Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाई भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने मनाई भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

♦ कांग्रेस जिला कार्यालय सेठवाडा पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी
मथुरा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेठ बाड़ा मथुरा पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने की। विचार गोष्ठी से पूर्व भारत रत्न राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए, हाल में निगम चुनावों में विजयी पार्षद संतोष पाठक व चुनाव लड़े पार्षद प्रत्याशियों का अभिनंदन और स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि वह राजीव गांधी ही थे, जो कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए हमेशा सम्मान प्रकट करते थे और कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते थे, जब वह मथुरा प्रवास पर आए तो स्टेशन से स्थानीय एक कॉलेज में सभा करने के लिए आधे किलोमीटर का रास्ता था उनकी गाड़ी आगे आगे चल रही थी सभी लोग उनकी गाड़ी के साथ दौड़ रहे थे, उन्होंने देखा तुरंत गाड़ी रुकवाई और सभी लोगों के साथ पैदल चलते हुए सभा स्थल तक पहुंचे। प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रखर चतुर्वेदी ने कहा वो राजीव गांधी ही थे जिन्होंने कांग्रेस संगठन को एकजुट करते हुए नये भारत की नींव रखी। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित भाई मनोज गौड़, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित आशीष चतुर्वेदी, बृजेश शर्मा एडवोकेट, संजीव चतुर्वेदी, विनोद आर्य, राजकुमार प्रधान, साहब सिंह प्रधान, मुकीम कुरेशी, तपेश गौतम, मीना ठाकुर, महेंद्र प्रताप गौतम, सुशील सागर, अखलाक खान, गिरिराज सिंह छोकर, जगजीत सिंह, ठाकुर प्रिया पाल सिंह, मुकेश ठाकुर, राजू अब्बासी, अनिल, भगवानदास, रमेश, राजू, सुरेश अशोक आदि उपस्थित रहे।