Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम समाज की बंजर भूमि पर कर रखा था कब्ज़ा, चला बुलडोजर

ग्राम समाज की बंजर भूमि पर कर रखा था कब्ज़ा, चला बुलडोजर

महराजगंज, रायबरेली। शुक्रवार को सुरक्षित भूमि पर गरजा बुलडोजर, पहरेमऊ की पूर्व प्रधान आफताब बानो को सुरक्षित भूमि पर कब्जा करना महंगा पड़ गया। पहरेमऊ प्रधान प्रतिनिधि राम किशोर यादव ने लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी, जिस पर अधिकारियों ने मामलें को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही किया। ग्राम समाज की बंजर भूमि पर मनरेगा पार्क का निर्माण होना था जिस पर आफताब बानो ने कब्जा कर लिया था। गाटा संख्या 521 पर राजस्व टीम के नेतृत्व में पूर्व प्रधान द्वारा किए गए कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। वहीं अभी गाटा संख्या 509 में बनी कई दुकानों पर कार्यवाही होना बाकी है साथ ही अन्य कई अवैध भूमि पर भी कार्यवाही बची हुई है। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, लेखपाल निशा भास्कर, राजस्व निरीक्षक छब्बु राम, चंदापुर चौकी इंचार्ज रामफल मिश्रा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।