Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

⇒कलैक्ट्रेट पर डीएम डॉ उज्जवल कुमार एवं पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने ध्वजारोहरण कर शहीदों को किया नमन
⇒अटल पार्क में प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जनप्रतिनिधियों के संग किया ध्वजारोहण
फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय से लेकर आमजन के घरों तक राष्ट्रीय ध्वज शान के साथ लहराया गया। अटल पार्क में जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिला मुख्यालय पर डीएम डा. उज्ज्वल कुमार, पुलिस लाइंस में एसएसपी आशीष तिवारी एवं नगर निगम में महापौर कामिनी राठौर ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले। सुबह से रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मेयर कामिनी राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा व नगर आयुक्त घनश्याम मीणा की उपस्थिति में अटल पार्क में ध्वजारोहण किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत पार्क में 75 पौधों से अमृत उद्यान की स्थापना कराई गई। नगर निगम में मेयर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, पार्षदगणों एवं निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोह किया। इसके बाद मंत्री, मेयर व नगर विधायक ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व पालीवाल हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सीधा प्रसारण सुना। साथ ही प्रदर्शनी देखी। जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण के बाद डीएम ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में चार लाख से अधिक घरों में तिरंगा फहरा है। एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस लाइंस परिसर स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। नक्षत्र वाटिका में पौधारोपण किया गया। जिला कारागार में जेल अधीक्षक एके सिंह ने ध्वजारोहण किया। बंदियों ने सांस्..तिक कार्यक्रम किए।
13 पुलिस कर्मी सम्मानित किए
एसएसपी ने मुख्य आरक्षी राजेश पाठक को भारत सरकार के अति उत्कृष्ट सेवा पदक, रणधीर सिंह को भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक, उप निरीक्षक धनपाल सिंह को डीजीपी के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र, डायल 112 प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, डायल 112 पर काम करने वाले मुख्य आरक्षी मंजीत कुमार, कमांडर गुड्डू गौतम, अर्जुन सिंह, ब्रजेश कुमार, सब कमांडर बबलू कुशवाह, पायलट वेदराम, राजकुमार, कुसुमवीर, मोहम्मद हनीफ, मुख्य आरक्षी कमलकांत को यूपी-112 पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त सराहनीय रेस्पांस टाइम सेवा पदक से सम्मानित किया गया। मक्खनपुर के गांव जरारी निवासी जागरूक नागरिक वेदांश और बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिजन भी सम्मानित किए गए।