Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सती प्रसंग की कथा सुन भक्तगण हुए भाव विभोर

सती प्रसंग की कथा सुन भक्तगण हुए भाव विभोर

⇒द्वारिकाधीश मंदिर में हो रही शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा
फिरोजाबाद। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति के तत्वावधान में द्वारिकाधीश मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पं. उपेन्द्र दीक्षित ने कहा कि जहॉ पति का सम्मान न हो वहॉ महिलाओं को नहीं जाना चाहिए। यह देश धर्म का अपमान है। आचार्य पं. उपेन्द्र दीक्षित ने सती प्रसंग की कथा का वर्णन करते हुए कहा राजा दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया। लेकिन भगवान शिव को नही बुलाया गया। भगवान भोलेनाथ के मना करने के बाद भी सती अपने पिता दक्ष के घर यज्ञ में सम्मलित होने चली जाती है। वहॉ भगवान शिव का अपमान होने पर यज्ञ शाला की अग्नि में अपने आपको भस्म कर लेती है। आचार्य श्री ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि जहां पति का अपमान हो वहां नहीं जाना चाहिए। वह देश धर्म का अपमान है। वहीं श्रद्वालु शिवभजनों पर झूमते दिखाई दिए। कथा के अंत में मुख्य यजमान सोनी झिन्दल एवं विष्णु झिन्दल ने शिवमहापुराण की आरती उतारी एवं प्रसाद वितरण किया। इस दौरान कृष्ण गोपाल मित्तल बर्फानी, अरूण जैन, राजकुमार वर्मा, मोरमुकुट अग्रवाल, ब्रजेश मित्तल, अभिषेक गौड, अनुग्रह गोपाल, प्रांजल सिंघल, अमित, राजीव गुप्ता, ऋषभ जैन, संजय जैन, दिनेश जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि शिवभक्म मौजूद रहे।