Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में पानी न आने से समय से नहीं हो पा रही धान की रोपाई

नहर में पानी न आने से समय से नहीं हो पा रही धान की रोपाई

भोगनीपुर, कानपुर देहात। पिंडाथू नहर से आने वाले दर्जनों गांव के किसानों को धान की फसल लगाने के लिए नहर में ना पानी आने से किसान परेशान है जबकि बरसात के मौसम में किसानों को नहर से भरपूर पानी मिलना चाहिए लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को पानी नहीं उपलब्ध हो पा रहा है जबकि किसान नलकूपों से पानी लगा कर धान की रोपाई कर रहे हैं। किसानों को अधिक दाम देकर पानी मिल रहा है। पिडारथू नहर से गांव फिरोजपुर पिडारथू जमुआ नसीरपुर रसथान रोहिनी काधी खासबरा राजपुर हरिहरपुर मिरगाए राजपुर जैनपुर मदियापुर जल्लापुर सिकंदरा कमलपुर अफसरिया मड़ैया नवीपुर कथरी सटटी सरूरपुर बिझौना दुदेपुर शेखपुर वैना सलेमपुर कुंवरपुर हरि का पुरवा शाहजहांपुर फकरापुर आदि गांव के किसानों को धान की रोपाई के लिए नहर बम्बी में पानी नहाने से किसान परेशान जबकि नहर की सफाई समय पर ना होने से क्षेत्रीय किसानो भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही किसानों ने कई बार जिले से लेकर समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ किसानों ने बताया कि एक हफ्ता के भीतर नहर में पानी नहीं आया तो माती मुख्यालय जाकर धरना प्रदर्शन करने पर आमदार ना पड़ेगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई बृजमोहन ने बताया कि नहर में घास उगने से पानी ओवरफ्लो हो जाता है। सफाई करा कर जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।