Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चौराहे पर गोली मारने वाले आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

चौराहे पर गोली मारने वाले आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

किशनपुर। थाना क्षेत्र के थुरियानी मजरे रायपुर भसरौल गांव में बने चौराहे पर शनिवार की देर शाम दो युवक ने एक युवक को गोली मार दी थी। जिसके बाद परिजनों की दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित के पिता का आरोप है कि शनिवार की देर शाम करीब छः बजे मिहुआपुर गांव निवासी रामबरन निषाद का लड़का मिश्रीलाल थुरियानी चौराहे पर बैठा था। उसी दौरान गांव के रहने वाले नीरज व सुनील आए और मिश्रीलाल से गाली गलौज करने लगे। जिस पर मिश्रीलाल ने गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त दोनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए तमंचा निकाल मिश्रीलाल को गोली मार दी। जिसके बाद मिश्रीलाल घायल हो कर जमीन में गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज दिया था। रविवार की सुबह पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ग्रामीणो ने बताया कि पूरा मामला महिला की फोटो का स्टेटस लगाने का जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। दूसरे दिन आरोपियों ने महिला को छेड़ा भी था जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था उसी दौरान युवक को गोली मारी गई थी।
वहीं मामले में किशनपुर पुलिस ने बताया कि मामले में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।