Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » 2019 » April (page 12)

Monthly Archives: April 2019

कार्मिकों के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रेक्षक संतोष कुमार

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। लोक सभा निर्वाचन अपडेट पॉलिटेक्निक में कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिसमें पी1, पी2, पी3 कार्मिकों का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा 2 पालियों में कराया जा रहा है प्रथन शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्मिकों के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण करने पहुंचे 43 लोकसभा कानपुर नगर के प्रेक्षक महोदय संतोष कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन समस्त कार्मिकों का टेस्ट भी लिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रेक्षक महोदय को बताया कि आज दो पालियों में प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिसमें प्रथम पाली में 1300 का कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा दूसरी पाली में भी 1300 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा दोनों पालियों में कुल 2600 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Read More »

गठबंधन देश में परिवर्तन के साथ खुशहाली लाएगा-अखिलेश यादव

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह देश में परिवर्तन करने वाला महागठबंधन है यह सपा, बसपा, रालोद का गठबंधन देश में परिवर्तन के साथ खुशहाली लाएगा और देश में विकास होगा भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। जिससे जनता को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सीमा पर सैनिकों की शहादत पर भी राजनीति कर रही है। हमारी गठबंधन की सरकार बनने पर शहीद सहित परिवार को एक-एक  करोड़ रुपए की आर्थिक मदद भी की जाएगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा से गठबंधन की प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में आज बुधवार रसूलाबाद के योगेश्वर राइस मिल प्रांगण  में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को झूठ बोलने में महारत हासिल है। भाजपा ने 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के साथ हर व्यक्ति के खाते में पंद्रह-पंद्रह लाख रुपए देने के वायदे किये थे जनता ने झूठे वायदों को सही मान लिया और जब भाजपा की सरकार बन गयी तो इनके नेता इन वायदों को जुमला बताने लगे भाजपा के सभी वायदे हवा हवाई साबित हुए जिसके कारण देश के किसान व नवजवान  दोनों ही भाजपा से बुरी तरह नाराज होकर अब पूरे प्रदेश में सपा, बसपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने जा रहे हैं।

Read More »

विकासखंड मैथा में चलाया गया विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। बाघपुर इंटर कॉलेज, बाघपुर में 29 अप्रैल को लोक सभा निर्वाचन में होने वाले मतदान हेतु जिलाधिकारी कानपुर देहात के दिशा निर्देशन में महिला मतदाताओं को जागरूक करने का एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड मेंथा कि सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने प्रतिभाग किया सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने जिला स्तरीय समिति के साथ मिलकर कानपुर देहात में शत-प्रतिशत मतदान के लिए घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक करने का मास्टर प्लान बनाया, एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत 23 अप्रैल 2019 को सभी बूथों, प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में महिला मतदाता जागरूकता शपथ करा कर एवं विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Read More »

प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न भागों में जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर एवं देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसमी वर्षा और तूफान से हुए जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा “सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने की कोशिश कर रही है। अधिकारी स्थिति पर बहुत करीबी नज़र रखे हुए हैं।”
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर एवं देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसमी वर्षा और तूफान से जान गवांने वाले लोगों के परिवार जनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से रू. 2 लाख प्रत्येक की अनुग्रह राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर एवं देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसमी वर्षा और तूफान से घायल हुए लोगों के लिए 50 हजार रू. प्रत्येक की राशि भी अनुमोदित की है।

Read More »

अस्पताल के कर्मचारियों ने की लोडर चालक की पिटाई

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अंतर्गत जे०के० हॉस्पिटल के एंबुलेंस चालक व हॉस्पिटल के कर्मचारी की गुंडागर्दी आई सामने शिव कुमार आईटीआई इटावा के साथ जे०के० हॉस्पिटल की एंबुलेंस के चालक व हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने किसी बात को लेकर उनको लहूलुहान कर दिया। आपको बता दे शिव कुमार एक लोडर चालक है जो भाड़े के लिए उदयपुरा जा रहा था। तभी अचानक जे०के० हॉस्पिटल के एंबुलेंस चालक व कर्मचारी ने शिव कुमार की गाड़ी की चाभी छिना ली और इसके साथ ही उसके पास में से पच्चीस सौ रुपये भी छीन लिए और कहा जो कर पाओ कर लेना मैं किसी से नहीं डरता न प्रशासन से न पुलिस से शिवकुमार ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रार्थना पत्र दिया है और उनका पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जिसमें उनको काफी चोटें भी आई है लेकिन अभी तक आरोपी फरार है।

Read More »

घर में अधेड़ व्यक्ति की मौत, शव पुलिस के कब्जे में

चन्दौली/चकिया, दीपनारायण यादव। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं०5 कालिका धाम कालोनी में एक व्यक्ति के घर में बिजली फाल्ट ठीक कर रहे दिरेहूं गांव निवासी अशोक मौर्या उर्फ मुन्ना उम्र लगभग 45वर्ष की मौत हो गयी। इस सम्बन्ध में कस्बा चौकी इंचार्ज मिथिलेश तिवारी ने बताया कि अशोक मौर्या बिजली बनाते वक्त पहले घर में बने टाड़ से फर्स पर गिरे है घायलावस्था में लोगों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लाये जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर लोगों में चर्चा है कि बिजली के सम्पर्क में आने से अशोक की मौत हुई है। बताया गया कि अशोक घरेलू बिजली बनाने का मैकेनिक था। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही में जुटी है। अब मौत जैसे भी हुई हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।

Read More »

हाथरस लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणा में से दूसरे चरण का मतदान कल 18 अप्रैल दिन गुरुवार को होगा। इस चरण में देश के 13 राज्यों की 95 सीटों के लिए के लिए मतदाता मतदान करेंगे। उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री लेकर रवाना हो गई हैं।

Read More »

नारी शक्ति वूमेन इन पावर संस्था ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

कानपुर, डॉ. दीपकुमार शुक्ल। नारी शक्ति वूमेन इन पावर संस्था द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मोती झील के जय जवान शहीद स्मारक से मोती झील राजीव वाटिका तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वीप कोऑर्डिनेटर कानपुर नगर डॉ. सुधांशु राय ने किया। इस अवसर पर स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ सुधांशु राय ने मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि आज युवाओं में जो नए मतदाता बने हैं उनके अंदर जबरदस्त उत्साह है। मतदान करने हेतु आज जरूरत है तो महिलाओं को मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करने की। महिलाएं किसी भी देश के भविष्य को बदल सकती हैं। आज अगर ये सड़कों पर निकल कर मतदाता जागरूकता हेतु कार्य कर रही हैं तो निश्चित ही यह एक शुभ संकेत है। किसी भी देश के भविष्य निर्माण में डॉक्टर राय ने नारी शक्ति वूमेन इन पावर के इस प्रयोग की सराहना की और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि अभी काफी समय है, अत: हम अपने उद्देश्य को प्राप्त करते हुए कानपुर में कम से कम 70% मतदान करने के टारगेट को पा सकते हैं।

Read More »

फल ठेले से पैसे उड़ाने वाली महिला पुलिस हिरासत में

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। फल ठेले से पैसे उड़ा कर भाग रही महिला को राहगीरों की मदद से पकड़ कर पीड़ित फल दुकानदार ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को सौंपा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर उत्तरी निवासी शकील अहमद का पुत्र रिजवान कस्बे के मुख्य चौराहे में फल का ठेला लगाता है। मंगलवार दोपहर रिजवान ठेले के नजदीक दोपहर में खाना खा रहा था। तभी छोटे बच्चे के साथ गुजर रही महिला ने ठेले में रखें रेजगारी के थैले को उठा कर चल दी आसपास के अन्य दुकानदारों ने शोर मचाया खाना छोड़कर दौड़े रिजवान ने आरोपी महिला को पकड़ा जिसके पास से पीड़ित के पैसे बरामद हो गये। पीड़ित दुकानदार ने हंड्रेड डायल कर पुलिस को बुलाया और पैसे बरामदगी के बाद स्थानीय कोतवाली पुलिस को आरोपी महिला को सौंप दिया है। फुटपाथी दुकानदारों ने बताया कि महिला पूर्व में भी कई बार चोरी करते हुए पकड़ी जा चुकी हैं। लेकिन रहम दिली के चलते छूट जाने के कारण महिला घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रही है।

Read More »

महासमुंद, राजनंदगांव और कांकेर लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मदतान होगा

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। आम चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की महासमुंद, राजनंदगांव और कांकेर लोकसभा सीट के लिए वृहस्‍पतिवार 18 अप्रैल को मतदान होगा। इनमें महासमुंद और राजनंदगांव सीट सामान्‍य श्रेणी की है जबकि कांकेर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। तीनों लोकसभा सीटों में मतदाताओं की कुल संख्‍या 49 लाख सात हजार 489 है। जिनमें से 24 लाख 38 हजार 320 पुरुष मतदाता, 24 लाख 69 हजार 110 महिला मदाता और 59 अन्‍य मतदाता हैं। राज्‍य में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 6 हजार 484 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं।
तीनों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों और पुरूष तथा महिला और अन्‍य मतदाताओं की अलग-अलग संख्‍या नीचे दर्शायी गई है। महासमुंद में 2140 राजनंदगांव में 2322 और कांकेर में 2022 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Read More »