Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईद उल अजहा पर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

ईद उल अजहा पर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

मथुरा । ईद उल अजहा (बकरीद) मथुरा जनपद में आपसी प्रेम एवं भाईचारे से मनाया गया। मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की नमाज पढ़ी और एक दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दी। विभिन्न समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सभी इस त्योहार को हमेशा ही मिलजुल कर मनाते हैं। मथुरा ऐसी जगह है जहां सभी धर्मों के लोग हमेशा मिलजुल कर रहते हैं और एक दूसरे के त्योहारों पर खुशियों में शामिल होते हैं। ईद को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडे लगातार शहर में भ्रमण करते रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल नमाज स्थलों पर मौजूद रहा। अनवर हुसैन एड. ने त्योहार पर कहा कि यह त्योहार हिन्दू मुस्लिम एकता का त्योहार है। हम सब इसे यहां मिलकर मनाते हैं। चौधरी सईद बताया कि त्योहार पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार हिन्दू मुस्लिम एकता का त्योहार है। मथुरा नगरी हिन्दू मुस्लिम अदब की नगरी है, यह अमन का शहर है। सभी लोग आपस में मिलकर एक दूसरे के त्योहार अमन के साथ मनाते हैं।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में ईद उल अजाह का त्योहार संपन्न कराया जा रहा है। जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जा रहा है। साथ ही साथ पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट की ड्यूटियां, स्टेटिक और मोबाइल लगी हुई हैं। त्योहार को मिजाज के अनुरूप संपन्न कराया जा रहा है।