं। अनंत कुमार का आज तड़के बैंगलुरू में निधन हो गया।

Read More »

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय संसदीय कार्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री एच. एन. अनंत कुमार का लम्बी बीमारी के बाद आज बैंगलुरू में निधन हो गया।
अनंत कुमार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए संसदीय कार्य और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल और संसदीय कार्य और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में संसद भवन में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता की।
दोनों मंत्रियों ने अनंत कुमार के साथ अपने लम्बे संबंधों को लेकर कई यादगार क्षणों की चर्चा की तथा उपस्थित लोगों से कहा कि वे सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें। सभी उपस्थित लोगों की ओर से दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Read More »

स्‍वर्गीय अनंत कुमार के सम्मान में आज राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधा झुका रहेगा

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारत सरकार ने गहरे दुख के साथ केन्‍द्रीय रसायन और उर्वरक तथा संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार की आज बेंगलूरु में निधन की घोषणा की है।
केन्‍द्र सरकार ने दिवंगत नेता के सम्‍मान में दिल्‍ली तथा सभी राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों की राजधानियों में आज राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने का फैसला किया है। अनंत कुमार का अंतिम संस्‍कार किये जाने के स्थल पर भी कल ध्वज आधा झुका रहेगा। दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राष्‍ट्रीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा।

Read More »

प्रधानमंत्री ने अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा अपने महत्वपूर्ण सहयोगी और मित्र अनंत कुमार जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। वे एक ऐसे महत्वपूर्ण नेता थे। जिन्होंने कम उम्र में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और कर्मठता तथा दयाभाव के साथ समाज की सेवा करते रहे। उनके अच्छे कार्य के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
मैंने उनकी धर्मपत्नी डॉ. तेजस्विनी जी से बात की और अनंत कुमार जी के निधन पर संवेदना व्यक्त कीं। इस दुखद घड़ी में उनके पूरे परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

Read More »

उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि श्री कुमार छात्र आंदोलन के समय से लेकर संसद तक अनेक वर्षों तक उनके महत्वपूर्ण सहकर्मी रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार एक ख्यातिप्राप्त लेखक, प्रतिभावान कवि और मंत्रमुग्ध करने वाले वक्ता थे। उनका व्यक्तित्व सचमुच सर्वगुणी और बहुमुखी था।
उपराष्ट्रपति ने कहा संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के असामयिक निधन के बारे में जानकर मुझे सदमा लगा है और मैं काफी दुःखी हुआ हूं।
श्री कुमार छात्र आंदोलन से लेकर संसद तक की जीवन यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सहकर्मी रहे वे एक समर्पित राष्ट्रवादी, विख्यात और प्रिय नेता तथा एक विशिष्ट राजनेता थे।

Read More »

प्रधानमंत्री कल वाराणसी में रिंग रोड और बाबतपुर एयरपोर्ट रोड का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री वाराणसी में गंगा नदी पर अंतर्देशीय टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करेंगे
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 12 नवंबर को वाराणसी में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनकी कुल लंबाई 34 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 1571.95 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नौवहन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ होंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हरदुआ में रिंग रोड तिराहा पर दोपहर बाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
वाराणसी रिंग रोड के पहले चरण में 759.36 करोड़ रुपये की लागत से 16.55 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण पूरा किया गया है, जबकि 812.59 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग.56 पर बाबतपुर.वाराणसी राजमार्ग को चार लेन बनाने के साथ ही 17.25 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया गया है।

Read More »

सम्मान मिला तो खिल उठे बूथ अध्यक्षों के चेहरे

भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री ने बूथ पर जाकर किया बूथ अध्यक्षों का सम्मान
17 नवंबर को निकलने वाली मोटरसाइकिल रैली में भाग लेने की अपील
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यक्रम तय कर दिए हैं। बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत बूथ अध्यक्षों का उनके गांव और घर जाकर सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बूथ अध्यक्ष गदगद हो गए।
रविवार को ब्रज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह विधानसभा क्षेत्र के गांव जौंधरी पहुंचे। जहां बूथ संख्या 319 के बूथ अध्यक्ष गवेन्द्र कुमार, बूथ संख्या 315 के भीकम सिंह, बूथ संख्या 191 के विजय चक, बूथ संख्या, बूथ संख्या 192 के महेन्द्रपाल सिंह, बूथ संख्या 193 के अवधेश कुमार को पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने वाला बूथ अध्यक्ष होता है। ऐसे में उन्हें सम्मानित करने का काम केवल भाजपा कर रही है।

Read More »

हमारी पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा-लोकेश भाटी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ता के दौरान प्रत्रकारों को बताया कि जिस किसी नेता का अन्य पार्टियां सम्मान नही कर रही है। उसका सम्मान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में किया जायेगा। इसके लिए सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। युवा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव को प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन भी किया गया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने एक होटल में वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के साथ अन्य राजनितिक पार्टियों में जिन नेताओं को सम्मान नहीं किया जा रहा हो उसके लिए प्रगतिशील सपा में सम्मान किया जायेगा। हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ जमीन से जुडे लोगो की बात को ध्यान में रखकर पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। इससे पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम पर हुई। जिसमें पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि पूरे जिले में लोगों को अपमानित करने वालों का आज बुरा हाल है।

Read More »

प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रजापति व्यापार सेवा समिति की एक बैठक इनाम सिंह प्रजापति के आवास पर आहूत की गयी। जिसमें विगत 18 नवम्बर को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह पर चर्चा की गयी।
बैठक में कार्यक्रम आयोजक मण्डल के सरंक्षक मुन्नालाल गोला, अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति, सौराज सिंह आदि लोगो ने बैठक में समाज के बंधुओ को सामूहिक विवाह के दौरान होने वाले कार्य व्यवस्था की जिम्मेदारियों को सौंपा। साथी ही समाज के लोगो के बीच कहा कि हर वर्ष की तहर इस वर्ष भी सर्व सामूहिक विवाह समारोह में दो दर्जन से अधिक जोडों का विवाह समारोह किया जायेगा। सभी को दान-दहेज का सामान दिया जायेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि आज मंहगाई को देखते हुए फिजुल खर्चे को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करने का समिति ने निर्णय लिया है। फ्लोरा दौज अखतीज भडरिया नौमी पर उक्त विवाह समारोह समिति द्वारा कराये जाते है।

Read More »