Saturday, July 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाविप संस्कृति शाखा ने किया हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन

भाविप संस्कृति शाखा ने किया हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा द्वारा महिलाओं के लिए हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। जिसमें महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति शाखा मार्गदर्शिका ममता गर्ग, अंशू गर्ग, साक्षी गुप्ता एवं महिला संयोजिका नूतन जैन ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संस्कृति शाखा परिवार की महिलाओं ने सावन मल्हार गीत गाकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। हरियाली तीजों गीतों पर शाखा की सदस्याओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं हरियाली तीज के अवसर पर तीज क्वीन प्रतियागिता आयोजित की गई। जिसमें अंशू अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। सुमन गुप्ता ने अंशू अग्रवाल को तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समयबद्धता पुरस्कार सुनयना जैन को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा महिला संयोजिका नूतन जैन एवं कार्यक्रम सहसंयोजिका वर्षा गुप्ता द्वारा किया गया। वहीं निर्णायक मंडल की भूमिका ममता गर्ग, सुमन गुप्ता एवं प्रतिभा सिंह ने निर्वहन की। इस दौरान रेशू बंसल, स्वाति जैन, अंजलि वर्मा, नीरु सिंह, श्वेता सिंघल, मनीषा गर्ग, पारूल अग्रवाल, शिखा राठी, अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।