Sunday, September 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से बहेगी शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा

सुहागनगरी में पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से बहेगी शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शिव महापुराण कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंण्डित प्रदीप मिश्रा द्वारा 18 नवम्बर से किया जायेगा। जिसको लेकर कुबेर महादेव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। कुबेर महादेव सेवा ट्रस्ट के मोहन गुप्ता एवं शुभम राजपूत ने बताया कि नगर में 18 नवम्बर से पंण्डित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन मक्खनपुर स्थित गेल गैस कार्यालय के बराबर में किया जायेगा। जिसमें लगभग 15 से 20 हजार शिवभक्तों का आने का अनुमान है। कथा की संपूर्ण व्यवस्था के लिए कथा एक मुख्य यजमान बनाया जाएगा। जिले के सभी शिवभक्त सदस्य बन सकते है। जो कि ट्रस्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सकते है। कथा में वीआईपी एवं वीवीआइपी कूपनों की व्यवस्था की गई है। जिस किसी भक्त को कूपन चाहिए, तो ट्रस्ट के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिववभक्तों से अपील करते हुए कहा कि शिव पुराण कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग सहयोग करे। वार्ता के दौरान राजू गुप्ता, आनंद गुप्ता, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिवम गुप्ता, सौरभ गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रतीक रायबेरिया, चंद्रकांत गुप्ता, दीपक गुप्ता, रवीन्द्र कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, चंद्रकांत गुप्ता, दीपक कुशवाह आदि मौजूद रहे।