Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » झमाझम वारिश मे कच्चे मकान के गिरने से दो अधेंड लोगों की मौत

झमाझम वारिश मे कच्चे मकान के गिरने से दो अधेंड लोगों की मौत

भोगनीपुर, कानपुर देहात। भोगनीपुर तहसील के विकासखंड मलासा के डीग गांव और गिरदौ गांव में गुरुवार को तेज बारिश होने से कच्चे मकान गिरकर दो अधेड़ व्यक्तियों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार डीग गांव निवासी रामबाबू यादव 59 वर्ष गुरुवार की शाम कच्ची छत में घास फूस हटा रहे थे तभी अचानक पैर फिसलने से गिर कर घायल हो गए। तभी आनन-फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हैलट के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई। पुत्र अनिल यादव अभिषेक यादव का रो-रो कर बुरा हाल था। वही मृतक गिरदौ गांव निवासी सभादीन 62 वर्ष गुरुवार को छत टपक रही थी। तभी छत में चढ़ने से धनी टूट गई जिससे छत भरभरा कर गिर गई। सभादीन दबकर बुरी तरीके से घायल हो गए। जहां परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी सुखरानी पुत्र सुरजीत का रो-रोकर हाल बुरा था। देवीपुर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मौके पर सीओ भोगनीपुर रवि कांत गौड देवीपुर चौकी इंचार्ज किशनपाल एसडीएम भोगनीपुर तहसीलदार एडीएम ने मौके पर पहुंचकर दैवी आपदा की मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।