Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » 2019 (page 57)

Yearly Archives: 2019

दीपावली उत्सव किसान यूनियन ने मनाया

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप के निवास नगलाबीच पर सम्पन्न हुई। जिसमें दीपावली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए किसानो के कल्याण हेतु अवगत कराया। तथा किसानों की दीपावली को जगमग करने के साथ किसानो का जीवन दीपावली की तरह जगमग हो इसके लिए कई नये लक्ष्यो एवं कार्यो पर चर्चा की गई। जिसमें नये लक्ष्य निर्धारित किये गये। जिससे किसानो के जीवन में खुशहाली आये। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला महासचिव कृष्णा चौहान, मोहित गुप्ता, लारा गुप्ता, अनुपम गुप्ता, छोटू सिंह, मुन्ने खां, धर्मेन्द्र सिसौदिया, गौरव ठाकुर, मुन्नालाल गोस्वामी, ईनश खान, ईशाक मौहम्मद आदि के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More »

सम्मान समारोह एक नवम्बर को

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा एक शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन एक नवम्बर को कृषक इंटर कालेज पचोखरा टूंडला में प्रातः 11 बजे से होगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद रितू गोयल एवं मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार उपाध्याय होंगे। कार्यक्रम में नवांगत प्रधानाचार्यो एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो का सम्मान तथा जनपद के प्रधानाचार्यो पर परिचर्चा करते हुए जनपद के शैक्षिक उन्नयन पर सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उक्त जानकारी कालेज प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने दी है।

Read More »

अज्ञात कारणो के चलते घर में लगी आग

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अज्ञात कारणो के चलते बुधवार को नगर के एमपी रोड स्थित एक मकान में आग लग गई। जिसमें घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की जानकारी मकान स्वामी ने फायर बिग्रेड के कर्मचारियो को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
बुधवार को मकान स्वामी भूरी सिंह पुत्र स्व. डाल चन्द्र निवासी एमपी रोड टूंडला अपने घर में कुछ काम कर रहे थे। तभी अचानक उनके अंदरे वाले कमरे में धुंआ उठने लगा। जब उन्होंने जाकर देखा तो उसमें आग की लपट निकल रही थी। तभी उन्होंने अपने परिजनों को घर से बाहर निकाला। और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफल न हो सके। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

Read More »

चोंरों ने घर को बनाया निशाना लाखों के जेवर व नगदी की पार

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुलाववाडी में बीती रात चोरों ने एक घर में धाबा बोल कर लाखों रुपये की नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस सम्बन्ध में पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
वीरपाल सिंह पुत्र रामजीत सिंह अपने परिवार के साथ गुलाव बाडी में रहते है। वह आवकारी गोदाम के सामने फड लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी खुशवू के साथ दौज कराने ग्राम बदनपुर मैनपुरी चला गया। रात में चोरों ने ताला तोडकर मकान में प्रवेश कर गए और अंदर कमरे में रखी अलमारी, बक्शे और सूटकेश आदि को खंगाल लिया। चोर यहां से लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह होने पर आस-पास के लोगों ने ताला टूटा देख मकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मकान मालिक मौके पर आये। उन्होने कमरे को देखा तो दंग रह गये। उनका सारा सामान विखरा पडा था। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुॅच गयी। मकान मालिक वीरपाल ने बताया कि उनके घर में रखे कपडे, आभूषण व 80 हजार नगदी आदि चोरी कर ले गये। चोर घर से लाखों रूपये का माल चोरी कर रफूचक्कर हो गये। इस सम्बन्ध में पीडित ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश में जुट गयी है।

Read More »

बहू ने ससुर पर लगाया छेडखानी का आरोप

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक मौहल्ला निवासी बहू ने अपने ससुर पर छेडखानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के प्रार्थना पत्र पर जाॅच शुरू कर दी है।
बुधवार को थाना क्षेत्र के एक मौहल्ला की महिला थाने पहुॅची और अपने ससुर पर छेडखानी का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि उसका पति हरियाणा में नौकरी करता है। 28 अक्टूबर की रात ससुर शराब के नशे में आये और मेरे कमरे में घुसकर छेडखानी करने लगे। जब इसका विरोध किया तो ससुर अपने घर को छोडकर कहीं चला गया जो अभी तक नहीं आया। इस सम्बन्ध में महिला ने बुधवार को थाना पहुॅची और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पीडित महिला ने ससुर के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय किशोर का कहना है कि एक महिला ने प्रार्थना पत्र ससुर के खिलाफ छेडखानी का दिया है। मामले को दर्ज कर जाॅच की जा रही है।

Read More »

पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के घोड़ा शमशान घाट रोड स्थित कन्ही की बगीची के परिसर शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में प्रकृति वृद्धि ,सुख समृद्धि के तहत कन्ही की बगीची के परिसर में औषधीय पौधे रोपित किया गये। कार्यक्रम सीताराम शरण की अध्यक्षता में समाज सेवी रामप्रकाश गुप्ता के द्वारा बाल ब्रह्मचारी योगी सद्गुरु ओम प्रकाश महाराज को शिव पुराण ग्रंथ भेंट कर प्रथम पौधा सीता, अशोक ब्रह्मचारी ओम प्रकाश महाराज के द्वारा रोपित किया गया। इस मौके पर महाराज ने पर्यावरण को जागरूक करते हुए कहा कि संस्था का सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। पेड़- पौधे हम सभी को जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सीताराम शरण ने कहा कि प्रकृती से छेड़छाड़ करना भयंकर त्रासदी देखना होता है । इसलिए हम सब लोगों को पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए जन्मदिन या राष्ट्रीय पर्व पर पांच पौधे अवश्य लगाएं। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, कर्मवीर सिंह, डा० देवेंद्र वशिष्ठ, मीरा बहन ,लक्ष्मी बहन, ज्ञानेंद्र जैन ,रवीकान्त कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।

Read More »

अनियंत्रित कार ने बाइक व सेब की ठेलिया तोड़ी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर सेब की ठेलिया व बाईके क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में ठेला लगाएं व्यक्ति का हाथ टूट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर कस्बा के मुख्य चौराहा पर बुधवार अपराहन अनियंत्रित कार सेब की ठेलिया को रौन्दती हुई पारस काम्प्लेक्स के बगल में स्थित दुकान में भिड़ गई। दुर्घटना में दो बाईके क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमित शर्मा ने कार चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर लिया है। दुर्घटना से मुख्य चौराहे में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दुर्घटना में सेब की ठेलिया लगाए राम प्रसाद विश्वकर्मा निवासी टीचर कालोनी का हाथ टूट गया। आलोक पुत्र शिवराम निवासी कोरिया,की टीवीएस मोपेड, मनीष सचान की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में बड़ा हादसा होते-होते बचा।

Read More »

अंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ा, घटना से ग्रामीणों में फैला आक्रोश

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती रात अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा खंडित कर दी, सुबह जानकारी होने पर दलित समाज में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। और मूर्ति को दुरुस्त करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम दुरौली में बीती रात अराजक तत्वों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया। सुबह नित्य कार्यों के लिए निकले ग्रामीणों ने जब अंबेडकर प्रतिमा को खंडित देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह एस एच ओ आर बी सिंह, कस्बा चौकी इचांर्ज सत्यपाल सिंह, रेवना पुलिस चौकी इंचार्ज बृज मोहन पाल, घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर शान्त किया। गांव में फैले आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को टाल दिया। पुलिस ने ग्रिल लगवा कर मूर्ति सुरक्षित करने का आश्वासन दिया है।

Read More »

31 अक्टूबर 2019 तक सभी क्रय केन्द्र सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ले: डीएम

धान का समर्थन मूल 1815 प्रति कुन्तल व कन्ट्रोल रूम नम्बर 271444 चालू, जो लक्ष्य है उसे हर हाल में पूर्ण करे: डीएम
धान क्रय केन्द्रों पर कृषकों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद की अवधि 01 नवम्बर,2019 से निर्धारित है। उन्होंने कहा कि धान खरीद वर्ष 2019-20 हेतु धान कामन का समर्थन मूल्य 1815/-एवं धान ग्रेड‘ए‘ का समर्थन मूल्य 1835/-प्रति कुन्तल है। कृषकों को धान के मूल्य का भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से कराया जायेगा। जनपद में कुल 53 धान क्रय केन्द्र स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि जनपद हेतु धान क्रय का कार्यकारी लक्ष्य 94 हजार मी0टन निर्धारित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 31 अक्टूबर 2019 तक सभी क्रय केन्द्र सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ले। उन्होने निर्देश दिये कि सभी क्रय केन्द्रों में कृषक को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, उनके बैंक के पास बुक के खाता नम्बर की फोटो कापी जरूर ले जिससे धान का क्रय धनराशि उनके खाते में ही सही स्थानान्तरित हो सके।

Read More »

मनरेगा रोजगार दिवस जनपद में 1 नवम्बर 2019 को मनाया जायेगा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत काम करने वाले परिवारों को ग्राम पंचायत में ही श्रम रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद की ग्राम पंचायतों में 1 नवम्बर 2019 को समय 10 बजे से 2 बजे अपरान्ह तक मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी/अति0 जिला कार्यक्रम समन्वयक-मनरेगा जोगिन्दर सिंह ने देते हुए बताया कि मनरेगा रोजगार दिवस के मुख्य उद्देश्य कार्य की मांग को पंजीकृत करना, जांब कार्ड की मांग को पंजीकृत करना, कार्य का आवंटन, दिनांक 1 अप्रैल 2019 से बढ़ी हुई मजदूरी रू. 182/- प्रतिदिन की जानकारी देना, कार्य से संबंधित सूचना की जानकारी देना, मनरेगा से संबंधित शिकायतों को दर्ज करना, योजना के संबंध में ग्राम वासियों को जागरूक कराना, मनरेगा श्रमिका के आधार कार्ड एकत्र करने का अभियान, मनरेगा अभिलेखों को पूर्ण कराना तथा श्रमिकों के जाबकार्ड पर अंकित करना, ग्राम पंचायत मनरेगा लेबर बजट तैयार करने में जागरूक करना एवं अनुमन्य कार्यो से अवगत कराना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभार्थियों को मनरेगा अन्तर्गत 90 मानव दिवस के रोजगार दिये जाने के संबंध में जानकारी देना एवं उनकी मांग को एकत्र करना। मनरेगा-7 रजिस्ट्ररों को अध्यावधिक रूप से पूर्ण करना, मनरेगा पत्रावलियों को चेक लिस्ट के अनुसार अध्यावधिक रूप से पूर्ण करना, महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चिन्हित तालाबों के जीर्णोद्वार श्रंखला के क्रम में ग्राम पंचायतों द्वारा तालाबों का कार्य पूर्ण करना।

Read More »