Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी जमीन पर अवैध रूप से लगाई गई दीवार को प्रशासन ने किया ध्वस्त

सरकारी जमीन पर अवैध रूप से लगाई गई दीवार को प्रशासन ने किया ध्वस्त

हसायन, हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में काफी समय से चल रहे अवैध दीवार को लेकर विवाद और आमरण अनशन के चलते भारी फोर्स के साथ नायब तहसीलदार और आर आई की मौजूदगी में अवैध दीवार को ढहाया गया।
शिकायतकर्ता नीतू सिंह द्वारा अपनी न्याय की आस्था में जो लगन लगाई थी। वह कामयाब हुई और तीसरे दिन इस दीवार को लेकर चल रहा आमरण अनशन भी खत्म हो गया।
कोतवाली के गांव रसूलपुर में काफी समय से सरकारी जमीन पर अवैध दीवार लगा कर रास्ता रोकने का आरोप गांव के निरंजन सिंह द्वारा अपने ही गांव के कुछ लोगों पर लगाया गया था। जिसे लेकर प्रशासन द्वारा राजस्व कर्मचारियों से जांच करा कर दीवार हटाने के निर्देश दे दिए गए थे। सक्षम अधिकारी को इसका आदेश मिला था। मगर प्रशासन की व्यस्तता के कारण उक्त दीवार के हटाने की प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। इसे लेकर शिकायतकर्ता द्वारा अपने घर के बाहर ही पाँच जुलाई से आमरण अनशन चालू कर दिया गया था। इसे लेकर एसडीएम सिकंदराराऊ द्वारा भी उन्हें दीवार हटाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया। मगर इससे वह संतुष्ट नहीं हुए। नायब तहसीलदार अजय संतोषी और आर आई प्रभारी रामजीलाल द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दीवार को ढहाया गया।
स्थानीय कोतवाल धीरज गौतम का कहना है कि दोनों की आपसी सहमति के अनुसार शांत तरीके से दीवार को हटा दिया गया है और आमरण अनशन भी खत्म हो गया है।