Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकास की एक नई परिभाषा लिखी गई-मीनाक्षी लेखी

मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकास की एक नई परिभाषा लिखी गई-मीनाक्षी लेखी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामेश्वर रिसोर्ट स्टेशन रोड शिकोहाबाद में भारतीय जनता पार्टी एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जनसमूह से मोदी सरकार के लिए जन समर्थन मांगा।
शनिवार को शिकोहाबाद के रामेश्वर रिर्साेट में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बीते 9 वर्षों में भारत ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में विकास की एक नई परिभाषा गढ़ी गई है। देश के वंचित समाज की महिलाओं के दर्द और दुख को केवल केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को समझा और इनके उत्थान व सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। कमजोर और वंचित और ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को धुँआ से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के माध्यम से बिना भेदभाव के निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुमंगला कन्या व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। 2014 से पहले कांग्रेस व अन्य सरकारों ने देश को लूटने एवं योजनाओं में अपनी और अपने परिजनों की जेबें भरने के लिए तमाम भ्रष्टाचार किये। आज मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज को खत्म करके और जनता का शोषण करने वाले भूमाफियाओं और वंचित समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराके उन जमीनों पर गरीबों और जररूतमंदों को आवास देने का कार्य किया। विपक्षी दल केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए गरीबी हटाओ का नारा देते थे, लेकिन जब उनकी सरकार बनी तब उन्होंने गरीब और वंचित समाज के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। 2014 के बाद मोदी की कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही। कोरोना महावारी में संकट के समय केवल कांग्रेस, सपा और बसपा व अन्य विपक्षी दल केवल राजनीति कर रहे थे और मोदी सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में लोगों के सेवा में लगे हुए थे। सपा और कांग्रेस के लोगों ने वैक्सीन का विरोध किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता की सेवा और जानमाल की सुरक्षा हेतु निःशुल्क वैक्सीन देने का कार्य किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने जनसभा में उपस्थित जनसमूह से 2024 में फिर से मोदी सरकार के लिए जनसमर्थन मंगा। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास कार्यों की उपलब्धियों से अवगत कराते हुऐ कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बिना भेदभाव के दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री अवधेश पाठक ने किया। जनसभा को सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, विधायक टूंडला प्रेम पाल सिंह धनगर, मानवेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, क्षेत्रीय मंत्री अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर कामिनी राठौर, शिकोहाबाद चेयरमैन रानी गुप्ता, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, दीपक चौधरी, अविनाश सिंह भोले, राजीव गुप्ता जसराना चेयरमैन, दीपक राजोरिया, एका चेयरमैन मायादेवी सागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वेता पोरवाल, मुन्नी देवी, डॉ उम्मेद सिंह राजपूत, शिवमोहन श्रोतीय, सत्यवीर गुप्ता, शिकोहाबाद मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, ब्रजेश बाजा, सतीश यादव, विष्णु सक्सेना, रामनरेश कटारा, शशिकला यादव, आकाश शर्मा, सुनील टण्डन, श्रीनिवास शर्मा, ललित मोहन जादौन, राकेश गौतम, ओमवीर बघेल आदि मौजूद रहे।