Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में गंगा दशहरा पर श्रद्वालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

सुहागनगरी में गंगा दशहरा पर श्रद्वालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

⇒साधु-संतों के अलावा गरीबों को बांटी मिठाई व फल
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गंगा दशहरा का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्वालुओं ने युमना में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं बच्चों ने आसमान में पतंग उड़ाकर दशहरे का आनंद लिया। मंगलवार को गंगा दशहरा पर श्रद्वालुओं ने चंद्रवाड़ पहुंचकर यमुना जी में आस्था की डूबकी लगाई। श्रद्वालुओं ने युमना में स्नान करने के बाद भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। नगर के अलावा यमुना के आसपास के ग्रामीण अंचल के सैकड़ो श्रद्वालुओं ने गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान कया। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्वालुओं ने साधु-संतों के अलावा गरीबों को फल, मिठाई आदि का दान किया। इसके अलावा शहर के प्रमुख मंदिर कैला देवी, हनुमान मंदिर पर भक्तों ने साधु संतो को खाने के पैकेट व कचौड़ी, जलेबी आदि का वितरण किया।