Wednesday, October 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का किया विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का किया विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक शिवम रेस्टारेंट में आयोजित की गई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बाजार कमेटी का गठन किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने संगठन का विस्तार करते हुए महिला इकाई की जिलाध्यक्ष अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशांत महेश्वरी का सौंपी है। वहीं युवा जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए युवा महामंत्री भरत गोयल, युवा उपाध्यक्ष गोविंद वार्ष्णेेय, युवा जिला मंत्री अंकित अग्रवाल, संगठन मंत्री अखिल गुप्ता, पुनीत जैन, मृगेंद्र सिंह चौहान, उदित गर्ग, मनु उपाध्यक्ष, आशीष दिवाकर को मनोनीत किया है। शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट कमेटी अध्यक्ष निकेश जैन रान,ू संरक्षक संजय बंसल टिल्लू, महामंत्री सचिन गुप्ता, खुशाल लालवानी, तन्मय बंसल, छोटा चौराहा बाजार कमेटी का अध्यक्ष राज प्रकाश गुप्ता, महामंत्री नितिन सिंगल बिट्टू, सुहाग नगर कमेटी का अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री महेश गुप्ता, जलेसर रोड बाजार कमेटी का अध्यक्ष कुलदीप, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता नियुक्त किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी कमलेश कुमार रहे। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुनील पेंगोरिया, महामंत्री ध्रुव आचार्य, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष अनुपम शर्मा, उपाध्यक्ष उदय गुप्ता के अलावा अनुपम गुप्ता, हरिओम गुप्ता, प्रियंका जैन, अजय अग्रवाल, राकेश यादव, शशिकांत शर्मा, जाकिर पहलवान, अखिल गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।