Wednesday, October 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षा विभाग के पत्राचार में दिखाई देगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो

शिक्षा विभाग के पत्राचार में दिखाई देगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो

फिरोजाबाद। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को अब और गति मिलेगी। उप निदेशक उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी आगरा मंडल श्रुति शुक्ला ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब सरकारी, गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों और अस्पतालों में प्रयोग में ले जाने वाले पत्राचारों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो लगाया जाएगा। एचडीएफसी बैंक की वित्तीय सलाहकार रीनू यादव ने बताया कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रचार प्रचार को लेकर लगातार काम कर रही हैं। फिरोजाबाद डीएम डॉक्टर उज्जवल कुमार ने भी पत्र जारी कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो लगाने के निर्देश जारी किए हैं।