Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फांसी के फंदे से लटक कर किशोरी ने की आत्महत्या

फांसी के फंदे से लटक कर किशोरी ने की आत्महत्या

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुआं पर मजरे लम्हेटा गांव में किशोरी ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने किशोरी को फांसी के फन्दे से लटकता हुआ देखकर परिजनों को जानकारी दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कुंआं पर मजरे लम्हेटा गाँव निवासी शिव करन की 16 वर्षीय पुत्री सुमित्रा देवी ने गाँव के बाहर जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने सुमित्रा देवी के शव को फांसी के फन्दे से लटकता हुआ देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी तथा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार जनों ने बताया कि किसी ने कुछ कहा भी नहीं ऐसा क्यों किया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।