Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बौद्ध उपासक संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

बौद्ध उपासक संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

फिरोजाबाद। बौद्ध उपासक संघ का वार्षिक अधिवेशन प्रज्ञा ज्योति बुद्व बिहार मौहल्ला पुरूषोत्तम नगर में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से रामवीर सिंह बौद्व को संघ प्रमुख चुना गया। अधिवेशन में धम्म बंधुओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गजेन्द्र सिंह बौद्व एडवोकेट को बुद्व रत्न, डॉ बीकेलाल को अम्बेडकर रत्न, धीरी सिंह बौद्व को ज्योतिराव फुले रत्न, जलदेवी बौद्व को साबित्रीबाई फुले रत्न से सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामवीर सिंह बौद्व एवं संचालन शिवकुमार ने किया। इस दौरान केपी सिंह बौद्व, यतेन्द्र कुमार, आरपी पुष्कर, सालिंग सिंह बौद्व, महेश चंद्र बौद्व, वीरेन्द्र सुमन, देवानंद गौतम, वेदप्रकाश गौतम, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, सालिंग सिंह आदि मौजूद रहे।