Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » 2019 » March (page 36)

Monthly Archives: March 2019

नगर विधायक ने किया जिला अस्पताल में डायलिसिस सेन्टर का उद्घाटन

डायलिसिस के लिए मरीजों को आगरा तक दौडना पड़ता था अब नहीं भागेंगें आगरा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में डायलिसिस सेन्टर का उद्घाटन फीता काट कर किया। वही जिला अस्पताल में आज डायलिसिस सेंटर की स्थापना होने से अस्पताल के साथ शहर की जनता को भी काफी खुशी हुई।
जिला में डायलिसिस सेन्टर न होने के कारण मरीजों को आगरा ले जाना पडता था। जिससे काफी लोगो की जान को खतरा बना रहा। उक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर विधायक मनीष असीजा से सीएमएस डा0 आर के पाण्डे ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा था। आज जिला अस्पताल एव क्षयरोगाश्रम में डायलिसिस सेन्टर का उद्घाटन किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि बाइस प्रेसिडैन्ट डीसीडीसी किडनी केयर कमल राज सीएमओ ढा0 एस के दीक्षित के सहयोग से आज जनता के लिए एक अच्छा कार्य कराया जा रहा है। जनता को अव आगरा नहीं जाना पडेगा। उद्धाटन के दौरान महानगर अध्यक्ष पूर्व सुनील शर्मा, श्यामसिंह यादव पूर्व सभासद, भगवानदास शंखवार, रविन्द्र शर्मा, डा0 आलोक राधेश्याम यादव, डा0 अखिलेश शर्मा, सुनील मिश्रा, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, अमित विद्यार्थी, दिनेश, अजीत अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

नगर विधायक मनीष असीजा ने लाखों के विकास कार्य का किया भूमि पूजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा ने आज नगर के कई क्षेत्रों में लाखों की लागात ने विकास कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद के साथ-साथ भाजपा नेता मौजूद रहे।
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के चलते त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत विधान सभा फिरोजाबाद के अन्तर्गत इच्छाधिक बौधाश्रम चैराहा से लेकर अम्बेडकर पार्क तक सीसीसड़क निर्माण कार्य लाखों की लागात में कराया जायेग। जिसका आज भूमि पूजन किया गया है। जिससे क्षेत्र की जनता को उबढ़ खाबढ़ सड़क से निकलने में काफी परेशानी होती थी अब निजात मिल सकेगी। बौ़द्वाश्रम के बाद महादेव नगर में विकास कार्य के चलते भूमि पूजन किया गया। जिसमें आन्तरिक गलियों के साथ नाले के किनारे सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा। वही टापाकला, के साथ सौफीपुर रोड के दोनो ओर इंटर लाकिंग का कार्य किया जायेगा। तीनों स्थानों पर आज नगर विधायक मनीष असीजा ने अपने सहयोगी प्र्रेमचन्द्र शंखवार, पार्षद पूनम शर्मा, के साथ क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Read More »

महापौर ने नगर में बहाई विकास की गंगा लाखों की लागत के कराये शिलान्यास

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर में विकास कार्य कराने की होड सी लगी हुई है। एक ओर महापौर नूतन राठौर शहर के विकास कराने में कोई कमी नही छोड रही है। वही नगर विधायक भी नगर में विकास का कार्य तेजी से कर रहे है।
आज नगर की महापौर नूतन राठौर ने लगभग आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में गलियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए हर स्थान पर पट्टिकायों का शिलान्यास कर किया। जब से 2019 के चुनाव की घण्टी बजने लगी है। तभी से विकास कार्य के शिलान्यास उद्घाटन का क्रम तेजी से होने लगा है। महापौर नूतन राठौर ने विकास कार्य के शिलान्यास के दौरान बताया कि शहर के हर वार्ड में बिना किसी भेद भाव के विकास कार्य कराये जा रहे है। टापा खुर्द के पार्षद श्रीमती विनाका देवी राठौर के साथ नारियल फोड कर शिलान्यास किया। 14 वे वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से स्वीकृत वार्ड न0 29 मौहल्ला टापा खुर्द में रमेश नागर से छोटे खाॅ जनक सिंह केमलेश कुमार तक नाली व इ0ला0 सड़क का निर्माण करार्य कराया जायेगा। वही शीलतखाॅ रोड पर पार्षद अब्दुल वहाव के साथ नालियों का निर्माण कार्य के साथ इन्टर लोकिंग का कार्य किया जायेगा। वार्डन0 52 नूर नगर वार्डन0 54 चिस्तीनगर, मण्डी समिति के आगे कोटला रोड पर बायीं गलियों में निर्माण कार्य किया जायेगा। वही हिमायूपुर के नगला पच्छिया में लाखों की लागात से गलियों का निर्माण कार्य कराया जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद विद्याराम शंखवार, ताऊ आशीष यादव,उपसभापति आदि लोग मौजूद थे।

Read More »

शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, जाम के चलते परेशान हुए भक्त

चन्दौली। जिले में शिवरात्रि के अवसर पर शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये तथा इच्छानुसार आशीर्वाद की कामाना किये।जनपद के शिव मंदिरों में रात से देर शाम तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। कांवरियों के आलावा श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किये। शिवरात्रि के दिन गांवों के शिवालयों में भी ब्रम्हमुहुर्त से ही श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहा तथा लोगो ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की मंगल कामना की। शान्ति व्यवस्था के लिए शिवालयों पर पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगायी गयी थी, बताया जाता है कि महा शिवरात्रि फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि को मनायी जाती है। पुराणों के अनुसार इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था।इस पवित्र पर्व पर शिव पूजन का विधान है।कहा जाता है कि आज के दिन पूरे मनोयोग से भगवान शंकर की आराधना करने से एक बड़े यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान कुछ शिवालयों के आस पास मेला भी लगा था।जहां झूला चर्खी के अलावा चाट, पकौड़े,सौन्दर्य प्रसाधन, खिलौने आदि की दुकानें भी लगीं थी।

Read More »

निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बसीर के केन्द्रीय कार्यालय शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी चौधरी बसीर के केन्द्रीय कार्यालय का शुभारम्भ नैनीग्लास के समीप एक मैरिज होम पर किया गया। शुभारम्भ के दौरान चौ0 बसीर की माॅ रसीदा बेगम द्वारा फीता काट कर किया गया।
लोकसभा 20 फिरोजाबाद में आगरा से आये चौधरी बसीर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडकने का मन बना लिया। पूर्व में भी चुनाव लडने का मन बनाया था। लेकिन सपा के कारण वह चुनाव नही लड सके थे। आज सैकड़ों की सख्या में आकर लोगों ने सहयोग करते हुए कार्यालय का शुभारम्भ उनकी माॅ रसीदा बेगम द्वारा फीता काट कर किया। वही चौधरी बसीर ने कहा कि जाति धर्म से हटकर विकास के नाम पर यहाॅ से चुनाव लड रहा हॅॅू। आप लोगों का सहयोग मिला तो आप की सेवा करने का मौका मिलेगा। आप के प्यार में कमी नहीं छोडूगा।

Read More »

करोड़ों की कीमत का 400 केबी का विद्य़ुत उपकेन्द्र हुआ भूमि पूजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर के दूर सोफीपुर क्षेत्र में 268 करोड की लागात से 400 के0बी0 का विद्युत उपकेन्द्र का भूमि पूजन रविवार को नगर विधायक मनीष असीजा शिकोहाबाद विधायक डा0 मुकेश वर्मा के द्वारा हवन पूजन करते हुए किया गया।
इस मौके पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि विकास कार्य शहर में हो या शहर के वाहन अपने जिले के लिए विधानसभा में आये दिन समस्यों को उठाने का कार्य किया जा रहा है। जनता के प्यार के कारण विकास कार्य कर स्तर पर कराया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ योगी, उर्जा मन्त्री श्रीकान्त शर्मा के अथिक सहयोग से जो विकास के नाम सोफीपुर क्षेत्र में 268 करोड रूपये की मंजूरी देकर 400 के0बी का विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कार्य कराया जायेगा। जिससे जनपद के साथ आस-पास के क्षेत्र के लोग इस का लाभ ले सकेगें

Read More »

लाखों की लागात से बनेगी शहर की गलियाॅ

हिमायूपुर के साथ नगला विश्नू करतार नगर में किया गया भूमि पूजन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हिमायूपुर के साथ नगला विश्नू करतार नगर में नगर विधायक ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ कराया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद के साथ वासिन्दे भी मौजूद रहे।
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा आज सुबह हिमायूपुर नाले की पटरी पर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। उन्होने बताया कि इस क्षेत्र की कच्ची गलियों सड़कों को बनाने का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में लगभग 40 लाख की लागात से नाले की पटरी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे नाले के किनारे से निकलने वालो लोगो को राहत पहुचेगी। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मुनेन्द्र सिंह यादव नन्दू आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। वही दूसरे स्थान नगला विश्नू पार्षद राकेश यादव क्षेत्र में लगभग एक लाख से अधिक की लागात से सीसी गलियों का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वही करतार नगर की गलियों का भी भूमि पूजन करते हुए नगर विधायक ने कहा कि पूरे शहर में जिन गलियों में सीसी कार्य नही हुआ है। उन गलियों को सही कराने का कार्य किया जायेगा।

Read More »

शिवहरे गारर्मेन्टस पर आयकर विभाग की चौथे दिन भी रही पैनी नजर

प्रतिष्ठान स्वामी ने व्यापारी नेताओं के साथ किया हंगामा पुलिस फोर्स तैनात
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के शास्त्री मार्केट स्थित शिवहरे गारमेन्टस की दुकान पर चार दिन से आयकर विभाग की टीम डेरा जमाये हुूए है। आज आयकर विभाग की टीम पर दुकान स्वामी ने उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी नगर संजय वर्मा के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुच गया। तब जाकर मामले को शान्त कराया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र शास्त्री मार्केट स्थित शिवहरे गारर्मेन्टस पर विगत चार दिन पूर्व आयकर विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही की गयी थी। जिसमें काफी कमियां नजर आनने पर विभाग के लोगो ने कार्यवाही करने की बात कही। तीन दिन से कार्यवाही के साथ गारर्मेन्टस के लेखा-जोखा को देख जा रहा था। आज पुनः जांच के दौरान कुछ लोगो ने आयकर विभाग की टीम पर कार्यवाही के नाम पर उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

Read More »

सड़क हादसों में चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र इन्दूमई के समीप सवारियों से भरा टैम्पों पलटने से उसके में सवार मक्खनपुर क्षेत्र के सूरजनगर निवासी राजकुमारी पत्नी रमाकान्त, उसका पुत्र नमन पुत्र रमाकान्त घायल हो गयें उक्त माॅ-बेटा टैम्पों में सवार होकर रामगढ़ क्षेत्र ठारपुटा किसी रिस्तेदार के घर आ रहे थे। घायलों को टैम्पों से निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया। जहां उनका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र नई बस्ती निवासी 60 वर्षीय इकवाल पुत्र मौहम्मद सैफ, उसकी पत्नी संजीदा इकवाल पुत्र इकवाल हुसैन भी सड़क हादसें में घायल हो गये। उक्त सभी लोगो का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

Read More »

करंट लगने से युवक झुलसा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र बडा मौहल्ला में एक युवक करंट लगने से झुलस गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बडा मौहल्ला निवासी 20 वर्षीय लाखनसिंह पुत्र गोपीराम आज सुबह अपने घर पर विद्युत कार्य कर रहा था। उसी दौरान किसी तरह से करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »