Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2018 » November » 10

Daily Archives: 10th November 2018

शिवपाल सरकार में होंगे शामिल लड़ेंगे एमपी का चुनाव

इटावा, राहुल तिवारी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने सैफई हवाई पट्टी पर अपने समर्थकों के बीच यह खुलासा किया कि वो इस बार एमपी का चुनाव भी लड़ेंगे और केंद्र सरकार में भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2022 में सूबे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
शिवपाल ने अपने समर्थकों के बीच साफ साफ कहा कि अब सपा का ग्राफ गिरेगा। इस मौके पर शिवपाल ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का नाम लिए बिना उन्हें घेरा और कहा कि दिल्ली में सपा के मैनेजमेंट सही नहीं था। इसलिए नेता जी देश के पीएम व राष्ट्रपति नहीं बन पाए।

Read More »

केसरी नंदन जी महाराज के मंदिर पर 21 सौ मोमबत्ती और दीपकों से सजाई गई दीपमाला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार को कृष्णापाड़ा स्थित केसरी नंदन जी महाराज के मंदिर पर भव्य दीपमालिका का आयोजन किया गया। भक्तों पे 21 सौ मोमबत्ती और दीपकों से दीपमाला सजाई गई। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
भाई दूज पर्व के उपलक्ष्य में भक्तों ने 2100 मोमबत्ती और दीपों से मंदिर को सजाया। मंदिर के महंत रामदास पुजारी के निर्देशन में महाआरती का आयोजन किया गया। मेयर नूतन राठौर सहित अन्य लोगों ने भी धार्मिक समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, पार्षद हरिओम वर्मा, अमर वर्मा, श्याम पाराशर, रामसेवक अग्रवाल, राकेश राजौरिया, पवन पैगोरिया, ब्रजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Read More »

शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 को, जनपद के 41 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी. टेट) 18 नवम्बर को जनपद में 41 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न होगी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों को तैनात किया गया है। परीक्षा में लगाये गए मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में शुचितापूर्ण ढंग से उक्त परीक्षा को सम्पादित कराएंगे।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि एमजी बालिका इंटर कॉलेज में प्रथम पाली 18 नवम्बर को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक होगी। जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट देवेंद्र पाल सिंह नगर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रसून कश्यप तहसीलदार सदर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक श्रमायुक्त तथा द्वितीय पाली 2.30 बजे से 5 बजे तक जिला विकास अधिकारी तैनात रहेंगे। इस्लामिया इंटर कॉलेज में जोनल मजिस्ट्रेट देवेंद्र पाल सिंह नगर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रसून कश्यप तहसीलदार सदर तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रथम पाली में तथा द्वितीय पाली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तैनात रहेंगे।

Read More »

बाजरे के खेत में मिला व्यक्ति का अध जला शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र एक बाजरे के खेत में एक व्यक्ति का अध जला शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस हत्या की आशंका जाहिर कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र एक बाजरे के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव ग्रामीणोे का दिखायी दिया। जिसको देख गाॅव में तरह-तरह की चर्चायें शुरू को गयी। मौके पर देखने वालों को हुजूम लग गया। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। अधजला शव मिलने की सूचना पर सीओ सिरसागंज संजय रेड्डी, थानाध्यक्ष सिरसागंज दिनेश सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। शव की शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की माने ता हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया है। मामले की जाॅच पडताल की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Read More »

झोपड़ी में लगी भयंकर आग वृद्ध सहित पांच जीवों की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बदनपुर करखा गांव में विगत रात्रि में झोपडी में आग लेने से एक वृद्ध की मौत हो गयी, साथ ही एक गाय का बच्चा तीन बकरी भी जलकर स्वाह हो गयी। घटना की जानकारी होने पर जिला प्रशासन के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव बदनपुर करखा निवासी 68 वर्षीय रामब्रिज पुत्र रामहंस गांव के बाहर एक झोपडी डालकर रह रहा था। जिसके पास एक गाय का बच्चा तीन बकरी भी झोपडी में बंधी थी। अर्धरात्रि के बाद किसी तरह झोपडी में भंयकर आग लग गयी। जिसमें उक्त सभी लोगो की मौत हो गयी, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया।

Read More »

संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की हैं रूपयों के लेने-देने में विगत दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी। जिसकी जानकारी थाना एका को भी दी जा चुकी थी।
थाना एका के गांव रौमोडी हाल निवासी थाना रामगढ़ के कुतुकपुर चनौरा निवासी रामनरेश पुत्र लालराम का अचेत हालत में जसराना क्षेत्र के बिलासपुर रोड पर लोगो को दिखायी दिया। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गयी। पुलिस ने अचेत व्यक्ति का जसराना स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले पते के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता लालराम ने बताया कि रामनरेश के एका के गांव गंगीना निवासी अमरपाल पुत्र मिहीलाल पर अधारी के 20 हजार रूपये थे। जिसको लेकर दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसकी शिकायत दो दिन पूर्व थाना एका में दी जा चुकी थी। विगत रात्रि में उसका शव जसराना रोड पर पडा मिला। पुलिस घटना की छानवीन कर रही है, वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवायाा है।

Read More »

कायस्थ महासभा ने किया कलम दवात पूजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कायस्थ महासभा द्वारा नगर के सुहाग नगर में चित्रगुप्त महाराज मन्दिर पर कलम दवात पूजन कार्यक्रम विधि विधान से किया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष डा. मयंक भटनागर ने हवन कुण्ड में आहुती देकर पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
कायस्थ महासभा द्वारा आज नगर के महाराजा चित्रगुप्त मन्दिर पर कलम दवात पूजन का कार्यक्रम चित्रांश बन्धुओं को लेकर किया। जहां दर्जनों की संख्या में कायस्थ समाज के लोग एकत्रित हुए। पूजन कार्यक्रम में विधि बिधान के साथ हवन पूजन किया गया। उसके बाद पूजा अर्चना करते हुए कलम दवात का भी पूजन किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण करते हुए किया। इस मौके पर जिला महामन्त्री विकेक माथुर, कोषाध्यक्ष विकास सक्सेना, डा0 केसी श्री वास्तव, विनीत श्रीवास्तव, शम्भू सक्सेना, विशाल, विकास सक्सेना, चिंरजीलाल सक्सेना, सुनील कुलश्रेष्ठ, हिमान्शु, प्रशान्त चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

रोडवेज बस ने मारी मोटर साइकिल को टक्कर, मासूम की मौत, पिता घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र रोडबेज बस स्टैण्ड में बेटी ओर उसके पिता को रोडबेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घायल पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। वही रोडबेज चालक के खिलाफ कार्यवाही की परिजनों ने माॅग की है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रपडी निवासी पुरखान पुत्र निजामखाॅन अपनी पत्नी बानो बेगम को गले की बीमारी के चलते दबा दिलाने के लिए नगर के गला, नाक चिकित्सक डा. मनोज चतुर्वेदी को दिखाने आया हुआ था। जिनके साथ उसकी चार वर्षीय पुत्री कु0 कुमैरा भी साथ थी। जैसे ही दवा लेकर वह रोडबेज बस स्टैण्ड के समीप पहुंचे ही थे। कि उसकी पत्नी बानो बेगम का लघुशंका लगी उसी दौरान बस स्टैण्ड में बने शौचालय में वह लघुशंका के लिए गयी उसका पति पुत्री के साथ वाहर खडा था। उसी समय रोडबेज बस ने बस स्टैण्ड में प्रवेश तेजी के साथ किया कि पिता-पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मासूम कुमैरा की मौत हो गयी। जबकि पुरखान घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया।

Read More »

विवाहिता ने पति व ससुराल के लोगों पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विवाहिता ने ससुराल के लोगो पर मारपीट करते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया। विवाहिता की माॅ ने जेठ ननद को भी मारने की बात कही है।
मध्य प्रदेश के मुरैना क्षेत्र स्लामपुर निवासी 23 वर्षीय सिम्मी पत्नी रिक्कू ने अपने मायके थाना दक्षिण के हिमायूपुर निवासी पिता रामरतन के घर आकर बताया कि उसका पति ससुराल के लोगो के कहने पर मारपीट करता है। दिपावली की पूर्व संध्या पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पडोसियों की सहायता से मायके फोन पर परिजनों को बुलाते हुए मायके आयी। जहां पत्रकारों को बताया कि उसका पति अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट करता है। पीडिता की माॅ कृष्णा देवी ने बताया कि उसका जेठ मुकेश भी कई बार मारपीट कर चुका है। पीड़ित महिला को परिजन थाना दक्षिण लेकर गये थे।

Read More »

भाई की ससुराल में प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रेम का रंग सिर चढ़कर बोलता है। आज ऐसा ही मामला नगर के सुभाष तिराहे पर देखने को मिला जब एक युवती भाई की ससुराल में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी थी। जबकि भाई उसको अपने साथ घर ले जाने के लिए बार-बार मना रहा था। युवती को थाना उत्तर ले जाया गया।
जनपद अलीगढ़ निवासी मनोज की ससुराल दक्षिण क्षेत्र करबला में है। जो भैया दौज पर अपनी ससुराल आया हुआ था। उसी के पीछे उसकी बहन अकेले घर से करबला आ गयी। जहां प्रेम प्रसंग की दिवानी पडोसी युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी। जिसको उसका भाई अलीगढ़ ले जाने के लिए रोडबेज बस स्टैण्ड पहुंचा। जहां से बार-बार प्रेमी के घर भागने के लिए सड़क पर दौड रही थी। उक्त मंजर को देखते हुए मौके पर लोगो की भीड लग गयी। मनोज के साले बार -बार उसको रोक रहे थे लेकिन कई बार बस के नीचे जाकर जान देने का भी प्रयास किया। भीड ने युवती को पुलिस की सहायता से थाना उत्तर भेजा। जहां वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी थी।

Read More »