Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वनों को बढ़ाने एव वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

वनों को बढ़ाने एव वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात। प्रदेश भर में चल रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आज अकबरपुर तहसील के अन्तर्गत स्थित जिला स्पोर्ट स्टेडियम में वनों को बढ़ाने एव वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम, ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के नेतृत्व में जी०एन० भट्ट, जिला विकास अधिकारी, कानपुर देहात, अमित सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात एवं खेलकूद से जुड़े जनसामान्य की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
जनजागरूकता कार्यक्रम के पश्चात सागौन प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनको संरक्षित एवं संवर्द्धित करने की अपील की गई। तदोपरान्त अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट व गाइड ने अकबरपुर इंटर कॉलेज से अकबरपुर चौराहे तक वृक्ष बारात के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनको सरंक्षित करने की अपील भी की। उक्त वृक्ष बारात में ए के द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात, अमित सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात, सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर एवं अकबरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह व समस्त शिक्षकों तथा स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। जनसामान्य को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के पश्चात उसके सरंक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। वृक्ष बारात के उपरान्त अकबरपुर इंटर कॉलेज परिसर में ए के द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात एवं अमित सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी ,कानपुर देहात द्वारा वृक्ष भंडारा कर स्कूली छात्र-छात्राओं को पौध वितरित की गई, साथ ही पौधरोपण करने की सही विधि से जनसामान्य को अवगत कराते हुए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की अपील की गई। सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर द्वारा अकबरपुर इंटर कॉलेज में उपस्थित जन सामान्य से मुख्यमंत्री जी उप्र सरकार की अपेक्षा के अनुरूप हरित आवरण में वृद्धि करने हेतु वृक्षारोपण महा भियान 2023 को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।