Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकार नगर के चंहुमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी – मयंकेश्वर शरण सिंह

सरकार नगर के चंहुमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी – मयंकेश्वर शरण सिंह

पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। उप्र सरकार में मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि ऊंचाहार के जनता ने ट्रिपिल इंजन की सरकार बनाई है। सरकार ऊंचाहार नगर के चंहुमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। श्री सिंह ने यहां नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथ गृहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इसके पहले उपजिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन ममता जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में सभी दस सदस्यों को एक साथ उन्होंने शपथ दिलाई। जिनमें इंनमा फात्मा, रेखा, शाहीन बानो, अंजू, तहसीम जहां, नरेन्द्र गुप्ता, इरफान अब्बास, मो. सलीम, शैलेश गुप्ता, राज गुप्ता शामिल रहे। इस दौरान अध्यक्ष ममता जायसवाल ने मुख्य अतिथि मयंकेश्वर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अजयपाल सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर नगरवासियों को धन्यवाद दिया और नगर के विकास में पूरा सहयोग का भरोसा दिया। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ गृहण समारोह में अजयपाल सिंह, जगतपुर ब्लाक प्रमुख दल बहादुर सिंह, दिलीप यादव, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, अभिलाष कौशल, कृष्ण चन्द्र जायसवाल (टिल्लू भैया), कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।