Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विनोद कुमार अग्रवाल सहित 70 पार्षदोें ने की शपथ गृहण

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विनोद कुमार अग्रवाल सहित 70 पार्षदोें ने की शपथ गृहण

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में वर्ष 2023 में नवनिर्वाचित महापौर विनोद कुमार अग्रवाल एवं सभी 70 पार्षदगण का शपथ गृहण कार्यक्रम पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार, दुवासू, मथुरा में आयोजित किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा महापौर के जीवनी परिचय से संक्षिप्त में अवगत कराया गया तथा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में निर्वाचित सबसे वरिष्ठ पार्षद जिनकी उम्र 66 वर्ष, सबसे कम की आयु के 2 पार्षद जिनकी उम्र 23 वर्ष, 2 निर्विरोध हुये पार्षद तथा पुनः जीत कर आने वाले 09 पार्षदों के बारे में अवगत कराया गया। यह भी अवगत कराया गया कि 70 पार्षदगणों में 26 महिला एवं 44 पुरूष पार्षद निर्वाचित हुये हैं।जिलाधिकारी पुलखित खरे द्वारा नवनिर्वाचित महापौर विनोद कुमार अग्रवाल को शपथ दिलायी गयी। तदोपरान्त महापौर द्वारा नवनिर्वाचित समस्त 70 पार्षदगणों को शपथ दिलायी गयी। महापौर द्वारा के नगर निगम के 3 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। महापौर द्वारा अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम का सम्पूर्ण विकास स्वच्छ मथुरा, हरा मथुरा रखने पर ध्यान दिया जायेगा। अन्त में महापौर द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, पार्षदगणों, पत्रकार बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
शपथ गृहण समारोह में कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सरकार चौधरी लक्ष्मी नारायण, अध्यक्ष एससीपीसीआर देवेन्द्र शर्मा, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत किशन सिंह, अध्यक्ष सहकारी बैंक उ0प्र0 तेजवीर सिंह, विधायक मथुरा श्रीकान्त शर्मा, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन ठा0 मेघश्याम सिंह, विधायक मांट राजेश चौधरी, सदस्य विधान परिषद ओमप्रकाश सिंह, सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भुवन भूषण कमल सिंह, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद शैलजा कान्त मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।