Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » 2019 (page 7)

Yearly Archives: 2019

कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश 27 व 28 को रहेगा: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अत्यधिक ठण्ड, शीतलहरी के दृष्टिगत जनपद कानपुर देहात के कक्षा-1 से कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त समस्त बोर्डो के विद्यालय दिनांक  27 व 28 दिसम्बर 2019 को भी अवकाश रहेगा।
उपरोक्त आदेश जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व विद्यालयों के प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यो आदि को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कडाई से पालन किया जाये।

Read More »

पागल कुत्ते के हमले से 3 घायल

हसायन/हाथरस, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव निजामतपुर में आज एक पागल कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया और उसके हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।
गांव निजामतपुर में आज एक पागल कुत्ते ने हमला बोल दिया और अब पागल कुत्ते के काटने से 25 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सोनपाल, 35 वर्षीय श्रीमती विरमा देवी पत्नी रविंद्र सिंह व इसका 15 वर्षीय पुत्र सचिन समस्त निवासीगण निजामतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए और इन सभी घायलों को उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।

Read More »

भाजपा मंडल अध्यक्षों शरद व शिवदेव का स्वागत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैनीराम बाग पर आज नवनियुक्त भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी व रुहेरी मण्डल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित का फूलमाला व ढोल नगाड़ों के साथ जोशीला स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना, जिला महामंत्री संजय सक्सैना, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, अशोक गोला, मुकेश सोनी, विवेक वाष्र्णेय, अमर सिंह पाण्डेय, जितेंद्र प्रधान, राजेश सिंह गुड्डू, विशाल गुप्ता, रवि वाष्र्णेय, अमन जैन, विजय पण्डित, भानु राघव, नीरज गोस्वामी, भूपेंद्र कौशिक, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, भोला सिंह रावत, रामकुमार माहेश्वरी, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, मोरमुकुट गुप्ता, अनिल कूलवाल, ठाकुर गोपाल सिंह, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, शालिनी पाठक, आदर्श माहेश्वरी, विवेक रावत, मनोज शर्मा, नरेश गुप्ता, गौरव कांत शर्मा, शुभम गोस्वामी आदि ने स्वागत किया।

Read More »

किसी कार्यकर्ता का नहीं होने दूंगा उत्पीड़न-शरद

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजयुमो के जिला महामंत्री शरद माहेश्वरी को सदर हाथरस के भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। भाजपा आलाकमान ने फिर से युवा चेहरे पर भरोसा कर युवाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है और शरद माहेश्वरी को भाजपा शहर अध्यक्ष घोषित किया गया है।
नवनियुक्त भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी भाजपा के पुराने तेज तर्रार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी के पुत्र हैं और पूरा परिवार भाजपा को समर्पित रहता है। शरद माहेश्वरी की हाथरस में युवाओं, व्यापारियों, उद्यमियों के बीच काफी अच्छी पकड़ है। शुरुआती तौर से ही हँसमुंख रहे शरद माहेश्वरी अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी काफी लंबे समय तक जुड़े रहे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी अच्छे कार्यकर्ता हैं और संघ के कार्यक्रम अखंड भारत संकल्प दिवस के संयोजक भी रहे थे। संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष भी कर चुके हैं। शरद माहेश्वरी माहेश्वरी समाज के सचिव भी हैं और ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के शहर अध्यक्ष भी हैं और समय समय पर यातायात जागरूकता को लेकर बड़े बड़े कार्यक्रम भी कर चुके हैं। कई बार मुफ्त हेलमेट भी बांट चुके हैं।

Read More »

पालिका सीमा विस्तार से दौड़ी खुशी की लहर: आशीष का अभिनन्दन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। वर्षों बाद नगर पालिका परिषद हाथरस की सीमा विस्तार का समाचार दैनिक समाचार पत्रों में पढने के पश्चात लाभान्वित होने वाले ग्रामसभा के नागरिकों द्वारा आज प्रातः नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के आवास पर जाकर उनका फूल मालाओं से लादकर व ढोल नगाडों की धुन पर भव्य स्वागत किया गया। लाभान्वित होने वाले नागरिक स्वयं को पालिका सीमा में सम्मलित होने से अत्यंत ही प्रसन्न नजर आये और सम्मलित होने वाले ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों में भी भारी खुशी देखने को मिली।
पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा सीमा विस्तार हेतु अपेक्षित सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री, नगर विकासमंत्री, नगर विकास राज्यमंत्री, सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर एवं जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Read More »

यातायात टीम का वाहिनी द्वारा स्वागत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हिंदू युवा वाहिनी के सहमण्डल प्रभारी अनूप वाष्र्णेय एवं जिला संयोजक मनोज शर्मा के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी नगर टीम द्वारा आज तालाब चैराहा पर यातायात माह को सफल एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला यातायात प्रभारी शौर्य यादव एवं उनकी टीम को प्रतीक चिन्ह एवं शाल और दुपट्टा पहनाकर सम्मान कर यातायात टीम को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शेखर वाष्र्णेय, नगर महामंत्री रूपेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष मेहुल खण्डेलवाल, नगर उपाध्यक्ष बादल दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष प्रफुल्ल वाष्र्णेय, नगर उपाध्यक्ष मिथुन चैधरी, नगर मंत्री पंकज दीक्षित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More »

वार्षिकोत्सव पर रामायण पाठ व भंडारा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। घंटाघर बांसमंडी चौराहा स्थित परमहंस मार्केट में श्री राधारमण मंदिर पर बाबा परमहंस के वार्षिक उत्सव पर अखंड रामायण पाठ, भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया और विशाल भंडारा भी आयोजित हुआ। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ देर रात तक उमड़ती रही और भक्तों द्वारा भजन, कीर्तन व रामायण पाठ में भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर मंदिर पर भव्य फूल बंगला भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पूजा त्यागी, आदित्य त्यागी, प्रदीप शर्मा, ललतेश गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, राजबिहारी अग्रवाल, बांकेबिहारी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पूर्णिमा त्यागी, रोहिणी शर्मा, भावना मिश्रा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Read More »

भारत रत्न अटलजी का मनाया जन्मदिन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैनीराम बाग पर आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 95 वां जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधन किया। वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राणा, जिला महामंत्री संजय सक्सैना, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, रूहेरी मंडल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित, अशोक गोला, मुकेश सोनी, विवेक वार्ष्णेय, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय, जितेंद्र प्रधान, ठा. राजेश सिंह गुड्डू, विशाल गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, अमन जैन, विजय पण्डित, भानु राघव, नीरज गोस्वामी, भूपेंद्र कौशिक, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, भोला सिंह रावत, रामकुमार माहेश्वरी, मूलचन्द्र वार्ष्णेय, मोरमुकुट गुप्ता, अनिल कूलवाल, ठाकुर गोपाल सिंह, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, शालिनी पाठक, आदर्श माहेश्वरी, विवेक रावत, मनोज शर्मा, नरेश गुप्ता, शुभम गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Read More »

स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल के पैसे लौटा कर पेश की मिसाल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बुद्धवार को घने कोहरे के चलते हुई दुर्घटना में घायल गणेशी के पारिवारिक जनों को चिकित्सा कर्मियों ने घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुलाकर घायल गणेशी से बरामद पैसे सौपें। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अमोली गांव के नजदीक ट्रक व ओमनी वैन में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई थी। जिसके चलते छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी गणेशी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गणेश के पास से बरामद ₹27700 उसके पारिवारिक जनों को बुलाकर मां भगवन्तिया रैकवार, पत्नी निशा रैकवार तथा भाई राम प्रसाद रैकवार को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप गुप्ता डॉक्टर केसी यादव, फार्मेसिस्ट विक्रम सचान वार्ड बॉय सुमित कुमार तथा एमटी अर्पित कुमार द्वारा ₹27700 नगद सौंपा गया। घायल गणेश की मां भगवंती या रैकवार पत्नी निशा रैकवार व भाई रामप्रसाद रैकवार ने चिकित्सा कर्मियों की इस ईमानदारी के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए घायल गणेश के जल्दी स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More »

क्रिसमस पर्व धूम धाम से मनाया

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बड़े दिन के अवसर पर मनाया जाने वाला क्रिसमस पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत संगीत व कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए अतिथियों को प्रसन्न किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर बड़े दिन के शुभ अवसर पर हर वर्षो की तरह इस वर्ष भी कस्बा स्थित नया जीवन प्रार्थना भवन जवाहर नगर में सुबह की प्रार्थना के बाद से क्रिसमस उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों ने स्वागत गीत यीशु जन्म पर आधारित नाटिका व झांकी उड़ाओ पुत्र नाटक, केवल यीशु नाम गुनाहगारों को देने सहारा मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा झूमो नाचो खुशी से आज, सैंटा क्लॉस गीतों के साथ डांस आदि आरती महिमा दिव्या नंदनी प्यूष नीति निधि सृष्टि नैंसी स्माइली खुशी अनुष्का दिव्यांशु राहुल सूरज जान सानिया शालु आदि बच्चों ने नाटक और गीत प्रस्तुत किए।

Read More »