Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा- दुर्गविजय

प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा- दुर्गविजय

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह जी के प्रथम बार हाथरस आगमन पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व समस्त जिला पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया जिलाध्यक्ष गौरव आर्य जी के नेतृत्व में जिला संचालन समिति व हाथरस नगरपालिका संचालन समिति के बैठक आहूत हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय जी रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता से अब तक हुए समस्त कार्याे की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यों के निर्देश देते कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा जिस भी कार्यकर्ता को जो भी क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गई वह कार्यकर्ता अपनी जी जान से ज्यादा मेहनत करते हुए जनपद के प्रत्येक प्रत्याशी को वार्ड स्तर तक जिताने में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा। इस बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना परचम लहराएगी।
जिला प्रभारी चौ0 देवेन्द्र सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निकाय चुनाव हमारे लिए बहुत ही अहम् चुनाव है जिसमे समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य पार्टी के कार्याे के करेंगे और प्रत्याशी के साथ मिलकर घर- घर जाकर जनसंपर्क करेंगे जिससे भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के अपनी अहम् भूमिका निभाएंगे। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बैठक के समापन में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी को जो भी शीर्ष नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है उसको पूर्णनिष्ठा के साथ निभाना है और हमारा चुनाव चिन्ह कमल का फूल है कोई व्यक्ति विशेष नहीं हम सभी को एक साथ मिलकर 02 नगरपालिका व 07 नगरपंचायतो में भाजपा का परचम लहराना है। बैठक का सं्चालन जिला संयोजक निकाय चुनाव रुपेश उपाध्याय ने किया। इस बैठक में हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकन्दराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, हरिशंकर राना, प्रेमसिंह कुशवाहा, सुनील गुप्ता, अभिनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, संतराज सिंह, संतोष पाथौर, पवन रावत, मथुरा प्रसाद गौतम, मीरा माहेश्वरी, राजेंद्र चौधरी, शीलेन्द्र गॉड, विशाल गुप्ता, अनिल सिसोदिया, संजय सक्सेना शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, धर्मेन्द्र उपाध्याय,अमन जैन ,भोला सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह सेंगर, रामवीर भैयाजी, मोहित बघेल, रजत चौधरी, एशियाड कुलश्रेष्ठ, विपुल लुहारिया, विपुल सिंघानिया,नवनीत गौतम, विवेक वार्ष्णेय, सुनील कुमार एड, नीरेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, अरविन्द दिवाकर, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।