Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चंद्रयान-3 की लैडिंग होते ही बच्चो ने तालिया बजाकर खुशी का किया इजहार

चंद्रयान-3 की लैडिंग होते ही बच्चो ने तालिया बजाकर खुशी का किया इजहार

सिकंदरा, कानपुर देहात। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग दिखाने के लिए कस्बा सिकंदरा के मदरसा निजामिया पब्लिक हाई स्कूल में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को इसरो के द्वारा सीधा प्रसारण दिखाने का कार्य किया गया। बच्चों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही तालियां बजाकर खुशी जाहिर की और विद्यालय के डायरेक्टर द्वारा सभी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। विद्यालय में चंद्रयान-3 पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी बच्चों ने चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के समय तालियां बजा कर खुशियां मनाई। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद मारूफ ने इस खुशी के मौके पर सफल परीक्षण के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों टीम एवं देश वासियों को बधाई दी।