Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आक्रोशित किसानों ने बरौली बिजली घर का किया घेराव

आक्रोशित किसानों ने बरौली बिजली घर का किया घेराव

⇒देहात में चरमराई विद्युत व्यवस्था, ग्रामीण लगातार जता रहे नाराजगी
मथुरा। बिजली की समस्या से आजिज किसानों ने मंगलवार को फिर बिजली घर पर प्रदर्शन किया। देहात में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। इसे लेकर आये दिन बिजली घर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को आक्रोशित किसानों ने बलदेव क्षेत्र के बरौली बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि ग्रामीण पेयजल के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर के बरौली बिजलीघर पर किसानों ने प्रदर्शन किया है। प्रदेश प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन गजेंद्र परिहार, महासचिव आगरा मंडल जगदीश परिहार, प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा, संगठन प्रचार मंत्री गिर्राज परिहार, सह प्रचार मंत्री योगेश सिंघल, ग्राम अध्यक्ष बरौली शेखर, सलाहकार आगरा मंडल योगेश अस्थाना के नेतृत्व में ग्रामीण बिजली घर पर पहुंच गये। मौके पर पहुंचे जेई अशोक शर्मा व चौकी प्रभारी बरौली मय फोर्स के विद्युत उपकेंद्र बरौली पर पहंुचे। जेई अशोक शर्मा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने का आश्वासन दिया जिसमें प्रमुख रूप से नगला डोडिया का 100 केवी का ट्रांसफार्मर विगत कई माह से खराब पड़ा है, को तत्काल प्रभाव से बदलवाने का जेई ने आश्वासन दिया। वहीं नगला डोडिया की बेंच केबल खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसे अविलंब बदलवाने का आश्वासन दिया गया तब जाकर के कहीं आक्रोशित किसान चौकी प्रभारी और जेई अशोक शर्मा द्वारा समझाए जाने पर शांत हुए।