Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई 2023 को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई 2023 को

हाथरस। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष मृदुला कुमार निर्देशानुसार 21 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मौ. मोईन उल इस्लाम, अपर पुलिस अधीक्षक, अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे। अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, अजय कुमार द्वारा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई में राजस्व, स्टाम्प व फौजदारी एवं अन्य मामलों के अधिक से अधिक वादों को निस्तारण करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये तथा उन्होंने अब तक नियत किये गये वादों की स्थिति के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जारी सम्मन, नोटिस की तामीला पक्षकारों पर कराये जाने के सम्बन्ध में अधिक से अधिक पुलिस कर्मी लगाये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।