Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ-हरजीत सिंह ग्रेवाल

हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ-हरजीत सिंह ग्रेवाल

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षो में गरीबों की सेवा एवं वंचितों के सम्मान को समर्पित रहा हैं। आज गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला, वृद्ध, उपेक्षित और जनजातीय समाज तक बिना भेदभाव के सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। बीते 9 वर्षों में भारत ने विकास की एक नई परिभाषा गढ़ी है। ये जनभागीदारी का ही परिणाम है कि गरीब हों या वंचित, नारीशक्ति हो या युवाशक्ति, हर वर्ग का सशक्तिकरण हुआ है। देश ने सभी क्षेत्रों में नवनिर्माण की मिसाल कायम की है। उक्त विचार भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने होटल मोनार्क में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बने हालातों के बीच अपार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए, मोदी सरकार ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क अन्न उपलब्ध करवाया। वंचितों के सशक्तिकरण को सुनिश्चित कर रही मोदी सरकार, बीते 9 साल में अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने गरीबों, वंचितों, दलितों, महिलाओं और दिव्यांगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। इन वर्गों का बीते 9 सालों में ना केवल आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भूमिका भी व्यापक हुई है। कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही कर रही है। कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है। ये कांग्रेस ही है, जो चार दशक तक ‘‘वन रैंक वन पेंशन’’ के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही। देश में परिवारवाद, वंशवाद और भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि 9 वर्षों में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं, किसान खुशहाल हुऐ है, अंतिम पायदान के व्यक्ति के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान एवं श्रमिकों को सम्मान मिला है, विपक्षी दलों के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। बीते 9 वर्षों में, आज विश्व पटल पर भारत की धाक है। इस दौरान विधायक मनीष असीजा, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरु जी, जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, अवधेश पाठक महामंत्री, सोनी शिवहरे, महानगर मीडिया प्रभारी विजय सिंह, रामनरेश कटारा, सुनील शर्मा, शशिकला यादव, राजकुमार छिब्बर, संजय चक, लक्ष्मी कांत शुक्ला, श्रीनिवास शर्मा, संतोष राठौर, विकास पालीवाल, राजेश चौहान, अनुपमा शर्मा, विष्णु सक्सेना, सतीश चंद्र गोला, सुभाष राठौर, महेन्द्र दुबे आदि मौजूद रहे।