Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वृक्षारोपण कार्यक्रम का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

वृक्षारोपण कार्यक्रम का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

किशनपुर/फतेहपुर। वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण जन आभियान 2023 (22 जुलाई से 15 अगस्त 2023) तक के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर चल रहा है। जिसका आज किशनपुर कस्बे में शुभारम्भ सुरेन्द्र कुमार सोनकर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया जिसमें सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि सदस्यगण और कार्यालय कर्मचारियों श्याम प्रकाश, सुशील दुबे, चमन सोनकर, अनुग्रह नारायण, गिरीश, उपेन्द्र, दिनेश, विशाल, रवि पुलिस-प्रशासन एवं वन विभाग के कर्मचारियों के साथ फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया।
वहीं वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लक्षित 22 जुलाई को 30 करोड़ एवं 15 अगस्त 2023 को 5 करोड़ वृक्षारोपण किए जाने का मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार सोनकर द्वारा खखरेरु वन क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला के साथ गडरियनपुरवा-खैरई, पौली खागा फ़तेहपुर में वृक्षारोपण कर शुभारम्भ किया। साथ सभी को ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण करने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारीगण के साथ साथ गाँव के गणमान्य नागरिकों की वृक्षारोपण में सहभागिता रही।