Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्रकार को पितृशोकः पत्रकारों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताया शोक

पत्रकार को पितृशोकः पत्रकारों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताया शोक

महराजगंज, रायबरेली। पूरे दलजीत सिंह मजरे पहरेमऊ निवासी राजन प्रजापति पत्रकार के पिता गुरुचरण प्रजापति 84 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी थे, 29 मई सोमवार की रात्रि लगभग दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, जानकारी अनुसार पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। शहर के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया। स्वर्गीय गुरुचरण प्रजापति के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके छोटे लड़के ने दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पत्रकारों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय गुरुचरण प्रजापति के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, विजय सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक राम लाल अकेला, आनंद सिंह पत्रकार, टीपी यादव पत्रकार, रणविजय सिंह एडवोकेट व पत्रकार, रोहित मिश्रा पत्रकार, बृजेश सिंह पत्रकार, राघवेंद्र सिंह पत्रकार, अनुराग मिश्रा पत्रकार, संतोष सिंह पत्रकार, शिवम अवस्थी पत्रकार, माइकल जायसवाल पत्रकार, अभय सिंह पत्रकार, रणविजय सिंह एडवोकेट व प्रधान प्रतिनिधि, ऋषि सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ अमावां, ब्यूरो चीफ संदीप पाण्डेय, मनोज जायसवाल, डा चंदन सिंह, जिला पंचायत सदस्य विक्रांत अकेला, टिंकू सोनकर समाजसेवी, भाजपा नेता रहमत अली, ओम प्रकाश सिंह उर्फ भोलू सिंह मऊ, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, अंकुर गुप्ता पूर्व सभासद, फिरोज अहमद एडवोकेट व पूर्व सभासद, सतीश कुशमेस पूर्व सभासद, सुरेश प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।