Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नाग पंचमी पर भगवान भोलेनाथ का हुआ श्रृंगार

नाग पंचमी पर भगवान भोलेनाथ का हुआ श्रृंगार

फिरोजाबाद। छोटे हनुमान महाराज मंदिर हनुमान रोड दुर्गा नगर नाग पंचमी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का भव्य फूल बंगला, श्रृंगार दर्शन तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। सावन मास की नाग पंचमी के अवसर पर भक्तों ने छोटे हुनमान मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के फूल बंगला, श्रृंगार दर्शन एवं नाग देवता के दर्शन कर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। प्रातःकाल से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ रही। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, गंगाजल, शहद, फूल, धतूरा, माला आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। दोपहर को महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने ढोल मजीरा बजा कर भगवान भोलेनाथ और नाग देवताओं के भजनों के साथ नृत्य किया। इस दौरान विजयरानी गर्ग, ममता, रीना, शशि, सावित्री, रगनी, मीना वर्मा, नीलम, शोभा, कुसुम तथा मंदिर के महंत रामौतार वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी हिमांशु अग्रवाल आदि भक्तजन मौजूद रहे।