Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2019 » April (page 21)

Monthly Archives: April 2019

आग से दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग संदिग्ध हालत में आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी के छत्रपति कालौनी निवासी 80 वर्षीय नफीसाबेगम पत्नी अब्दुल रहीश अपने घर पर रात्रि में खाना बना रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में कपडों में आग लगने से वह झुलस गयी। जिसको आग से बचाने के बाद परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहाॅ उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना सिरसागंज क्षेत्र के अ्रगदपुर निवासी 30 वर्षीय सन्तोष पुत्र हरीशचन्द्र ने भी आज सुबह संदिग्ध हालत में आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। युवक के शरीर से आग की लपटों को उठता देख परिजनों के पैर खडे हो गये। आग से बचाने के बाद उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहां उसका भी उपचार किया गया।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनो लोगों की हालत खराब हो गयी, जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी 27 वर्षीय विमलेश पत्नी जयकिशोर ने आज सुबह परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उसके पति द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में जनपद आगरा के एत्मादपुर निवासी 40 वर्षीय रामसिंह पुत्र पंच्छीलाल ने अपनी ससुराल में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उसकी पत्नी द्वारा उपचार के लिए अस्पताल लेकर आयी। जहां उसका भी उपचार किया गया।

Read More »

भारतीय सवर्ण महासभा ने मनाया क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म दिवस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा के द्वारा सोमवार को क्रांतीकारी मंगल पांडे का शहीद दिवस कैम्प कार्यालय कोटला रोड पर मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान अनुपम दुबे, शांतनू शर्मा, रमेश, आलोक चैहाल, अतुल शर्मा, पं. दिनेश चन्द्र शर्मा, ठा. मोहन सिंह, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के क्षेत्र गढ़ी एवरन में फाॅसी लगाकर एक महिला ने आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।
थाना नारखी के क्षेत्र गढ़ी एवरन निवासी 26 वर्षीय गीतादेवी पत्नी केशवदेव ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते स्वंय को कमरे में बंद कर फांॅसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। महिला को फंदे से उतारा तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरीगेट निवासी शाहिद अपनी पत्नी 25 वर्षीय रूकसार को बाइक पर लेकर कहीं जा रहा था। उसके साथ 19 वर्षीय गुलनाज पुत्री शौकतअली भी थी। उसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उक्त दोनो महिलायें घायल हो गयी। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अन्य हादसें में थाना उत्तर क्षेत्र के जैननगर निवासी 65 वर्षीय पार्वती पत्नी मुन्नालाल भी गिरकर घायल हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

श्री रामलाल भगवान की जयन्ती महोत्सव 13 को, तैयारिया शुरू

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कलिकाल में योग विद्या के पुनरोद्धारक, प्रातः स्मरणीय योग योगेश्वर प्रभु श्री रामलाल भगवान का जयन्ती महोत्सव रमणेश्वर मंदिर योग साधन आश्रम कोटला रोड 13 अप्रैल रामनवमी को भव्यता के साथ मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
आश्रम के आचार्य देशमुख ब्रह्मचारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि महोत्सव पर मार्गों को तोरण द्वारों, विद्युत उपकरणों से सजाया जायेगा। मथुरा वृन्दावन से पुष्प मंगाकर आकर्षक फूल बंगला सजाया जायेगा। एक दिन पूर्व ही पांडाल इत्यादि का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा, जिसके लिए अलग से व्यवस्था कर दी गयी है। 13 अप्रैल को प्रातः 5 बजे प्रभु जी की रामायण के पाठ से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे तत्पश्चात 8.15 बजे ध्वजारोहण, 8.30 बजे से हवन यज्ञ, 11 बजे से गुरूपूजन, 4.45 बजे सायं आरती के बाद विशाल भंडारे के प्रसाद वितरण कार्यक्रम जो 7.35 बजे तक जारी रहेगे। रात्रि 8.30 बजे से आर्केष्ट्रा पार्टी के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। रात्रि 12 बजे प्रभु जी की महाआरती के होगी।

Read More »

बुरी नियत से घर में घुसे दबंग ने महिला से की मारपीट

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम कीसा खेड़ा में बीती शाम घर के अंदर घुसे दबंग ने विरोध पर महिला से मारपीट की बचाने दौड़े भतीजे को भी मारा पीटा पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कीसा खेड़ा निवासी श्रवण कुमार की पत्नी सीमा ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की कि गांव का ही द्दिददू व बाबू उसके घर में घुस आए और अभद्रता की विरोध पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े भतीजे गुड्डू पुत्र जगदीश को भी मारा पीटा घटना के समय पति कहीं बाहर गए हुए थे। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए पीड़ित गुड्डू ने हंड्रेड डायल कर पुलिस को बुलाया, आज पीड़ितों ने स्थानीय कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया है।

Read More »

मतदान को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र का करें भ्रमण-जिलाधिकारी

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त संम्पन्न कराने के लिये उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ वर्नरेबुल व्यक्तियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई इसकी विस्तृत जानकारी ली। साथ ही समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि वर्नरेबुल व्यक्तियों पर सख्ती से पेश आएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारी एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार उनके निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन हो। श्री चहल ने सभी अधिकारियों को अपने जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देश दिया। कहा कि कही से ऐसी शिकायत आयी तो किसी भी दशा में संबंधित तहसील थाना के अंतर्गत गड़बड़ियां मिली तो अच्छा नहीं होगा।

Read More »

अपना दल (एस) ने पकौड़ी को बनाया अपना प्रत्याशी

नौगढ़/चन्दौली, दीपनारायन यादव। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल अपना दल (एस)ने 80-रावर्टसगंज संसदीय सीट से पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। पकौड़ी लाल कोल जनपद मिर्जापुर के रहने वाले है।वर्ष 2009में वे रावर्टसगंज संसदीय सीट से चुनाव जीत कर पहली बार लोकसभा में पहुचे थे। उस वक्त वे समाजवादी पार्टी में थे ।सबसे पहले पकौड़ी लाल कोल ने वर्ष 1998 में अपना दल से अपना भाग्य आजमाया था। इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे बसपा का दामन थाम लिये और वर्ष 2002 में मिर्जापुर के छानवे विधान सभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। वर्ष 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था लेकिन बाद मे मुकर गयी। इससे क्षुब्ध होकर वे सपा की सदस्यता ग्रहण कर लिये और वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और उन्होंने बसपा के राम चंद्र त्यागी को करीब 53 हजार मत से शिकस्त देकर सीट पर जीत दर्ज की थी। वही पकौड़ी लाल कोल पुनः वर्ष 2014 में भी सपा के टिकट पर चुनाव लड़े। जिसमें वे तीसरे स्थान पर रहे। वर्तमान में इन्हें अपना दल (एस) ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वें भाजपा, निषाद पार्टी तथा सुभासपा के संयुक्त प्रत्याशी हैं।

Read More »

मजिस्ट्रीरियल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर नामित किए गए

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला कारागार जनपद कानपुर देहात में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी छोटेलाल पुत्र महावीर, उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी ग्राम हाजीपुर, थाना बरौर जनपद कानपुर देहात की जिला चिकित्सालय अकबरपुर कानपुर देहात में दिनांक 26 जनवरी 2019 को हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीरियल जांच कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जांच अधिकारी अपनी विस्तृत एवं स्पष्ट जांच आख्या 4 सप्ताह के अन्दर कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट कानपुर देहात को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Read More »